Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स से होंगे तैनात योग प्रशिक्षक
  • गलत दस्तावेजों से बनाए राशन कार्ड, दर्ज हुआ मुकदमा
  • आयुष्मानः स्वास्थ्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
  • अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट
  • सरकारी खरीद प्रक्रिया में IS का अनिवार्य समावेश के निर्देश
  • चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन
Slider

वनाग्नि से इतने विशाल जैव-विविधता का संरक्षण जनता-प्रशासन की साझा जीत

Raath Samachar
May 21, 20250

22 मई को जैव विविधता दिवस पर विशेष

जैव विविधता की रक्षा की दिशा में पौड़ी की अनूठी पहल

 

पौड़ी गढ़वाल जिला, जो 5,329 वर्ग किलोमीटर में फैला है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। जिले का 67% हिस्सा घने जंगलों से ढका है, जिसमें जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का 60%, राजाजी टाइगर रिज़र्व का 40% और कालागढ़ टाइगर रिज़र्व व सोनानदी वन्य जीव विहार शामिल हैं। यहां 212 बाघ, 414 तेंदुए, 1,083 हाथी और 550 से अधिक पक्षी प्रजातियां निवास करती हैं। लेकिन वनाग्नि इस जैव विविधता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है। इस चुनौती से निपटने के लिए पौड़ी प्रशासन और स्थानीय समुदाय ने मिलकर एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है, जो देश के लिए प्रेरणा बन रहा है।

शीतलाखेत मॉडल पर हो रहा काम

पौड़ी जिले में अल्मोड़ा के शीतलाखेत मॉडल पर अमल किया जा रहा है। यह मॉडल वनाग्नि रोकथाम का एक आदर्श उदाहरण है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में इसके तहत अदवाणी वन बंधु समिति का गठन किया गया है । जिसमें 11,728 ग्रामीणों को जंगलों की रक्षा के लिए शपथ दिलायी गयी है। इस समिति का लक्ष्य लोगों में जंगलों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और आग की घटनाओं को रोकने में सक्रिय योगदान सुनिश्चित करना है।

जनसहभागिता: बदलाव की सबसे बड़ी ताकत

इस अभियान की रीढ़ रही जनसहभागिता। जिले की 394 ग्राम पंचायतों में वनाग्नि जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किये गये। 157 स्कूलों में बच्चों को वनाग्नि के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। आड़ा दिवस के जरिए किसानों को 31 मार्च के बाद खेतों में सूखी झाड़ियां और खरपतवार न जलाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, 55 ग्राम स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समितियों का गठन किया गया, जो ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में 300-400 हेक्टेयर जंगल की निगरानी करती हैं। इन समितियों को प्रोत्साहन के लिए 30,000 रुपये की सहायता राशि भी दी गयी।

तकनीक और सामुदायिक प्रयासों का तालमेल

प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि पौड़ी की अनूठी भौगोलिक संरचना और विविध पारिस्थितिकी तंत्र इसे वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आश्रय बनाती है। वनाग्नि से निपटने के लिए पोलर सैटेलाइट तकनीक और 134 क्रू स्टेशनों पर 600 फायर वॉचर तैनात किये गये। इस तकनीकी-मानवीय समन्वय से आग की घटनाओं को तुरंत पहचानकर नियंत्रित करना संभव हुआ।

पिरूल एकत्रीकरण: आग रोकथाम का प्रभावी कदम

मुख्यमंत्री पिरूल एकत्रीकरण योजना ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 2024-25 में 19,000 क्विंटल चीड़ की सूखी पत्तियां (पिरूल) एकत्र की गयीं, जो जंगल में आग का प्रमुख कारण बनती हैं। चालू वर्ष 2025-26 में अब तक 4,000 क्विंटल पिरूल संग्रहीत किया जा चुका है, जिससे न केवल वनाग्नि की घटनाएं कम हुईं, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला।

समन्वित दृष्टिकोण से वन सम्पदा का संरक्षण

प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है कि तकनीक, मानव संसाधन और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग इस पहल की सफलता की कुंजी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान कहते हैं कि जागरूक समुदाय और सही मार्गदर्शन किसी भी प्राकृतिक आपदा को रोकने की दिशा में सबसे बड़ी ताकत है।

अभियान से वनाग्नि की घटनाएं हुई कम

इस अभियान का असर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष की 1,065 वनाग्नि घटनाओं की तुलना में इस वर्ष अब तक केवल 197 घटनाएं दर्ज की गयी हैं। पौड़ी का यह प्रयास न केवल जैव विविधता की रक्षा में मील का पत्थर साबित हो रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि प्रशासन और जनता का साझा प्रयास पर्यावरण संरक्षण में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

Previous Post

यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रत्येक वार्ड में लगेंगे शिविर

Next Post

जिला योजना तैयार करने को लेकर समीक्षा बैठक

Related Articles

Slider

चंडीगढ़ के दो दिवीसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Sliderउत्तराखंड

स्कूलों में स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम

Slider

विभागाध्यक्षों का वेतन रोकने के निर्देश

Slider

डीएम ने ‘प्रोजेक्ट नन्दा सुनंदा’ का विधिवत शुभारंभ

Slider

रिकवरी एवं पुनर्निर्माण के पुनर्निधारण से लाभान्वित होगा उत्तराखंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/05/VEDIO.mp4

Recent Posts

  • राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स से होंगे तैनात योग प्रशिक्षक July 6, 2025
  • गलत दस्तावेजों से बनाए राशन कार्ड, दर्ज हुआ मुकदमा July 6, 2025
  • आयुष्मानः स्वास्थ्य मंत्री ने ली समीक्षा बैठक July 5, 2025
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा दल रवाना July 5, 2025
  • यूपीसीएल निदेशक मंडल की 124वीं बैठक July 5, 2025
  • अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट July 4, 2025
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन 958 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे July 4, 2025
  • सरकारी खरीद प्रक्रिया में IS का अनिवार्य समावेश के निर्देश July 4, 2025
  • चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट July 4, 2025
  • सूबे में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन July 3, 2025
  • 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्तः डॉ. धन सिंह रावत July 3, 2025
  • दो बार विक्रय कर दी टिहरी बांध प्रभावितों को भूमि July 3, 2025
  • आयुष्मान योजना को लेकर सीईओ ने जारी की गाइडलाइन July 2, 2025
  • ई-डीपीआर मॉड्यूल से की जाए सभी डीपीआर तैयारः मुख्य सचिव July 2, 2025
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरुकता अभियान जारी July 2, 2025
  • गंगा संस्कृति केंद्र में 5डी फिल्म और वर्चुअल रियलिटी का हो समावेश: डीएम July 2, 2025
  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय July 1, 2025
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक July 1, 2025
  • कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात July 1, 2025
  • नई दिल्ली में हुआ सहकारिता मंथन July 1, 2025
  • पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू July 1, 2025
  • वाइल्डलाइफ डेथ ऑडिट प्रणाली विकसित करने के निर्देश June 30, 2025
  • मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 June 30, 2025
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन June 30, 2025
  • जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी PCS Pri June 29, 2025
  • देहरादून आईएसबीटी एरिया में जल भराव नहीं June 29, 2025
  • प्रधानमंत्री के ’मन की बात’ कार्यक्रम June 29, 2025
  • मानसून के दृष्टिगत 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश June 29, 2025
  • भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान June 28, 2025
  • सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा June 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी June 28, 2025
  • 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू June 28, 2025
  • पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पताल अब डीएम के रडार पर June 28, 2025
  • 30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत June 27, 2025
  • SHA ने लिया अस्पताल के खिलाफ एक्शन June 27, 2025
  • भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर एक्शन जारी June 27, 2025
  • डोभ श्रीकोट व मल्ली गांव में 300 बेड़ू के पौधों का रोपण किया गया June 27, 2025
  • श्रद्धालुओं को उत्तम यात्रा अनुभव देना हमारी प्राथमिकता: जिलाधिकारी June 27, 2025
  • सीएम हेल्पलाइन 1905 में शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान June 26, 2025
  • बदरीनाथ राजमार्ग पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा June 26, 2025
  • डे-टू-डे करना ही है पेयजल शिकायतों का निस्तारण June 26, 2025
  • पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान June 26, 2025
  • कार्यशाला: क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं पर रहा विशेष फोकस June 25, 2025
  • कोरोनेशन ओटोमेटेड पार्किंग तैयार June 25, 2025
  • Accident: नहर में एक कार अनियंत्रित, चार लोगों की मौत June 25, 2025
  • असहाय बालिकाओं का भविष्य संवारता, जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ June 25, 2025
  • ABDM: राज्य मिशन निदेशक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश June 25, 2025
  • कैबिनेट मंत्री ने डा धन सिंह रावत ने ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया June 24, 2025
  • एसएनसीयू ऋषिकेश व विकासनगर में रहेगा डेडिकेटेड स्टाफ June 24, 2025
  • सूबे में 1.30 लाख मैट्रिक टन हुई भण्डारगृहों की भण्डारण क्षमता June 23, 2025
  • रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश June 15, 2025
  • देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ CM ने प्रतिभाग किया June 15, 2025
  • जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में मिलेगी सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा June 15, 2025
  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया June 14, 2025
  • सरकार लैंडस्केम को लेकर संवेदनशील, उच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें June 14, 2025
  • डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस June 14, 2025
  • असहाय; दिव्यांग; महिला; बुजुर्ग; बच्चों से बदसुलुकी सहन नहीः डीएम June 12, 2025
  • हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति -डीएम June 12, 2025
  • प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति June 11, 2025
  • महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित June 10, 2025
  • सहकारी बैंकों में शीघ्र होगी बंपर भर्ती, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके June 10, 2025
  • जल्द दूर होंगी गोल्डन कार्ड की विसंगतियां: डॉ. धन सिंह रावत June 10, 2025
  • मुख्यमंत्री ने पुुरोला को दी 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात June 9, 2025
  • एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा June 9, 2025
  • उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान June 9, 2025
  • प्रशासन को आभास है भलीभांति;अपनी शक्तियां भी दायित्व भी : डीएम June 8, 2025
  • जनसैनिक हैं धामी – खेत, गांव, संविधान और संकल्प सब साथ लेकर चल रहे हैं” June 8, 2025
  • देहरादून में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न June 7, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास June 7, 2025
  • मजबूरी मौनता निष्क्रियता: सुप्रशासन का परिचय नहीं: DM June 7, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar