Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में विद्युत परियोजनाएं है अहम: डीएम
  • आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘‘सेवा पखवाड़ा’’
  • मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
  • सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तकदीरः डॉ. धन सिंह रावत
  •  डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
  • जिलों में जिलाधिकारी करेंगे स्वास्थ्य शिविरों की मॉनिटिरिंगः डॉ. धन सिंह रावत
  • शिकंजाः पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश
  • कृत्रिम अंग वितरण हेतु पहले दिन 120 वृद्धजनों का चयन।
  • दिव्यांगजनों को डीडीआरसी केंद्र तक आने जाने के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू
Slider

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित की जाए- मुख्यमंत्री

Raath Samachar
April 21, 20250

 

आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत भी सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं।

आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से प्रदान करने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों तथा अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के दौरान विभागों और जिला प्रशासन के स्तर पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाए। चारधाम यात्रा आस्था का प्रमुख केन्द्र होने के साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ी है। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से निरन्तर समन्वय बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये हैं। चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए। यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने बैठक में वनाग्नि प्रबंधन के लिए वन विभाग के साथ सभी जिलाधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये है। वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। वनाग्नि नियंत्रण के लिए त्वरित कार्यवाही के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के नम्बर भी अपडेट रखे जाएं, ताकि वनाग्नि की घटना होने पर शीघ्रता से नियंत्रण किया जा सके। वनाग्नि की संभावना वाले क्षेत्रों में टीमें तैनात की जाए और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग भी की जाए। मोबाइल गश्त टीमें भी तैनात की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्मियों में लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो। पेयजल की समस्याएं आने पर उनका त्वरित समाधान किया जाएं। पेयजल टैंकर की भी पर्याप्त उपलब्घता सुनिश्चित की जाए। सभी जिलाधिकारियों को पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से बैठक करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत भी सभी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सभी उपचारात्मक कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा जन सुनवाई नियमित की जाए। तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों और बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े। ई-सेवाओं के माध्यम से लोगों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए। अनावश्यक रूप से कार्यों में लेटलतीफी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विद्युत बिलों को लेकर प्राप्त हो रही शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए। स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य में बाहरी लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। अवैध अतिक्रमण पर नियमित कार्रवाई की जाए। आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से अपात्र लोगों को प्रदान करने वाले कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर टर्मिनेशन की कार्यवाही भी प्रारंभ की जाए। यह राज्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, जिसमें कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने दोनों मण्डल आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे स्वयं फील्ड में जाकर इन निर्देशों की प्रगति का भौतिक सत्यापन करें और आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, आयुक्त कुमाऊं श्री दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

सोमवार को प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव- डॉ. धन सिंह रावत

Next Post

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ

Related Articles

Slider

पूर्व सीएम हरीश रावत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Slider

जीआईसी एकेश्वर में विधिक शिविर 30 अप्रैल को

Slider

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022: ईवीएम व वीवीपैड शील करने की कार्रवाई शुरू

Slider

छापेमारी अभियान जारी

Slider

 आबकारी नीति के तहत्  कार्यवाही करने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

Recent Posts

  • उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में विद्युत परियोजनाएं है अहम: डीएम September 15, 2025
  • आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ September 15, 2025
  • मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण September 15, 2025
  • आयुष्मान में त्रुटिरहित प्रक्रिया को लेकर अस्पतालों को दिया जाएगा प्रशिक्षण September 14, 2025
  • सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तकदीरः डॉ. धन सिंह रावत September 14, 2025
  • कल्जीखाल में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण September 13, 2025
  • पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि दी गयी September 13, 2025
  •  डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर September 13, 2025
  • जिलों में जिलाधिकारी करेंगे स्वास्थ्य शिविरों की मॉनिटिरिंगः डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2025
  • शिकंजाः पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश September 12, 2025
  • कृत्रिम अंग वितरण हेतु पहले दिन 120 वृद्धजनों का चयन। September 12, 2025
  • दिव्यांगजनों को डीडीआरसी केंद्र तक आने जाने के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू September 11, 2025
  • आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इन्वेस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल September 9, 2025
  • 4Û4 बोलेरो महिन्द्रा कैम्पर आपदा बचाव वाहन क्रय किया गया September 9, 2025
  • प्रदेश में संस्थागत प्रसव से घटी नवजात शिशु मृत्यु दर September 8, 2025
  • प्रदेश सरकार और डीआरएम मुरादाबाद श्री संग्रह मौर्य के मध्य सामंजस्य बैठक September 8, 2025
  • अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित September 8, 2025
  • पीएम-पोषण योजना में गबन की जांच एसआईटी को सौंपी September 8, 2025
  • आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए : मुख्यमंत्री September 8, 2025
  • भालू के आतंक पर काबू पाने के लिए संयुक्त अभियान September 7, 2025
  • राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं प्रवासी उत्तराखंडी: डॉ धन सिंह रावत September 7, 2025
  • धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां September 6, 2025
  • सरकार जनजाति समाज के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री धामी September 6, 2025
  • जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं September 6, 2025
  • एसआईटी को सौंपी पीएम-पोषण योजना में गबन की जांच September 6, 2025
  • विधायक काऊ ने किया 4 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शुभारंभ September 6, 2025
  • हर शाखा में 5,000 नए खाते, 30 करोड़ डिपॉजिट अनिवार्य: डॉ. धन सिंह रावत September 5, 2025
  • देहरादून में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न September 5, 2025
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग September 4, 2025
  • पौड़ी : आयुक्त ने में ली मण्डलीय समीक्षा बैठक September 4, 2025
  • स्कूलों में 240 दिन चलेगी कक्षाएं September 4, 2025
  • भालू के आतंक से ग्रामीणों को शीघ्र मिलेगी निजात: डॉ धन सिंह रावत September 4, 2025
  • “मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल रोशमा देवी” September 3, 2025
  • दिव्य और भव्य होगा हरिद्वार कुंभ का आयोजन: मुख्यमंत्री September 3, 2025
  • SHA में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों की समस्याओं पर हुई चर्चा September 3, 2025
  • आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश September 2, 2025
  • प्रमोशन की राजनीति और उत्तराखंड के अध्यापक September 2, 2025
  • पौड़ी जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या 1008 September 1, 2025
  • सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि September 1, 2025
  • काश्तकारों की परिसंपत्तियों की अनुग्रह राशि का तत्काल वितरण किया जाए September 1, 2025
  • सीएम ने कहा-एलर्ट रहें अधिकारी August 31, 2025
  • वर्षों से  था अतिक्रमण; जिला प्रशासन किया ध्वस्त August 31, 2025
  • ADM(प्रशासन) SLAO को हर 15 दिनों में समीक्षा के निर्देश August 31, 2025
  • पिछड़ा वर्ग आयोग के10 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई August 30, 2025
  • जिलाधिकारी द्वारा बर्ड फ्लू रोकथाम और जनजागरुकता बढ़ाने के निर्देश August 30, 2025
  • बरसात के कारण बाधित सड़कों की समीक्षा August 30, 2025
  • शिक्षकों को मिलेगा अंतरिम प्रमोशन का लाभ: डॉ. धन सिंह रावत August 30, 2025
  • आदि कर्मयोगी मिशन से आच्छादित होंगे 41 जनजाति बाहुल्य गांव August 30, 2025
  • अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड – मुख्यमंत्री August 29, 2025
  • पत्रकार के निधन पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में शोक सभा August 29, 2025
  • अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा, जिलाधिकारी ने जारी की सतर्कता की अपील August 29, 2025
  • शिक्षा का उजाला करने वालों के बीच की आपसी खींचतान August 29, 2025
  • एनआरएलएम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवर रहा महिलाओं का भविष्य August 28, 2025
  • डुंगरी: ग्रामीणों संग जिलाधिकारी ने की धान की कटाई August 28, 2025
  • दो लाख छात्रों को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ने का लक्ष्यः डॉ. धन सिंह रावत August 28, 2025
  • गगन त्रिपाठी को मिला लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 August 27, 2025
  • स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने डीएम का जताया आभार August 27, 2025
  • एमपैक्स के कम्प्यूटराईजेशन और डाटा अपडेशन में लाएं तेजीः मुख्य सचिव August 26, 2025
  • मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश August 26, 2025
  • 180 से अधिक फरियादी पंहुचे डीएम द्वार August 26, 2025
  • उच्चस्तरीय बैठक: राज्य के आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार August 26, 2025
  • कुलसारी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सांसद अनिल बलूनी August 25, 2025
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री August 25, 2025
  • विधवा मां को है दोनों बेटों से जान का खतरा; गुंडा एक्ट में केस दर्ज August 25, 2025
  • मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक August 25, 2025
  • आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला August 24, 2025
  • स्वास्थ्य मंत्री ने जाना थराली आपदा के घायलों का हालचाल August 24, 2025
  • आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला August 24, 2025
  • मुख्यमंत्री ने किया थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण August 24, 2025
  • पौड़ी में रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान August 23, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar