Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • किशोरी बालिकाओं का कलेक्ट्रेट एक्सपोज़र विज़िट, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू हुई
  • स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित
  • सूबे में सामूहिक खेती से आबाद हो रहे बंजर खेत
  • सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया
  • रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो
  • “आपकी पूंजी आपका अधिकार” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन
  • शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री
  • जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री
  • एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा
Slider

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी हुए सख्त निर्देश

Raath Samachar
April 24, 20230

यात्रियों के साथ विनम्रता से पेश आएं

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी हुए सख्त निर्देश

यमुनोत्री/उत्तरकाशी

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम आ रहे देश-विदेश के श्रद्धालुओं को यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। यात्रियों के साथ विन्रमता एवं शालीनता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित सम्पन्न कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को दिए।

जिलाधिकारी ने सीओ पुलिस को निर्देशित किया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसलिए यात्रा रूट एवं पैदल मार्ग को सुगम बनाते हुए अतिरिक्त प्रयास किए जाए। जानकीचट्टी पार्किंग स्थल से भीड़ नियंत्रण के साथ ही पैदल मार्ग पर चलने वाले यात्रियों के लिए अलग रास्ता एवं डंडी कंडी का संचालन करने वाले लोगों के लिए अलग मार्ग से पुलिस चौकी तक भेजने के निर्देश दिए। ताकि यात्रियों के आवागमन को लेकर कोई दिक्कत न हो सके। प्रीपेड काउंटर की ओर घोड़े खच्चरों को ही जाने दे, वाहनों को कतई भी ऊपर न जाने दिया जाय इस हेतु खरसाली जाने वाले पुल के पास बेरिकेटिंग लगाई जाए। साथ ही प्रीपेड काउंटर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न इस हेतु व्यस्थाओं की चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाय। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ बातचीत कर प्लास्टिक कचरे को वेग में भरकर कॉम्पेक्टर के माध्यम से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही गीले एवं सूखे कूड़े का भी उचित तरीके से निस्तारण करने को कहा। पैदल मार्ग की नियमित सफाई करते हुए घोड़े, खच्चरों की लीद का उचित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान जानकीचट्टी एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को हिदायत देते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। साथ ही यात्रियों और घोड़े खच्चरों को पीने के पानी की भी जगह-जगह उपलब्धता पाई गई। शौचालय की स्वच्छता भी ठीक पाई गई। यात्रियों को रुकने के लिए बनाए गए शैड की स्वच्छता भी चाकचौबंद पाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर नियमित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश जिला पंचायत को दिए गए है। जिलाधिकारी ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर लगे सफाई कर्मियों का भी हौसला बढ़ाते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। तथा पूरी यात्राकाल में बेहतर कार्य करने को कहा। उन्होंने इस दौरान ढाबों ,होटलों और दुकानों में प्लास्टिक की बोतलों में लगे क्यूआर कोड का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं सीओ पुलिस को निर्देशित किया कि जानकीचट्टी बाजार में दिन के समय मालवाहको का प्रवेश पूर्णतया बन्द कराया जाय। ताकि दिन में यात्रियों को आने व जाने में कोई दिक्कत न हो सके। इस हेतु होटल,व्यापारियों एवं ढ़ाबा संचालकों के साथ वार्ता कर सहयोग लिया जाय। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं सीवीओ को बीमार घोड़े,खच्चरों कतई भी यात्रा मार्ग पर नही भेजने के निर्देश दिए। साथ ही घोड़े-खच्चरों को पर्याप्त आराम देने हेतु उनके स्वामियों एवं हाकरों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना स्वास्थ्य जांच के किसी भी यात्री को आगे न जाने दिया जाय। पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए तैनात एफएमआर के पास जीवन रक्षक दवाई एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता बरकरार सुनिश्चित की जाय। साथ ही किसी रोग से ग्रस्त यात्री की हिस्ट्री पूछी जाय एवं उनसे अंडरटेकिंग ली जाय।

एसपी अपर्ण यदुवंशी ने यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं संवेदनशील स्थानों पर वन-वे सिस्टम से वाहनों को छोड़ने, तीर्थ यात्रियों की हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए।घोड़ा-खच्चर व डंडी कंडी संचालकों को चयनित स्थान से ही यात्रियों को लाने व ले जाने के सम्बंध में सीओ बड़कोट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यात्रियों के द्वारा किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता की सूचना पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस को तुरन्त रिस्पांस देने के निर्देश दिए। भीड़ की स्थिति से निपटने के लिए स्लॉट सिस्टम के आधार पर मंदिर परिसर में यात्रियों को दर्शन कराने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों को व्यस्थित तरीके से कतार लगाकर दर्शन करवाने को कहा।

इस दौरान उप जिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार,सीओ सुरेंद्र भंडारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

प्रशसान ने भूमि चिन्हित करने के दिए निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रान्ट में फायर स्टेशन का लोकार्पण किया

Related Articles

Slider

सीएम धामी से मिले क्रिकेटर आकाश मधवाल

Slider

19 दिसंबर से चलेगा सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान

Slider

पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Slider

25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ

Slider

जीरो पेंडेंसी पर काम करें अधिकारी: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • किशोरी बालिकाओं का कलेक्ट्रेट एक्सपोज़र विज़िट, प्रशासनिक कार्यप्रणाली से रूबरू हुई November 28, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित November 28, 2025
  • सूबे में सामूहिक खेती से आबाद हो रहे बंजर खेत November 28, 2025
  • सड़क स्वीकृति पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया November 27, 2025
  • रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो November 27, 2025
  • “आपकी पूंजी आपका अधिकार” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन November 26, 2025
  • शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री November 26, 2025
  • जनजातीय समाज देश की विविधता की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री November 25, 2025
  • एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा November 24, 2025
  • स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक : डॉ. धन सिंह रावत November 24, 2025
  • महिलाओं के हाथ में रहेगी 281 सहकारी समितियों की कमान November 23, 2025
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत November 23, 2025
  • राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  25.11.2025 November 22, 2025
  • ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत November 21, 2025
  • जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में 21 दिवसीय ई–कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न November 21, 2025
  • एपिड योजना की पहलः 22 नवंबर को 169 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण November 21, 2025
  • लखवाड़-व्यासी राज्य Priority Project : डीएम  November 21, 2025
  • 103 नर्सिंग अधिकारी व 30 डेंटल हाईजिनिस्ट के पदों पर निकली भर्ती November 20, 2025
  • जनभागीदारी से निखरता शहर का गौरव November 20, 2025
  • हम सबकी भूमिका है अत्यंत गहनः जिलाधिकारी November 20, 2025
  • पढाई पर आया संकट; डीएम ने दिलाया दाखिला November 18, 2025
  • स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025” November 17, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी November 17, 2025
  • व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार November 17, 2025
  • जिलाधिकारी द्वारा कोटद्वार बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा November 17, 2025
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए चार मुकाबले November 16, 2025
  • आयुष्मान की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री दिए सख्त निर्देश November 15, 2025
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित November 15, 2025
  • वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम November 14, 2025
  • उत्तराखंड सरकार जनजातीय संस्कृति-संवर्धन के लिए 50 लाख की वार्षिक : धामी November 14, 2025
  • देहरादून में भूकंप मॉकड्रिलः प्रशासन परखेगा अपनी तैयारी November 13, 2025
  • नशा मुक्त भारत अभियान का उत्सव 18 नवंबर को November 13, 2025
  • नशा मुक्ति हेल्पलाइन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -सीडीओ November 12, 2025
  • बुजुर्ग माता-पिता से डीएम को सुनवाई व्यथा November 12, 2025
  • उत्तराखण्ड द्वारा राज्य भर में हाई अलर्ट जारी November 11, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं November 11, 2025
  • डीएम जनदर्शन, सुनवाई से लेकर समाधान तक; बढ़ती जन अपेक्षाएं; मौके पर ही निर्णय November 10, 2025
  • राज्य स्थापना के रजत जयंती: राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली November 7, 2025
  • वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव में एकता और गर्व के सुरों से गूंज उठा पौड़ी November 7, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन November 7, 2025
  • कोलकाता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बोले शिक्षा मंत्री November 7, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने की सैनिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ November 6, 2025
  • सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को मिली सात नई फैकल्टी November 6, 2025
  • एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ा रहा है उत्तराखंड: महाराज November 6, 2025
  • 08 नवम्बर को कोटद्वार में लगेगा अवसरों का मेला November 6, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडी अतिथियों का आत्मीय स्वागत November 5, 2025
  • राज्य स्थापना दिवस संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश November 5, 2025
  • गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने डीएम सविन बंसल को किया सम्मानित November 5, 2025
  • चौखुटिया को मिली बड़ी सौगात November 4, 2025
  • प्रकृति के सान्निध्य में बच्चों ने समझा पक्षियों की पहचान करना November 3, 2025
  • एफआरआई देहरादून होगा रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम November 3, 2025
  • पठन संस्कृति की दिशा में पौड़ी प्रशासन की पहल सराहनीय: वीरेंद्र November 3, 2025
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग November 3, 2025
  • शिक्षा में सुधार को कई योजनाएं लागू, छात्रवृत्तियों का भी मिला लाभ November 2, 2025
  • सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखण्ड : डॉ. धन सिंह रावत November 2, 2025
  • लोकपर्व इगास के अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात November 1, 2025
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण November 1, 2025
  • मुख्यमंत्री ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया October 31, 2025
  • मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ October 31, 2025
  • इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव October 31, 2025
  • गंगा की निर्मलता एवं जन-जागरूकता के लिए ठोस कदम October 31, 2025
  • विदेश की धरती पर हुई शानदार पहल, नेट पर आएंगी गढ़वाली कुमाउनी जौनसारी October 31, 2025
  • “सोसायटी प्रमोशन ऑफ यूथ एण्ड मासेस’’ का डीएम ने किया चयन October 30, 2025
  • उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि October 29, 2025
  • आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट October 29, 2025
  • उत्तराखंड की रजत जयंती पर मा0 राष्ट्रपति और मा0 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत October 29, 2025
  • कोटद्वार में लोक सुनवाई/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित October 28, 2025
  • लहराया शस्त्र; डीएम ने किया लाइसेंस निलम्बित October 28, 2025
  • चंद्रभागा नदी के लिए ₹174.70 लाख की परियोजना को भी हरी झंडी मिली October 28, 2025
  • लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य” – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी October 28, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar