Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी
युवा जगत/ शिक्षा

जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर

Raath Samachar
January 1, 20260

जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर

केंद्रीकृत मासिक मूल्यांकन, ग्रेडिंग और विशेष सुधार योजना से शिक्षा को मिली नयी दिशा

पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। शिक्षा की गुणवत्ता को परखने और कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर की मासिक परीक्षाओं का केंद्रीकृत मूल्यांकन एवं विश्लेषण प्रारंभ किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणामों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया था कि कुछ विद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। इस पर पूर्व में ही मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शिक्षा सत्र 2025–26 के दौरान कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों को चिन्हित कर प्रथम चरण में परीक्षा परिणामों का गहन विश्लेषण किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा गठित समिति में समस्त विकासखंडों के खंड शिक्षाधिकारी, डायट विशेषज्ञ तथा अन्य माध्यमिक विद्यालयों के अनुभवी शिक्षक शामिल किए गए। समिति द्वारा कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों में मासिक परीक्षाएं आयोजित कर केंद्रीकृत मूल्यांकन किया गया तथा ग्रेडिंग के आधार पर विद्यालयों की जनपद स्तरीय सूची तैयार की गई। अगस्त माह में आयोजित अधिवर्षीय मासिक परीक्षाओं के आधार पर कुल 62 विद्यालयों को चिन्हित किया गया था, जिन पर विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की जा रही है।

इसी क्रम में नवंबर माह में हाईस्कूल स्तर के 95 एवं इंटरमीडिएट स्तर के 75 विद्यालयों में मासिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। मूल्यांकन के उपरांत हाईस्कूल स्तर पर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ल्वाली, विकासखंड पौड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तल्ला बनास तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा, विकासखंड यमकेश्वर रहे। तृतीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी एवं मुसासू, विकासखंड एकेश्वर संयुक्त रूप से रहे।
इंटरमीडिएट स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज कूंतणी, विकासखंड द्वारीखाल ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पैडुल, विकासखंड पौड़ी ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज खौलाचौरी, विकासखंड कोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ कमजोर विद्यालयों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षण, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित समीक्षा और विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुरूप नियमित अभ्यास मिल रहा है, जिससे उनकी विषयगत समझ, उत्तर लेखन और समय प्रबंधन में सुधार हो रहा है। मासिक परीक्षाओं व केंद्रीकृत मूल्यांकन से छात्रों की कमजोरियों की समय रहते पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण किया जा रहा है। साथ ही ग्रेडिंग प्रणाली से विद्यालयों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित हो रही है, जिससे अध्यापन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि लगातार अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित समीक्षा एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने कक्षा 10 के शीर्ष पांच तथा कक्षा 12 के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को प्रशंसा पत्र भेजे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनपद के विद्यालय राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शैक्षिक सत्र 2025–26 की परिषदीय परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने बताया कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं कमजोर विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर उन्हें भी समान अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Previous Post

16 शिविरों में 3891 लोग पहुंचे, योजनाओं से 2141 को मिला लाभ

Next Post

बीरोंखाल व सतपुली में मजबूत हुई अल्ट्रासाउंड व्यवस्था

Related Articles

युवा जगत/ शिक्षा

स्कूलों में 240 दिन चलेगी कक्षाएं

युवा जगत/ शिक्षा

युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरा सख्त नकलरोधी कानून

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

पुलिस उप निरीक्षक की परीक्षा 12 जनवरी को, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

सीएम धामी ने सहायक लेखाकारों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित March 22, 2026
  • जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित   March 21, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण February 26, 2026
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा February 25, 2026
  • सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत February 25, 2026
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय February 25, 2026
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद February 25, 2026
  • शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी February 24, 2026
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज February 24, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar