Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण
Slider

विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है: मुख्यमंत्री

Raath Samachar
October 24, 20230

विजयदशमी का पर्व हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है-मुख्यमंत्री

युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का रही है स्रोत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का हुआ पुनर्जागरण

मुख्यमंत्री ने 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग फ्री देवभूमि बनाने का संकल्प लेने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से हम रावण का दहन करते आ रहे है। रावण अधर्म एवं बुराई का प्रतीक था, इसलिये उसे हर वर्ष जलना होता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है उसे दूर करने का भी सन्देश देता है। अच्छा इंसान बनकर ही हम अच्छे समाज व देश के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व हमारे समाज के लिये एक सीख और सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है। यह पर्व हमारे सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने, हमारी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, और सामाजिक बुराइयों को दूर करने की दिशा में प्रयास करते रहने की परंपरा को आगे बढ़ाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्यौहार, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े होने के साथ ही कृषि, नदियों, पहाड़ों और हमारे इतिहास से जुड़े हुए हैं। युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का स्रोत रही हैं। नवरात्रि के शुभ दिनों के बाद आज विजयादशमी के दिन रावण का पुतला दहन हमारी महान परंपरा का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जिस संकल्प को लेकर अयोध्या से निकलते हैं, उसी संकल्प से वे एक बड़ी सामूहिक शक्ति का निर्माण करते हैं और रावण पर उनकी जीत में समाज के हर वर्ग की भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हुआ है। हम सभी जानते है कि प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में बनने को है। यह हमारा सौभाग्य है कि सैकड़ों साल के संघर्ष के बाद आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वहां हम भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में भी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता से जुडे कई स्थान है। हनुमान जी ने प्रदेश के द्रोणगिरी पर्वत से ही संजीवनी लेकर लक्ष्मण जी की जीवन रक्षा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का दुनिया में मान व सम्मान बढा है। देश में जी-20 देशों का सफल आयोजन इसका उदाहरण है। इस आयोजन में दुनिया ने नये भारत के सामर्थ्य तथा सांस्कृतिक वैभव को देखा। आज देश के अंदर एवं सीमाओं पर पूर्णतः शान्ति का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस विजयादशमी पर प्रतिज्ञा लें कि हम 2025 तक, जब हम अपनी राज्य गठन की रजत जयन्ती मनाएंगे, अपने राज्य के लिए कुछ सकारात्मक योगदान देंगे तथा राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाने का संकल्प लें। हमें प्रदेश में मादक पदार्थों के बढ़ते उपयोग को रोकने एवं वर्ष 2025 तक पूर्ण लक्षित “Drug Free Devbhoomi” बनाने का संकल्प भी लेना होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, डा.धन सिंह रावत, विधायक श्री खजान दास, श्री बिनोद चमोली, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आर. के. जैन, बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष श्री सन्तोष नागपाल, प्रेम भाटिया, गगन सेठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बडी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Previous Post

सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन ने योजनाओं की समीक्षा की

Next Post

द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल 2023, तैयारियां के दिए निर्देश

Related Articles

Slider

चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया

Slider

शहरों के लिए आया एक बड़ा संदेश

Slider

राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज का योगदान अहम: मुख्यमंत्री

Slider

’मेरा उत्तराखण्ड व्यसन मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान

Slider

अतिक्रमण हटाए जाने हेतु 05 जोन बनाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल April 15, 2026
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: डाॅ. धन सिंह रावत April 15, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर रोकथाम को लेकर बैठक April 15, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर प्राथमिकी दर्ज April 15, 2026
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में April 13, 2026
  • ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री April 10, 2026
  • जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार April 5, 2026
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज April 4, 2026
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण April 4, 2026
  • समय से पहले सड़कों का कायाकल्प April 3, 2026
  • मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण April 3, 2026
  • श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट April 2, 2026
  • कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण April 2, 2026
  • CS ने  सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की April 1, 2026
  • मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ April 1, 2026
  • रुद्रप्रयाग के डीएम जिला संभालेंगे या बीकेटीसी March 31, 2026
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी March 31, 2026
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढ़ायी जाए: मुख्य सचिव March 31, 2026
  • अस्पतालों को एचपीआर बनाने तथा एचएमआईएस को एबीडीएम से जोड़ने के निर्देश March 31, 2026
  • सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया March 29, 2026
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ: भरत चौधरी March 29, 2026
  • राजकीय महाविद्यालय मंगलौर: NSS बौद्धिक सत्र आयोजित March 28, 2026
  • PM के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर DM ने दिए निर्देश March 28, 2026
  • NSS शिविर में योग व अनुशासन का दिया संदेश March 27, 2026
  • स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा March 26, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित March 22, 2026
  • जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित   March 21, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar