Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं
उत्तराखंड

सहकारिता से समृद्धि के लिए अलग मंत्रालयः अमित शाह

Raath Samachar
March 30, 20230

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में राज्य की 95 संयुक्त सहकारी खेती, 95 जन सुविधा केन्द्र, 95 जन औषधी केन्द्र एवं राज्य की समस्त बहुद्देशीय सहकारी समितियों में पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य में कृषि एवं औद्यानिकी क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे किसानों को सम्मानित भी किया गया। दीनदयाल उपाध्यया किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को बिना ब्याज के ऋण का चेक वितरण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, संयुक्त सहकारी खेती एवं पैक्स कम्यूटरीकरण पर आधारित डाक्यूमेंटरी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि अक्टूबर 2021 में समग्र भारत में पैक्स के कम्पयूटराईजेशन का कार्य उत्तराखण्ड में शुरू हुआ था। आज 17 माह बाद सभी 670 पैक्स का कम्यूटराईजेशन पूर्ण हो चुका है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों की सराहना की। राज्य में 95 मल्टीपर्पज पैक्स बनाने का कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। कोपरेटिव सोसायटी के साथ 95 जन औषधी केन्द्र एवं जन सुविधा केन्द्र की शुरूआत भी सबसे पहले उत्तराखण्ड ने की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सहकारिता से समृद्धि के लिए 75 वर्ष में पहली बार देश में अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया। आज सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से देश के सभी 63 हजार पैक्स को कम्यूटराईज करने का कार्य शुरू हो गया है। आज 360 सहकारी बैंक की शाखाएं, 670 बहुद्देशीय पैक्स, 670 एमपैक्स का कम्यूटराईजशन कर उत्तराखण्ड सरकार ने समग्र देश में सहकारिता क्षेत्र में पहले नम्बर पर आने का कार्य किया है। 95 जन सुविधा केन्द्र, केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को 95 गांवों में सीधा पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके माध्यम से एम पैक्स भी मजबूत होंगे । 50 से 90 प्रतिशत सस्ती दवाई कोपरेटिव जन औषधी केन्द्रों से मिलेंगे। उत्तराखण्ड के 95 विकासखण्डों में एकीकृत सामूहिक सहकारी खेती का मॉडल का भी आज शुभारंभ हुआ है।
कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहकारिता यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। राष्ट्रीय सहकारिता डाटा बेस भी तैयार किया जा रहा है। सहकारिता नीति भी बनाई जा रही है। बीजों के उत्पादन हेतु मल्टी स्टेट कॉपरेटिव बना चुके हैं। किसानों के उत्पादों के निर्यात के लिए भी एक मल्टी स्टेट कॉपरेटिव बनाने का कार्य किया गया है। आने वाले समय में गांवों का जल व्यावस्थापन का कार्य भी पैक्स को सौंप सकते हैं, अनेक कार्य पैक्स के साथ जोड़े जा रहे हैं। कम भूमि वाले किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन एवं अन्य व्यवसायों से जोड़ने का कार्य किया गया है। कॉपरेटिव के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री जी ने रखा है, इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जितने इनिसिएटिव केन्द्र सरकार ने कॉपरेटिव के क्षेत्र में लिये हैं, उत्तराखण्ड सरकार ने सभी को धरातल पर उतारकर देवभूमि के छोटे किसानों के भले के लिए कार्य किया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि हमें गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित भाई शाह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सही नीतियों और ईमानदार नीयत के बिना देश का विकास नहीं हो सकता और इन्हीं दोनों सिद्धांतो को लेकर आज हमारा देश प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा है। सहकारी समितियों के लिए कारोबार में सुगमता के लिए प्रक्रियाओं को कारगर बनाने और बहु-राज्य सहकारी समितियों के विकास को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। सहकारिता विभाग व उससे सम्बन्धित समस्त संस्थाओं का उद्देश्य न केवल कृषकों को सस्ते ऋण की सुविधा प्रदान कराना है, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी निर्बल और निर्धन वर्ग को सशक्त बनाते हुये उनके जीवन स्तर को उन्नत करना भी है। आज बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के विभिन्न कार्यों में वित्तीय पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एवं समितियों को डिजिटल रुप से सशक्त करने हेतु भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम डिजिटल इंड़िया के क्रियान्वयन में एमपैक्सों को पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकृत करने का कार्य संपन्न हुआ है।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सभी सहकारी समितियों को पूर्ण रूप से ऑनलाईन किया जा चुका है। यह उपलब्धि हांसिल करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। राज्य के सभी 95 विकासखण्डों में माधो सिंह भण्डारी संयुक्त सहकारी खेती का शुभारंभ हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत 07 लाख 80 हजार किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा चुका है।

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का कार्य अमित शाह जी द्वारा किया जा रहा है। आज जिन योजनाओं का उत्तराखण्ड में शुभारंभ हुआ है, इससे आने वाले समय में प्रदेशवासियों को बहुत फायदा मिलेगा। डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी, श्री नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट , विधायक श्री मदन कौशिक, श्री आदेश चौहान, श्री प्रदीप बत्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार, सचिव सहकारिता बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Previous Post

डीएम बोले, 15 अपै्रल तक सभी तैयारी पूरी करें

Next Post

गृहमंत्री ने छात्र छात्राओं को दी उपाधि व मैडल

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

राज्य हित में वैज्ञानिकों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों के सुझाव आमंत्रित

उत्तराखंड

आग लगाने वाले तत्वों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश

Sliderउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 43 लाभार्थियों को किया सम्मानित

उत्तराखंड

व्यवस्थाओं का जायजा लेने सड़क पर उतरे डीएम एसपी

उत्तराखंड

ABDM: राज्य मिशन निदेशक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन January 12, 2026
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक January 12, 2026
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया January 12, 2026
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ January 12, 2026
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम January 12, 2026
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी January 11, 2026
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति January 10, 2026
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए January 9, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में 225 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ January 8, 2026
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं January 8, 2026
  • एग्रीस्टैक योजना से किसानों को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान January 8, 2026
  • ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में नींबू की खटाई January 7, 2026
  • समस्या का समाधान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता-एसडीएम मेहरा January 7, 2026
  • मैन, मटिरियल व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की तलब की रिपोर्ट; पर्ट चार्ट बनाने के निर्देश January 7, 2026
  • पुल्यासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर January 6, 2026
  • मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात January 6, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कराने के निर्देश January 6, 2026
  • फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज January 5, 2026
  • SHA: सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता अभियान January 5, 2026
  • आपदा प्रबंधन की भौतिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश January 4, 2026
  • ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी January 4, 2026
  • वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत January 2, 2026
  • अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर January 2, 2026
  • एमसीआर का फॉर्मेट पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए January 2, 2026
  • जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटा में लगा शिविर January 2, 2026
  • बीरोंखाल व सतपुली में मजबूत हुई अल्ट्रासाउंड व्यवस्था January 2, 2026
  • जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर January 1, 2026
  • 16 शिविरों में 3891 लोग पहुंचे, योजनाओं से 2141 को मिला लाभ January 1, 2026
  • उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल January 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने ग्रहण की रेडक्रास की आजीवन सदस्यता January 1, 2026
  • स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा व संकल्पों का वर्ष होगा 2026 December 31, 2025
  • छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश December 31, 2025
  • 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये December 31, 2025
  • मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर December 31, 2025
  • अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, बहुउद्देश्यीय शिविरों में त्वरित समाधान December 30, 2025
  • डिजिटल अलर्ट सिस्टम सक्रियः अतिक्रमण पर मिलेगा तुरंत अलर्ट December 30, 2025
  • एनसीएपी की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न December 30, 2025
  • ओएनजीसी एवं एनजीओ के सहयोग से सकारात्मक, दूरगामी कदम December 29, 2025
  • डीएम ने दिलाया न्याय, सखी कैब से पहुंचाया गंतव्य तक, December 29, 2025
  • त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त December 28, 2025
  • अधिकारी अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखाई देने चाहिए-सीएम धामी December 27, 2025
  • असहाय व्यथित; जनमन के अपने स्वास्थ्य मंदिरों को बेहतर सुविधायुक्त बनाना लक्ष्यः डीएम December 24, 2025
  • साहस और त्याग की मिसाल हैं गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे- रेखा आर्या December 24, 2025
  • डीएम ने परखी रेनबसेरों की व्यवस्था; नगर निगम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  December 23, 2025
  • 2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री December 23, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती December 22, 2025
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस December 22, 2025
  • अटल जी पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन December 22, 2025
  • मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ December 22, 2025
  • सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को मिली वैश्विक पहचान December 21, 2025
  • विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत December 20, 2025
  • कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध December 20, 2025
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की December 20, 2025
  • देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है December 20, 2025
  • देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला December 19, 2025
  • कैरियर काउंसलिंग से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य December 19, 2025
  • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित December 19, 2025
  • अफसर बिटिया कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का संचार December 18, 2025
  • दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग पराजित कर खिताब जीता December 18, 2025
  • बेटी अंशिका की शिक्षा भार वहन करेगा जिला प्रशासन एवं संस्थान December 18, 2025
  • दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं, December 17, 2025
  • पौड़ी बाजार में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण December 17, 2025
  • देहलचौरी में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम December 16, 2025
  • 26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में होगा भव्य नयार घाटी साहसिक महोत्सव–2026 December 16, 2025
  • विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि December 16, 2025
  • वन्य जीव सक्रियता के बीच बच्चों की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम December 15, 2025
  • लंबित ऋण प्रकरणों पर तेजी लाएं बैंकर्स: सीडीओ December 15, 2025
  • भूकंप जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में बड़ा कदम, भूदेव एप का प्रभावी क्रियान्वयन December 15, 2025
  • पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अधिवेशन December 15, 2025
  • डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर December 15, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar