Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण
युवा जगत/ शिक्षा

प्रदेश में अपग्रेड होगी हायर एजुकेशन, 120 करोड़ मिले

Raath Samachar
February 18, 20240

पीएम-उषा के तहत उत्तराखंड को मिले 120 करोड़ः डॉ. धन सिंह रावत

कुमाऊं विश्वविद्यालय को 100 करोड़ तथा दून विवि को मिले 20 करोड़

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने जताया पीएम मोदी व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का आभार

देहरादून, 18 फरवरी 2024
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत उत्तराखंड को 120 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय को मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटीज (मेरू) के तहत विभिन्न कार्यों के लिये रू0 100 करोड़ तथा दून विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय संवर्द्धन कम्पोनेंट के अंतर्गत रू0 20 करोड़ की धनराशि दी गई है। पीएम-उषा के तहत स्वीकृत धनराशि से दोनों विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का आधुनिकीकरण, शोध कार्यों का विस्तार एवं सॉफ्ट स्किल कार्यक्रमों के सांचालन के साथ ही विभिन्न अकादमिक केन्द्रों की स्थापना की जायेगी।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सूबे में उच्च शिक्षा के कायाकल्प के लिये राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत पांच कम्पोनेंट के क्रियान्वयन हेतु पूर्व में अनुबंध किया गया था। जिसके अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं आधुनिकीकरण, शोध गतिविधियों का संचालन एवं विस्तार, कौशल विकास आधारित शिक्षा, प्रौद्योगिकी का उपयोग, नैक में सुधार के लिये गुणवत्ता को बढ़ावा देना, ई-लर्निंग एवं वर्चुअल लर्निंग के आउटपुट पर नजर रखने सहित अनेक कार्य शामिल हैं। पूर्व में किये गये अनुबंध के तहत राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को भेजे गये प्रस्तावों पर मंजूरी मिलनी शुरू हो गई है। प्रथम चरण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मेरू राष्ट्रीय स्तर पर 26 विश्वविद्यालयों को चयनित किया गया है जिसमें से प्रदेश से कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल भी शामिल है। इस परियोजना के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय को रू0 100 की धनराशि मिली है। जिससे विश्वविद्यालय में विभिन्न शोध एवं शैक्षणिक केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। जिनमें सेंटर फॉर सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट, सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट एंड एन्टरप्रेन्योरशिप, सेंटर फॉर नॉन कन्वेंशनल एनर्जी स्टडीज, सेंटर फॉर डिजास्टर मैंनेजमेंट, सेंटर फॉर एडवांस कम्प्यूटरिंग, सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन हिमालयन मेडिसिनल प्लांट्स एंड वेलनेस लाइफस्टाइल, फैकल्टी ऑफ लॉ एंड एजूकेशन, फैकल्टी ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड नैनो टेक्नोलॉजी, सेंट्रलाइज्ड इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटीज के साथ ही आधारभूत सुविधाओं का आधुनिकीकरण एवं शोध कार्यों का विस्तार किया जायेगा। इसके अलावा दून विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय संवर्द्धन कम्पोनेंट के तहत रू0 20 करोड़ की धनराशि मिली है। जिससे विश्वविद्यालय में कम्पोजिट साइंस लेबोरेटरी निर्माण, नवाचार व आधुनिकीकरण के कार्य किये जायेंगे। जिससे दोनों विश्वविद्यालयों में आधुनिक एवं गुणवत्तापरक शिक्षा के विस्तार के साथ ही रोजगारपरक व प्रौद्योगिकी संबंधी शिक्षा के विस्तार में मदद मिलेगी। डॉ. रावत ने पीएम-उषा के तहत उच्च शिक्षा के विकास एवं आधुनिकीकरण के लिये रू0 120 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया है।

Previous Post

पौड़ी पत्रकारों व स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Next Post

ऑनलाईन धोखाधड़ी मामलों से सतर्क रहें: सचिव

Related Articles

उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

‘संवहनीय विकास हेतु हिमालय भूविज्ञान’ पर आधारित सम्मेलन

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

2.20 करोड़ की लागत से बनेगा इंटर कॉलेज रतगांव का भवन

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

शीघ्र आयोजित होगी यू-सेट परीक्षाः डॉ. धन सिंह रावत

युवा जगत/ शिक्षा

जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

Recent Posts

  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर मंथन March 25, 2026
  • रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल March 25, 2026
  • भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप March 24, 2026
  • NSS CAMP: स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया March 24, 2026
  • परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित March 24, 2026
  • NSS: अनुशासन, एकता एवं सद्भावना के साथ सेवा करने का संदेश March 24, 2026
  • NSS शिविर में अनुशासन के महत्व पर जोर March 23, 2026
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर March 23, 2026
  • गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज March 19, 2026
  • डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मिला HMIS का प्रशिक्षण March 19, 2026
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवचः डाॅ. धन सिंह रावत March 16, 2026
  • कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा March 16, 2026
  • 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश March 14, 2026
  • एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अब सीधे जेल March 12, 2026
  • “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026
  • SDG Data Eco System & Monitoring March 10, 2026
  • संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 March 9, 2026
  • 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का निशुल्क उपचार March 9, 2026
  • आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत March 7, 2026
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण March 6, 2026
  • पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन जल्द होगा जनता को समर्पित March 6, 2026
  • आयुष्मान होता उत्तराखंड, 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया लाभः March 5, 2026
  • दिसंबर व जनवरी के अंडे एवं अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में हो रही है वितरित March 5, 2026
  • बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें March 5, 2026
  • व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • गृहमंत्री के भ्रमण की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण March 3, 2026
  • देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया March 3, 2026
  • पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह March 2, 2026
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत March 2, 2026
  • मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी March 2, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण तैयारियों की समीक्षा की March 2, 2026
  • सौगात के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना March 1, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा सशक्त विस्तार March 1, 2026
  • निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे अभियंताः प्रभारी मंत्री March 1, 2026
  • उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक February 28, 2026
  • स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ February 28, 2026
  • स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल February 28, 2026
  • जयहरीखाल की न्याय पंचायत कुण्झोली में “जन-जन की सरकार February 27, 2026
  • BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न February 27, 2026
  • Golden Card: उपचारित लाभार्थी से फीडबैक फार्म लेना अनिवार्य February 27, 2026
  • सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा February 27, 2026
  • महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत February 26, 2026
  • प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विकास का संदेश, नयार वैली फेस्टिवल का भव्य आगाज February 26, 2026
  • सहसपुर हरियावाला में 27 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर February 26, 2026
  • संयुक्त सचिव ने देहरादून के पीएम श्री विद्यालयों का किया निरीक्षण February 26, 2026
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा February 25, 2026
  • सहकारी मेलों में वितरित किया गया 21 करोड़ का ऋणः डाॅ. धन सिंह रावत February 25, 2026
  • डीएम ने अधिकारियों को प्रोएक्टिव मोड में किया सक्रिय February 25, 2026
  • मुख्यमंत्री के पौड़ी दौरे से विकास को मिली नई दिशा, जनअपेक्षाओं पर हुआ सीधा संवाद February 25, 2026
  • शिक्षा मंत्री डा. रावत के नेतृत्व में एक्सपोजर विजिट पर जायेंगे विधायक-अधिकारी February 24, 2026
  • नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज February 24, 2026
  • नीलकंठ महादेव में होगा स्थापित आकस्मिक स्वास्थ्य केंद्र February 24, 2026
  • होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा February 23, 2026
  • मुख्यमंत्री बीरों देवल में आयोजित यात्रा में हुए शामिल February 23, 2026
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी February 23, 2026
  • एनएसएस शिविर का विशेष शिविर जीजीआईसी पैडुल में February 21, 2026
  • SHA: अस्पतालों के लंबित दावों के निस्तारण को चला अभियान February 21, 2026
  • कोटद्वार में “भारत उदय एक्सपो–2026” February 21, 2026
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा February 21, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया डायट भीमताल का औचक निरीक्षण February 20, 2026
  • उपकरणों की क्रियाशीलता  के सम्बन्ध में गलत घोषणा; किरायानामा अनुबन्ध समाप्त February 20, 2026
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत February 19, 2026
  • चारधाम यात्राः तैयारियां शुरू, February 19, 2026
  • 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन February 19, 2026
  • आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश February 18, 2026
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बनेगी ठोस रणनीति February 18, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar