Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

बच्चों को मिले संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा

Raath Samachar
February 2, 20230

 

एनईपी-2020 पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

गुणवत्तापरक शिक्षा के लिये विद्या समीक्षा केन्द्रों की स्थापना जरूरी

देहरादून,
उत्तराखंड अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय एवं एससीईआरटी के तत्वाधान में एनईपी-2020 के क्रियान्वयन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षण अधिगम, मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। कार्यशाला में शिक्षा व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन एवं गुणवत्ता को लेकर विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना को जरूरी बताया। विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में अपने-अपने राज्यों में एनईपी को लेकर किये जा रहे क्रिया-कलापों का प्रस्तुतिकरण भी दिया।

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमीनार के दूसरे दिन अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा मेजर (से.नि.) योगेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेतहर बनाने के लिये शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं, स्थानांतरण, वरिष्ठता, प्रमोशन आदि के लिये न्यायपूर्ण एवं पारदर्शी व्यवस्था बनानी होगी, ताकि शिक्षक बच्चों के मनोभावों को समक्ष कर उनके प्रति संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। कार्यशाला में एनआईईपीए (नीपा) नई दिल्ली की सह-प्राध्यापक डॉ0 कश्यपी अवस्थी ने विद्यालय नेतृत्व विकास पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शिक्षक सरकारी बाबू बनकर रह गया है, लिहाजा सर्वप्रथम शिक्षक में उसकी गरिमा और कर्तव्यबोध का भाव विकसित करना होगा। इसके साथ ही बच्चों को चरित्रवान और संस्कारवान बनाने के लिये भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होगा। उन्होंने भरोसा दियाला कि निपा राज्य को शैक्षिक परामर्श देने के लिये हमेशा तैयार है। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश से आये सीनियर प्रोफेशनल समग्र शिक्षा आनंद पाण्डेय एवं उप निदेशक पंकज यादव ने अपने राज्य में एनईपी के आलोक में किये जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण् दिया। जिसमें उन्होंने शिक्षण अधिगम, मूल्यांकन, अनुश्रवण आदि प्रक्रियाओं को विद्या समीक्षा केन्द्र के माध्यम से ऑन लाइन मॉनिटिरिंग करने पर बल दिया। राजस्थान से आये एम.आर. जाखड़ ने बताया कि उनके राज्य में स्कूल कॉम्पलेक्स एवं कलस्टर के बेहतर प्रबंधन पर काम किया जा रहा है। जिसके परिणाम काफी संतोषजनक हैं। विद्या भारती संगठन से पूनम जोशी ने बताया कि एनईपी-2020 की अवधारणा के अंतर्गत विद्यालय पूर्व शिक्षा को बाल वाटिका के माध्यम से पहली बार बाल्यावस्था देखभाल व्यवस्था को शुरू किया गया है, जिसमें बच्चों के समग्र विकास के लिये पंचमय कोषों की अवधारण के साथ चरित्रवान, बुद्धिवान, बलवान और संस्कारवान बनाये जाने पर फोकस किया जा रहा है। इस प्रकार बच्चे के सर्वांगीण विकास से व्यक्तित्व का निर्माण कर श्रेष्ठ नागरिक बनाया जा सकता है।

समग्र शिक्षा उत्तराखंड के द्वारा कार्यशाला में राष्ट्रीय साक्षरता एवं संख्या ज्ञान दक्षता पहल (निपुण भारत) पर एम.एम. जोशी एवं योगेन्द्र नेगी के द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिसमें बताया गया कि वर्ष 2025 तक बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के स्तर को प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिये रोड़मैप तैयार कर लिया गया है। कार्यशाला के समापन अवसर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं सीमैट सीमा जौनसारी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला राज्य में एनईपी-2020 के क्रियान्वयन हेतु तैयार की जाने वाली रणनीति के लिये मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर निदेशक बेसिक शिक्षा वंदना गर्व्याल, अपर निदेशक विद्यालयी शिक्षा आर.के. उनियाल, बी.एस. रावत, महावीर सिंह बिष्ट, अजय कुमार नौडियाल, प्रदीप रावत, डी.सी. गौड़, विनोद सिमल्टी, जितेन्द्र सक्सेना, कंचन देवराड़ी, एक.के.जुकारिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा दिया गया प्रस्तुतिकरण प्रदेश की मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिये उपयोगी साबित होगा। कार्यशाला में प्राप्त सुझावों को शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिये उत्तराखंड में लागू किया जायेगा- डॉ0 धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Previous Post

सभी अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर भ्रमण कर लें

Next Post

बिलखेत में पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ

Related Articles

Slider

तीन दिवसीय गढ़वाल दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

Slider

 ईवी चार्जिंग  सम्बन्धी आउटरीच में 15 नामी कम्पनियों ने की भागीदारी

Slider

प्रेक्षागृह पौड़ी में आज एनपीएस के मुद्दों के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन

Slider

इस वर्ष 125 गांवों में 121 हेक्टेयर भूमि पर 20 लाख पौधों को लगाया जायेगा

Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

एनसीसी विस्तार कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Recent Posts

  • सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन January 12, 2026
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक January 12, 2026
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया January 12, 2026
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ January 12, 2026
  • दिल्ली एनसीआर में कठूली वार्षिकोत्सव की धूम January 12, 2026
  • अब घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से मिलेंगी सत्यापित खतौनी January 11, 2026
  • अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति January 10, 2026
  • सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए January 9, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में 225 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ January 8, 2026
  • जनसेवा की पहल रंग लायी, पीपली में सुलझीं ग्रामीणों की समस्याएं January 8, 2026
  • एग्रीस्टैक योजना से किसानों को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान January 8, 2026
  • ITBP स्टेडियम सीमा द्वार, देहरादून में नींबू की खटाई January 7, 2026
  • समस्या का समाधान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता-एसडीएम मेहरा January 7, 2026
  • मैन, मटिरियल व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की तलब की रिपोर्ट; पर्ट चार्ट बनाने के निर्देश January 7, 2026
  • पुल्यासू में लगा बहुउद्देशीय शिविर January 6, 2026
  • मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात January 6, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कराने के निर्देश January 6, 2026
  • फरसाड़ी में लगा बहुउद्देशीय शिविर, 22 शिकायतें दर्ज January 5, 2026
  • SHA: सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता अभियान January 5, 2026
  • आपदा प्रबंधन की भौतिक प्रगति की समीक्षा के निर्देश January 4, 2026
  • ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी January 4, 2026
  • वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र के 1046 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत January 2, 2026
  • अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर January 2, 2026
  • एमसीआर का फॉर्मेट पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट ली जाए January 2, 2026
  • जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत कोटा में लगा शिविर January 2, 2026
  • बीरोंखाल व सतपुली में मजबूत हुई अल्ट्रासाउंड व्यवस्था January 2, 2026
  • जिलाधिकारी की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर January 1, 2026
  • 16 शिविरों में 3891 लोग पहुंचे, योजनाओं से 2141 को मिला लाभ January 1, 2026
  • उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसें शामिल January 1, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने ग्रहण की रेडक्रास की आजीवन सदस्यता January 1, 2026
  • स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा व संकल्पों का वर्ष होगा 2026 December 31, 2025
  • छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश December 31, 2025
  • 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये December 31, 2025
  • मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर December 31, 2025
  • अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, बहुउद्देश्यीय शिविरों में त्वरित समाधान December 30, 2025
  • डिजिटल अलर्ट सिस्टम सक्रियः अतिक्रमण पर मिलेगा तुरंत अलर्ट December 30, 2025
  • एनसीएपी की संचालन समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न December 30, 2025
  • ओएनजीसी एवं एनजीओ के सहयोग से सकारात्मक, दूरगामी कदम December 29, 2025
  • डीएम ने दिलाया न्याय, सखी कैब से पहुंचाया गंतव्य तक, December 29, 2025
  • त्रिपुरा के छात्र की हत्या के मामले में सरकार सख्त December 28, 2025
  • अधिकारी अब फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में दिखाई देने चाहिए-सीएम धामी December 27, 2025
  • असहाय व्यथित; जनमन के अपने स्वास्थ्य मंदिरों को बेहतर सुविधायुक्त बनाना लक्ष्यः डीएम December 24, 2025
  • साहस और त्याग की मिसाल हैं गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे- रेखा आर्या December 24, 2025
  • डीएम ने परखी रेनबसेरों की व्यवस्था; नगर निगम को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  December 23, 2025
  • 2047 का भारत आज के बच्चों के संकल्प से बनेगा – मुख्यमंत्री December 23, 2025
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती December 22, 2025
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस December 22, 2025
  • अटल जी पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन December 22, 2025
  • मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ December 22, 2025
  • सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को मिली वैश्विक पहचान December 21, 2025
  • विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत December 20, 2025
  • कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के साथ सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध December 20, 2025
  • मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सेतु आयोग के कार्यों की समीक्षा की December 20, 2025
  • देवभूमि को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है December 20, 2025
  • देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला December 19, 2025
  • कैरियर काउंसलिंग से संवर रहा बालिकाओं का भविष्य December 19, 2025
  • अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर पौड़ी में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित December 19, 2025
  • अफसर बिटिया कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का संचार December 18, 2025
  • दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग पराजित कर खिताब जीता December 18, 2025
  • बेटी अंशिका की शिक्षा भार वहन करेगा जिला प्रशासन एवं संस्थान December 18, 2025
  • दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं, December 17, 2025
  • पौड़ी बाजार में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण December 17, 2025
  • देहलचौरी में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम December 16, 2025
  • 26 से 28 फरवरी तक बिलखेत में होगा भव्य नयार घाटी साहसिक महोत्सव–2026 December 16, 2025
  • विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि December 16, 2025
  • वन्य जीव सक्रियता के बीच बच्चों की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम December 15, 2025
  • लंबित ऋण प्रकरणों पर तेजी लाएं बैंकर्स: सीडीओ December 15, 2025
  • भूकंप जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में बड़ा कदम, भूदेव एप का प्रभावी क्रियान्वयन December 15, 2025
  • पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अधिवेशन December 15, 2025
  • डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में बहुउद्देशीय शिविर December 15, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar