Slider

पर्यटन विभाग में 65 सीएम घोषणाओं में शासनादेश निर्गत

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पर्यटन विभाग में सीएम घोषणाओं की समीक्षा की

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हो रही हैं मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अन्तर्गत सीएम घोषणाओं की समीक्षा अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने बुधवार को पर्यटन विभाग से सम्बन्धित सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अन्दर सीएम घोषणाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में बताया गया कि पर्यटन विभाग में मा० मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत 109 घोषणाएं हुई हैं, जिनमें से विभाग द्वारा 65 घोषणाओं में शासनादेश निर्गत किया जा चुका है।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि विभाग द्वारा उन घोषणाओं जिनके क्रियान्वयन हेतु शासनादेश निर्गत कर दिया गया है, विभाग द्वारा निरन्तर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय। विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि शासनादेश किये जाने हेतु 34 घोषणाएं अवशेष हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि विभाग द्वारा उक्त के संदर्भ में समयबद्ध रूप से 01 माह के भीतर माह में शासनादेश निर्गत करने की कार्यवाही की जाय एवं घोषणाओं की पूर्ति हेतु निरन्तर अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर, प्रभारी सचिव श्री एस०एन०पाण्डे, उपसचिव श्री हीरा सिंह बसेड़ा, उप सचिव श्री चिरंजी लाल उपस्थित थे।
[8:43 pm, 08/09/2021] Ravi Bijarniya G: अधिकारी सकारात्मक सोच से करें जनसमस्याओ का निस्तारण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने नैनीताल में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की

नैनीताल 08 सितम्बर 2021 (सूचना) – जन समस्याओं के तेजी से निस्तारण हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सकारात्मक सोच रखते हुए अपनी कार्य संस्कृति में तीन बिन्दुओं-सरलीकरण, समाधान तथा निस्तारण को शामिल करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *