Slider

भीमताल के विधायक राम सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस व अन्य को झटका

भीमताल के विधायक राम सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस व अन्य को झटका

सूबे की राजनीति के गलियारों से एक ऐसी खबर आई जो भाजपा को नफा करती है। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह खबर कांग्रेस व अन्य दलों के लिए एक झटका इसलिए है क्योंकि निर्दलीय विधायक को अपने पाले में करने के लिए कई जगहों से प्रयास हो रहे थे। उन्होंने बेशक मेहनत तो बहुत की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। और निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा का भाजपा में शामिल होना, बाकी दलों को बैकफुट पर धकेलने का काम करेगा।
बता दें कि राम सिंह कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *