देहरादूनः प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सभी सरकारी तथा अर्द्धसरकारी व निजी संस्थानों में आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे के रौनक फिजाओं को बासंती रंग से रंगीन करती रही। रंग दे बसंती चोला जैसे देशभक्ति के गीतों से दिशाएं गूंजती रही।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड कार्यालय में देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। इस अवसर पर प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा एच.सी.एस. मार्तोलिया ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्राधिकरण के साथ आम जनमानस को भी इस विशेष अवसर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आजादी जश्न के साथ ही अपने दायित्वों को लेकर सभी से सजग रहने की बात कही।
प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा अन्य संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहरण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देहरादून से लेकर पर्वतीय जनपदों तक आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे के रौनक फिजाओं को रंगीन करती रही। देशभक्ति के गीतों से दिशाएं गूंजती रही।


