Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम
Slider

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के शत-प्रतिशत लाइसेंस निरस्तीकरण

Raath Samachar
August 23, 20230

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के शत-प्रतिशत लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की जायः जिलाधिकारी।

पुलिस व परिवहन विभाग प्रवर्तन(एन्फोर्समेंट) की कार्यवाही में तेजी लायें।

सड़क सुरक्षा मद में प्राप्त हुई धनराशि को युद्वस्तर पर कार्य में लगाना सुनिश्चित करें।

बेहतर कॉर्डिनेशन से सड़क सुरक्षा के मानकों का अनुपालन करें संबंधित विभाग।

मजिस्ट्रीयल जांच को सभी उपजिलाधिकारी शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उपरोक्त दिशा-निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, उपजिलाधिकारियों व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के मानकों की अवहेलना करने वालों के विरूद्व प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ायें तथा खतरनाक रूप से ड्राइविंग करने वालों, ओरवलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के शत-प्रतिशत लाइसेंस को निरस्तीकरण की संस्तुति करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सड़क सुरक्षा के कार्यों को संपादित करते हुए आवागमन को सुरक्षित, सुगम और गतिशील बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग को हाल ही में 72 करोड़ रूपये की शासन से सड़क सुरक्षा मद में जो धनराशि प्राप्त हुई है उस धनराशि को क्रैश बैरियर बनाने, सड़कों को गड्डामुक्त करने, महत्वपूर्ण स्थलों पर बोर्ड-साइनेज-संकेतक लगवाने, डिवाइडर रंबल स्ट्रीप, रिफ्लेक्टर और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले कार्यों में शीघ्रता से खर्च करें।
उन्होंने सभी उप-जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे भी एनफोर्समेंट की कार्यवाही में तेजी लाएं तथा जितनी भी समय-समय पर मजिस्ट्रीयल जांच की जानी होती हैं वह जल्दी पूर्ण करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य कार्यों को तेजी से संपादित करने में सहायता मिल सके।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शाम के 6 बजे से 9 बजे के बीच एनफोर्समेंट की कार्यवाही तेजी से करने तथा शराब व नशा करके वाहन चलाने वालों पर सक्ती करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों तथा ऐजेंसियों द्वारा रेस्क्यू कार्य करने के दौरान उसकी जीआईएस मैपिंग भी साथ-साथ करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग लेेन के लिए यदि पौड़ी शहर के आसपास भूमि उपलब्ध हो जाती है तो पौड़ी शहर में ही इसको तैयार करें ताकि शहर के आसपास इकोनॉमिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने ऐसे नये सड़क मार्गों जिन का पुलिस, परिवहन, लोनिवि, एसडीएम आदि स्तर से संयुक्त निरीक्षण किया जाना है कि संबंधित सड़क यातायात की दृष्टि से उपयुक्त है अथवा नहीं; उन सभी तरह के निरीक्षण और उनकी आख्या भी समय से उपलब्ध करवाने को कहा।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही से तो संतुष्टि व्यक्त की किन्तु चालानों के सापेक्ष लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की कम प्रगति को बढ़ाये जाने को कहा। पुलिस विभाग द्वारा कुल 153 चालानों में केवल 88 पर चालान निरस्तीरकण की संस्तुति की गयी थी, जिसको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी अधिनस्थों को बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में सामने आया कि अधिकतर दुर्घटनाएं शराब पीकर हो रही है; प्राइवेट वाहन चलाक (कार द्वारा) अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा शाम के 6 बजे से 9 बजे के बीच अधिक सड़क दुर्घटनाएं घटित होने का ट्रेण्ड सामने आने पर जिलाधिकारी ने पुलिस और परिवहन विभाग को एल्कोमीटर की संख्या बढ़ाने तथा खराब एल्कोमीटर की जगह नये एल्कोमीटर रिप्लेस करने के निर्देश दिये। सामने आया कि अगस्त माह में अभी तक कुल 8 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें से 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
जिलाधिकारी ने अन्य विभागीय अधिकारियों से भी कहा कि यदि उनके संज्ञान में भी कहीं पर ओवर स्पीडिंग, रैश ड्राइविंग, शराब व नशा करके वाहन चलाने अथवा खतरनाक तरिके से वाहन चलाने वाला मामला संज्ञान में आता है तो तत्काल इसकी सूचना परिवहन और पुलिस विभाग को देकर संबंधित पर कार्यवाही करवायें।
बैठक में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पी0एस बृजवाल, परिवहन अधिकारी अनीता चंद, मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र गौढ़, अधिशासी अभियंता एनएच श्रीनगर निर्भय सिंह व अधिशासी अभियंता लोनिवि दिनेश नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित थे व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

Previous Post

उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता जनता से वादा

Next Post

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार

Related Articles

Slider

स्थानीय संसाधनों से स्वावलंबन की मिसाल बनी चमराड़ा सहकारिता

Slider

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

Slider

नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन की ठोस पहल

Slider

अमतृ महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Slider

प्रोसिजर क्लियरेन्स में देरी पर सीएस नाराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें August 27, 2026
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा August 25, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय August 25, 2026
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर August 7, 2026
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस August 6, 2026
  • रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू August 6, 2026
  • सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट August 6, 2026
  • CS ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की August 5, 2026
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट August 5, 2026
  • संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे August 4, 2026
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता August 3, 2026
  • प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान August 1, 2026
  • राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी August 1, 2026
  • विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 31, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं July 31, 2026
  • समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार July 31, 2026
  • मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को July 30, 2026
  • राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत July 30, 2026
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान July 30, 2026
  • विद्यार्थियों से करियर काउंसलिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश July 29, 2026
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दिवाकर डिमरी गिरफ्तार July 29, 2026
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री July 29, 2026
  • सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम July 28, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड  जीरो पर उतरे डीएम July 28, 2026
  • CM की पहल से जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का क्रम जारी July 28, 2026
  • विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से होंगे विवादों का त्वरित निस्तारण : सचिव July 28, 2026
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा July 25, 2026
  • निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं करेंगे पेपर सेटिंग: डॉ. तृप्ता ठाकुर July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी July 25, 2026
  • व्यय वित्त समिति की बैठक: नियोजन विभाग को शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश July 25, 2026
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री July 24, 2026
  • जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम प्रधानों को सौंपे बुशकटर July 24, 2026
  • ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार July 24, 2026
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल स्रोत संरक्षण July 24, 2026
  • मुख्यमंत्री बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार July 23, 2026
  • अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कार्यों के दिए निर्देश July 22, 2026
  • शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण July 22, 2026
  • “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ July 22, 2026
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान July 20, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति July 20, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन July 19, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar