Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया CM का स्वागत
  • CM ने प्रदान की निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • सुधार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया
  • नशामुक्ति अभियान में नेतृत्वकर्ता बनें युवा : मुख्यमंत्री
  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री
  • गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन
  • बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के मतदान पर विशेष जोर
  • (ईवीएम) की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर 2026 से शुरू
Slider

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2023 के 25वें काउंटडाउन पर ‘योग महोत्‍सव’ आयोजित

Raath Samachar
May 27, 20230

योग महोत्‍सव’ में जुटे 50,000 उत्‍साही प्रतिभागी

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2023 के 25 दिन पूर्व (25वें काउंटडाउन) पर ‘योग महोत्‍सव’ आयोजित
तेलंगाना की महामहिम राज्‍यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन समारोह की मुख्‍य अतिथि
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा – ”योग ने सभी जातीय, नस्‍लीय, लैंगिक, धार्मिक और राष्‍ट्रीयता की दीवारों को पार किया”
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा – ”समारोह में लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी योग की पुनर्जीवित करने की शक्ति का प्रमाण’’
इस साल अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की थीम है वसुधैव कुटुम्‍बकम

देहरादून, 27 मई, 2023: आज यहां एनसीसी परेड ग्राउंड में आयोजित ‘योग महोत्‍सव’ में 50,000 लोगों की उत्‍साही भागीदारी देखी गई। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (एमडीएनआईवाई) ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के 25वें काउंटडाउन पर ‘योग महोत्सव’ का आयोजन किया। इस अवसर पर तेलंगाना की माननीय राज्‍यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। साथ ही, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय संस्‍कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्‍य मंत्री डॉ मुंजपरा महेंद्रभाई ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ायी। योग महोत्‍सव को और भी उत्‍साहजनक बनाने के लिए शहर की अनेक हस्तियां भी उपस्थित थीं जिनमें पद्म भूषण विजेता और जाने-माने बैडमिंटन खिलाड़ी तथा कोच पुलेला गोपीचंद, एक्‍टर विश्‍वकसेन के अलावा कृष्‍ण चैतन्‍य आदि भी शामिल हैं। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ योग के निदेशक डॉ ईश्‍वर बासवरड्डी ने इस कार्यक्रम में कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीपीपी) का संचालन किया और हजारों प्रतिभागियों ने आध्‍यात्मिक ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम में योगाभ्‍यास किया।

इस मौके पर, तेलंगाना की माननीय राज्‍यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, ”आज यहां इस समारोह में योग करने के लिए उपस्थित होना मेरे लिए खुशी का विषय है। यह हम सभी के लिए प्रसन्‍नता का और स्‍वास्‍थ्‍य का पर्व है। मैं सभी से योग को अपनाने की अपील करती हूं। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आभारी हूं जिन्‍होंने योग को विश्‍वमंच पर स्‍थान दिलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी है और इसे लोगों के अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक आंदोलन का रूप दिया है। योग आपको प्रसन्‍न बनाता है, यह आपको सेहतमंद बनाता है और योग से आप खुश भी होते हैं।”

समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा, ”आज इस योग महोत्‍सव में हजारों उत्‍साही लोगों को योग के माध्‍यम से अच्‍छी सेहत के लिए भागीदारी करते हुए देखकर मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। भारत की गौरवशाली विरासत योग को उस वक्‍त और भी ज्‍यादा बल मिला जब पूरे विश्‍व समुदाय ने हर साल 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया। हमारे जीवन की गुणवत्‍ता को बढ़ाने में सहायक योग को स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा के आंदोलन के तौर पर बढ़ावा देने में हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की भूमिका सराहनीय है। इसके परिणामस्‍वरूप, आज योग दुनियाभर में अधिकाधिक लोगों तक पहुंच रहा है और लोगों की शारीरिक, मानसिक तथा आध्‍यात्मिक खुशहाली का माध्‍यम बन रहा है। योग ने सभी तरह की जातीय, नस्‍लीय, लैंगिक, धार्मिक और राष्‍ट्रीयता की दीवारों को लांघकर समाज में अपनी स्‍वीकार्यता बढ़ायी है। पूरी दुनिया में आज लोग अपनी सेहत के लिए इसे अपना रहे हैं। इस वर्ष अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का थीम – वसुधैव कुटुम्‍बकम के लिए योग वास्‍तव में, उपयुक्‍त है। यह सही मायने में राष्‍ट्रीय और वैश्विक मंचों पर योग के प्रति लोगों के जज्‍़बे और इसकी स्‍वीकार्यता का सूचक है। ग्रामीणों से लेकर शहरी बाशिन्‍दों तक, छात्रों से गृहिणियों और कार्पोरेट कर्मियों तक, सभी अपने आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ रखने के लिए योग को अपना रहे हैं। हमारे करिश्‍माई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों के चलते योग का प्रभाव और विश्‍व समुदाय के बीच इसकी स्‍वीकार्यता बढ़ रही है। आज पूरी दुनिया ने सर्वांगीण स्‍वास्‍थ्‍य और वैलबींग के माध्‍यम के तौर पर योग को स्‍वीकार कर लिया है।”

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए अंतरारष्‍ट्रीय, राष्‍ट्रीय तथा स्‍थानीय स्‍तरों पर कई नई पहल की गई हैं।

उन्‍होंने बताया, ”‘अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर, 21 जून को रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की मदद से ओर से कई बंदरगाहों, जहाजों पर प्रमुख भव्‍य योगाभ्‍यास किया जाएगा और ओशन रिंग ऑफ योग बनाया जाएगा। अनेक मित्र देशों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसी तरह, आर्कटिक से अंटार्कटिका में भी योगाभ्‍यास का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्राइम मेरिडियन लाइन पर या उसके आसपास के देश भी योगाभ्‍यास में शामिल होंगे। आईएनएस विक्रांत तथा आईएनएस विक्रमादित्‍य के फ्लाइट डैक्‍स पर भी सामूहिक रूप योगाभ्‍यास किया जाएगा। योग भारतमाला के अंतर्गत, भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय तटरक्षक और सीमा सड़क संगठन भी सीमाओं पर, तटीय क्षेत्रों पर और द्वीपों पर योग प्रदर्शन कर योगभारतमाला बनाएंगे। उत्तर और दक्षिणी ध्रुव क्षेत्रों पर भी योग होगा। हिमाद्रि- स्वालबार्ड, आर्कटिक में भारतीय अनुसंधान केंद्र और अंटार्कटिका में तीसरा भारतीय अनुसंधान केंद्र – भारती भी इस समारोह से जुड़ेंगे। स्‍थानीय स्‍तर पर, पंचायतों, आंगनवाड़‍ियों, आशा/एएनएम कर्मियों को भी योगाभ्‍यास प्रदर्शन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसी तरह, स्‍वास्‍थ्‍य एवं आयुष मंत्रालयों के हैल्‍थ तथा वैलनैस सेंटर्स, जो कि देशभर में 1.5 लाख से अधिक हैं तथा अमृत सरोवरों (जिनकी संख्‍या करीब 50 हजार है) में भी योग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस साल, ‘हर आंगन योग’ को सही भावना के साथ साकार होते हुए देखा जा सकेगा।”

योग महोत्सव में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्‍थानीय सांसद जी किशन रेड्डी ने कहा, ”योग दुनिया को भारतीय धरोहर से प्राप्‍त होने वाला अनुपम उपहार है जो समूची मानवता को स्‍वस्‍थ एवं प्रसन्‍न बनाता है। आज हम सभी इतनी बड़ी संख्‍या में यहां उपस्थित हैं और आपका यहां होना योग के प्रति आपके मन में गहरे पैठी भावनाओं को दर्शाता है। भारतीय संस्‍कृति की इस अनुपम विरासत को हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से नया जोश और उत्‍साह मिला है और आज यह सेहतमंद जीवनशैली के लिए विश्‍वभर में एक आंदोलन बन चुका है। आज की दुनिया में, खुद को शांत और केंद्रित बनाए रखने के लिए योग की भूमिका बहुत अधिक है। हम सभी को योग को अपनाना चाहिए और इसका नियमित अभ्‍यास कर इसका हमेशा उत्‍सव मनाना चाहिए। अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की तरफ आगे बढ़ते हुए, आइये हम सब मिलकर इसे और सफल बनाएं।”

अपने स्‍वागत भाषण में, आयुष और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई ने कहा, ”अंतराष्‍ट्रीय योग दिवस को अब पूरी दुनिया में लोग जानते हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि योग के प्राचीन विज्ञान ने आधुनिक दुनिया में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में अपनी जगह बनायी है और दुनिया के लगभग हरेक देश ने इसे अपनाया है। अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2023 के 25वें काउंटडाउन के मौके पर मैं एक बार फिर आप सभी को बधाई देता हूं। मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि आप इस मशाल को जलाए रखें।”

इस समारोह में, वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय के अलावा कविता गर्ग, संयुक्‍त सचिव, आयुष मंत्रालय समेत केंद्र सरकार और तेलंगाना राज्‍य सरकार के कई वरिष्‍ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Previous Post

सेवा पहल के तहत तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्रा का समापन

Next Post

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” दर्शन किए

Related Articles

Slider

एसडीएम ने मास्क वितरित किए

Slider

साफ सफाई करने लिए जागरूक किया

Slider

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

Slider

हिलांस बेकरी को अच्छे से चलाने के लिए उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित किया

Slider

लगातार मॉनिटरिंग और ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी October 28, 2026
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया CM का स्वागत October 26, 2026
  • CM ने प्रदान की निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति October 25, 2026
  • सुधार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया October 23, 2026
  • निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संदर्भ बैठक October 23, 2026
  • नशामुक्ति अभियान में नेतृत्वकर्ता बनें युवा : मुख्यमंत्री October 23, 2026
  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री October 21, 2026
  • गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन October 21, 2026
  • बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के मतदान पर विशेष जोर October 19, 2026
  • (ईवीएम) की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर 2026 से शुरू October 19, 2026
  • सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा में 1535 परीक्षार्थी होंगे शामिल October 16, 2026
  • शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश October 15, 2026
  • सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव October 14, 2026
  • यन वेतनमान और सेवा संबंधी नियमों पर हुआ प्रशिक्षण October 14, 2026
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव October 14, 2026
  • जयहरीखाल के गवाणा बाजार में सेवा संकल्प शिविर हुआ आयोजित October 14, 2026
  • 13 अक्टूबर को खेल अकादमी में लगेगा बहुद्देशीय शिविर October 12, 2026
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar