Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • ABDM: राजभवन में आयुष्मान शिविर, 250 से अधिक आभा आईडी बनी
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ
  • रोजगारोन्मुख ई-कॉमर्स डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण प्रारंभ
  • सीमांत क्षेत्र कथियान के 15 गांवों की नेटवर्क समस्या जल्द होगी दू
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक
  • सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड:मुख्यमंत्री
  • 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह रावत
  • वैश्य समाज सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक: मुख्यमंत्री
  • 50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये
राजनीति

10 वर्षों में भारत को पहले से मुकाबले कई गुना मजबूत: मोदी

Raath Samachar
April 11, 20240

ऋषिकेश। ऋषिकेश में आयोजित एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्षों में भारत को पहले से मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है।

पीएम ने कहा कि, अगर कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक-वन पेंशन कभी भी लागू नहीं होता। हमने यह गारंटी दी थी और इसे पूरा करके दिखाया। यह कांग्रेस थी जो कहती थी कि वन रैंक-वन पेंशन लागू करके हम पूर्व सैनिकों को 500 करोड़ रुपए देंगे, लेकिन मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन लागू एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा करके पूर्व सैनिकों के बैंक खाते में पहुंचा दिए हैं। उत्तराखंड में भी पूर्व सैनिकों के खाते में साढ़े 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा सैनिक परिवारों को मिले हैं।

पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के समय में तो सैनिकों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी रहती थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे लेकिन भाजपा सरकार ने अपने सैनिकों को भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज देश में ही आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत बन रहे हैं।

पीएम ने संबोधन में कहा कि, हमारी सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य का लगातार विस्तार करने में जुटी है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका पर्यटन, यात्रा और यात्रा धामों की है। ऋषिकेश तो आसपास के कई राज्यों के लिए पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। एक जमाना था जब योग की पूरी दुनिया में धूम नहीं थी तब भी दुनिया के कई देशों के लोग जिज्ञासावश योग के लिए यहां ऋषिकेश आया करते थे।

उन्होंनें कहा कि राफ्टिंग-कैंपिंग या फिर आध्यात्म और योग में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश आकर आनंद से भर जाते हैं। भाजपा सरकार उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। इसके लिए हमारा फोकस इस बात पर है कि देश के किसी भी हिस्से से पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचाना आसान होना चाहिए। इसलिए हम देवभूमि में रोडवेज, रेलवे और एयरवेज की लगातार सुविधा बढ़ाते जा रहे हैं।

यहां ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन पर तेजी से काम चल रहा है, दिल्ली से देहरादून की दूरी भी सिमट रही है। यहां तक कि उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों को देश का प्रथम गांव मानकर उनका विकास किया जा रहा है, जिस गांवों को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी। मानसखंड के तीर्थस्थानों जैसे आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू हो गई है।

यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे बनने से बहुत सुविधाएं हो जाएंगी। सड़क के रास्ते जो दूरी तय करने में कई घंटे लगते थे उसे कुछ भी समय में पूरा कर लिया जाएगा। चारधाम परियोजना के तहत केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को लगभग 900 किलोमीटर लंबे हाईवे से जोड़ा जा रहा है। इन सब प्रयासों से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पहुंचने में काफी आसानी हो जाएगी। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि भाजपा की नीयत सही है और जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

पीएम ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण कालखंड देवभूमि में बिताया है। यहां रहकर उन्होंने खुद देखा है कि गढ़वाल और कुमाऊं में माता-बहनों का पूरा समय लकड़ी, पानी और पशुओं के चारे के इंतजाम में ही बीत जाता था। बहनों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने घर-घर सस्ता सिलेंडर पहुंचाया है, जल जीवन मिशन के तहत भी उत्तराखंड में बहुत काम हुआ है। पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस को विकास और विरासत दोनों का विरोधी बताया।

पीएम ने कहा कि उत्तराखंड का कोई निवासी ये नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पहले राम मंदिर का विरोध किया, रुकावटें डाली लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ करके उनके घर जाकर उनको प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया लेकिन इन्होंने उसका भी बहिष्कार कर दिया। इससे पूर्व पीएम के मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मांगलिक कार्यों के बजाए जाने वाले प्रसिद्ध वाद्ययंत्र हुड़का भेंट देकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। पीएम ने स्वयं हुड़का बजाकर उपहार स्वीकार किया।

Previous Post

मतदेय स्थलों में मतदान करने की अपील

Next Post

कांग्रेस को लेकर महाराज ने कही ये बड़ी बात

Related Articles

राजनीति

घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज में कर्मचारी हटाए जाने पर कांग्रेस हुई मुखर

युवा जगत/ शिक्षाराजनीति

मुख्यमंत्री से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य ने भेंट की

Sliderराजनीति

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जागरूकता अभियान

Sliderराजनीति

प्रधानमन्त्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को बनाएंगे हर क्षेत्र में आदर्श राज्य

Sliderराजनीति

शाह ने बलूनी के समर्थन में ‘विजय संकल्प रैली’ को किया संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4

Recent Posts

  • ABDM: राजभवन में आयुष्मान शिविर, 250 से अधिक आभा आईडी बनी October 14, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ October 14, 2025
  • रोजगारोन्मुख ई-कॉमर्स डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण प्रारंभ October 14, 2025
  • सीमांत क्षेत्र कथियान के 15 गांवों की नेटवर्क समस्या जल्द होगी दू October 14, 2025
  • श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक October 13, 2025
  • सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड:मुख्यमंत्री October 13, 2025
  • 1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह रावत October 13, 2025
  • वैश्य समाज सनातन संस्कृति का ध्वजवाहक: मुख्यमंत्री October 12, 2025
  • 50-50 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किये October 10, 2025
  • वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे सूबे के 840 विद्यालय October 10, 2025
  • ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन October 10, 2025
  • यूपीसीएल की 125 वीं बोर्ड बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुयी October 10, 2025
  • एन.एस.एस. के उद्देश्यों एवं महत्व के विषय में जानकारी दी, October 9, 2025
  • राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने दिए सख़्त निर्देश October 9, 2025
  • स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता October 9, 2025
  • प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत October 8, 2025
  • मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹5 करोड़ सहायता राशि प्रदान October 8, 2025
  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ October 8, 2025
  • पौड़ी बना ओवरऑल चैंपियन October 7, 2025
  • स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्रधानाचार्य निलंबित October 7, 2025
  • शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करें सभी निकाय: जिलाधिकारी October 6, 2025
  • महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्यवाही में तेजी लाई जाए: CM October 6, 2025
  • उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया October 6, 2025
  • शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का वाहक बना विद्या समीक्षा केन्द्र : डॉ. धन सिंह रावत October 5, 2025
  • वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ October 5, 2025
  • उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का केंद्र October 5, 2025
  • नियुक्तियों एवं स्थानान्तरण को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधारः डॉ. मुकुल कुमार सती October 4, 2025
  • शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह निर्णय October 4, 2025
  • एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य October 4, 2025
  • उत्तराखंड बोर्ड के कुल परीक्षाफल में हुआ उल्लेखनीय सुधार: डॉ धन सिंह रावत October 3, 2025
  • सूबे में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरणः डॉ. धन सिंह रावत October 1, 2025
  • स्वास्थ्य शिविरों में 80 हजार गर्भवती की हुई प्रसव पूर्व जांच September 30, 2025
  • मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प, सुशासन को सार्थक करता  जिला प्रशासन September 30, 2025
  • भविष्य की आपदाओं से बचाव को उठाए एहतियाती कदम September 29, 2025
  • सरकार छात्रोें के हित में निर्णय लेने के लिये एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी September 28, 2025
  • सूबे में टीबी मरीजों के सहयोग को 4276 लोग बने नि-क्षय मित्र September 28, 2025
  • चमोली में बच्चों से कार धुलवाने पर सहायक अध्यापक निलंबित September 28, 2025
  • विश्व पर्यटन दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन September 28, 2025
  • स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिये जीवनदायी पहल : डॉ. धन सिंह रावत September 27, 2025
  • जंगल टूरिज्म को नई दिशा देगा पौड़ी का हंटर हाउस: जिलाधिकारी September 27, 2025
  • अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर चलाया अभियान September 25, 2025
  • केंद्र का उत्तराखंड को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफ़ा September 25, 2025
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण किया September 25, 2025
  • उच्च शिक्षा मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे युवाओं के चेहरे September 24, 2025
  • राज्यपाल ने ‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ September 23, 2025
  • क्षति का त्वरित मुआवजा हमारी प्राथमिकताः डीएम September 23, 2025
  • चिकित्सा शिविरों का आयोजन 1006 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ September 23, 2025
  • आयुष्मान योजना के सात साल, बेमिसाल September 23, 2025
  • महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया September 22, 2025
  • जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जनजीवन सामान्य बनाने में जुटा September 22, 2025
  • स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अपना अलग महत्व हैः रीना जोशी September 20, 2025
  • जल निकायों से अतिक्रमण हटाएं – मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम September 20, 2025
  • कोर्ट को सौंपी जायेगी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचीः डॉः धन सिंह रावत September 19, 2025
  • योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए September 19, 2025
  • स्नातक स्तरीय परीक्षा की तैयारियां पूरी, 17 केंद्रों में 5430 अभ्यर्थी होंगे शामिल September 19, 2025
  • शहीद सम्मान यात्रा-2.0 की तैयारियों की बैठक September 19, 2025
  •  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बुधवार को एक दिवसीय भौतिक एवं वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम September 17, 2025
  • क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश September 17, 2025
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक September 17, 2025
  • मुख्यमंत्री धामी ने जाना जनसमस्याओं का हाल September 16, 2025
  • जन समस्याओं को गंभीरता लें, प्राथमिकता पर हो समाधान। September 16, 2025
  • मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया September 16, 2025
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अतिवृष्टि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की September 16, 2025
  • उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में विद्युत परियोजनाएं है अहम: डीएम September 15, 2025
  • आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ September 15, 2025
  • मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण September 15, 2025
  • आयुष्मान में त्रुटिरहित प्रक्रिया को लेकर अस्पतालों को दिया जाएगा प्रशिक्षण September 14, 2025
  • सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तकदीरः डॉ. धन सिंह रावत September 14, 2025
  • कल्जीखाल में दो दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण September 13, 2025
  • पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 01 लाख 80 हजार की धनराशि दी गयी September 13, 2025
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar