Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण
Sliderराजनीति

देखते हैं हमारे घोड़ों के कितने सपने पूरे होते हैं!

Raath Samachar
October 30, 20220
एक खबर के शुरूआती शब्द पढ़े- ‘केदारनाथ यात्रा में घोड़े वालों ने एक अरब कमाए!’ सत्यता जानने के लिए ‘लोकार्पण’ चैनल के मित्र त्रिभुवन सिंह चौहान जेहन में आये। क्योंकि भाई त्रिभुवन पिछले कई दिनों से केदार घाटी में ही सक्रिय थे। त्रिभुवन भाई ने कहा- ‘खबर में कुछ सत्यता तो है! क्योंकि मैंने भी कई घोड़े वालों से सम्पर्क किया है – और जानने से मालूम हुआ है कि प्रत्येक ने अनुमानतः छः-सात लाख कमाए हैं।’ त्रिभुवन भाई निर्भीक ही नहीं बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता के भी पक्षधर हैं -अतः खबर के ये ‘एक अरब’ शब्द आश्वस्त ही नहीं अपितु गौरवान्वित भी कर गये।
उसी खबर में आगे दो आंकड़ों के साथ ये शब्द भी जुड़े थे- वे भी इन आंखों ने पुनः पढ़े- ‘हेली सेवा में लगे उड़न खटोलों ने 75 करोड़ और डंडी-कंडी वालों ने 86 लाख कमाए।’ अर्थात पहले स्थान पर हमारे घोड़े रहे। हमारे घोड़ों के बल के आगे हेली वाले भी हांफ गये।
सत्य कहें तो ये ‘केदारनाथ यात्रा में घोड़े वालों ने एक अरब कमाए!’ पढ़कर एक क्षण जेहन में स्तालिन के शब्द भी तैरे। उनके ये शब्द कहीं पढ़े थे- उन्होंने लिखा है- ‘हमनें व्यवसाय के क्षेत्रों में पूंजीपतियों को,कृषि के क्षेत्र में जमीदारों को और व्यापार के क्षेत्र में मुनाफाखोरों को समाप्त करके मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण का अन्त कर दिया है। परिणामस्वरूप हमनें एक ऐसे आर्थिक संघटन की रचना की है, जिसमें बेकारी,निर्धनता तथा भूख का नाम तक नहीं बचा है।’ लेकिन दूसरे ही क्षण जेहन में प्रश्न उठा- इस एक अरब से क्या सचमुच इतने प्रश्न हल हो गये?
वस्तुतः आप और हम उस खुरदुरे यथार्थ से कोसों दूर हैं जिसपर वे घोड़े चले हैं। अतः घोड़ों की इस उपलब्धि के साथ हांकने वालों को न जोड़े। हांकने वाले तो यूं ही पिछले बाईस सालों न जाने कितने घोड़ों को हांक रहे हैं। हांकने वाले बदलते रहे किन्तु घोड़े लगातार दुर्गम पहाड़ नापते रहे। घोड़ों को हांफते न उन पर सवारों ने देखा और न उन्हें हांकने वालों ने। उन्हें तो साम-दाम-दण्ड -भेद हर हाल में केदार के दर्शन करने थे अथवा करवाने थे। सम्पूर्ण यात्रा में एक निरीह के साथ दो और प्राणी अवश्य थे- वे दोनों भी उसके ईश्वर थे। इस दौरान एक हजार से ज्यादा घोड़ों ने प्राण त्यागे। जो घोड़े,गिरे-पड़े या मरे वे दुबारा नहीं उठे। उनकी असामयिक मृत्यु पर प्रयाश्चित करने वाले कितने थे? मां मंदाकिनी उन सबको सदगति दे!
विडम्बना देखिए हम कलमकारों के पास भी बस विचारों की सूखी घास है।
घोड़ों के द्वारा की गई इतनी बड़ी जनसेवा और इतने बड़े त्याग को हम कहीं नहीं उकेर सके। दुर्भाग्य है कि हम घोड़ों से ज्यादा हांकने वालों का परिश्रम आंक रहे हैं।
मेरा तो घोड़ों से ही विनम्र निवेदन है कि अगली यात्रा में वे अपने दुख दर्द को उकेरने की कमान स्वयं ही सम्भालें। ताकि यदि कोई उनके साथ अन्याय करे तो फौरन बाबा को अर्जी डाल सकें। आखिर क्यों वे हम चापलूस कलमकारों के भरोंसे रहें। मुझे पूर्ण विश्वास है अपने दुख दर्द पर वे हमसे बढ़िया कविता लिख सकते हैं। यह भी निसंकोच कह सकते हैं कि वर्तमान में उन जैसे संघर्षशील घोड़े ही अच्छे साहित्यकार हो सकते हैं।
यह भी कम बात नहीं है कि इस बार कीमती पटाखों, फुलझड़ियों ने नहीं घोड़ों ने पहाड़ का नाम रोशन किया है। यूं भी हमारे बीच पहाड़ का नाम रोशन करने वाले गिनती के हैं। और इनमें भी जो थोड़ा बहुत पहाड़ का नाम रोशन करने वाले समझे गये हैं- बताओ वे पहाड़ में कहां टिके हैं? इस दृष्टि से भी अगर आंकलन करें तो असली पहाड़ी हमारे घोड़े ही हैं। देखना यही है कि इस बार कितने पुरस्कार,सम्मान हमारे इन घोड़ों के हक में जाते हैं।
किन्तु एक बात ध्यान से सुनें!
हमारे घोड़ों को सम्मान पुरस्कार मिले या न मिले लेकिन हम उन्हें मशीन भी न समझें। कुछ सुझाव हैं यदि आप समझें-मनन करें। पहली बात तो यह है कि घोड़े मात्र घोड़े नहीं अब हमारे कमाऊ पूत भी हैं। उनकी सेवा के लिए हमारे भी कुछ कर्तव्य बनते ही है। किन्तु- जैसा हम वैसा आप भी देख ही रहे हैं- कि हमारे घोड़े खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उनके लिए- शायद ही कहीं ‘अस्तबल’ नाम की कोई चीज है। मेरा मानना है उन्हें-‘अस्तबल’ नहीं ‘होम स्टे’ जैसी आरामदायक सुविधा मिले।
दूसरा यह कि ‘एक अरब’ सुनने- पढ़ने के बाद एकाएक हर किसी की दृष्टि इसी ओर घूम गई है। इसलिए इचौलियों-बिचौलियों की भूमिका भी बढ़नी ही है। ऐसे समय में हमें इतिहास से भी सीख लेनी है। गौर करें तो लिखा भी है कि- ‘मुहम्मद तुगलक की मृत्यु के बाद उसके चचेरे भाई के शासन काल में सैनिकों को नकद वेतन देकर गांव की मालगुजारी के हिस्से दिये जाते थे। सैनिकों ने बिचौलियों को ठेका दे दिया। और अपनी हाजिरी लगाने के लिए रिश्वत के रूप में बेकार घोड़े पेश करने लगे।’
तनिक विचार करें – अगर इस तरह से इतिहास अपने आप को दोहराये। खैर, हम कदापि नहीं चाहते कि हमारे घोड़ो पर अत्याचार की घटनाएं और बढें। ये भी नहीं चाहते कि हमारे हर एक घोड़े को हांकने के लिए दस-दस हट्टे-कट्टे खड़े मिलें।
तीसरी बात हमें अपने घोड़ों की खुराक के समुचित प्रबन्ध करने होंगे। क्योंकि इतिहास के पन्ने पर कहीं यूं भी लिखा गया है- कि -‘गुजरांवाला के आदमी अपने घोड़ों की आंखों पर हरे रंग की पट्टी चढ़ा देते थे ताकि वे भूसा और सूखी घास को हरी घास समझकर खाते रहें।’
और इस बात पर भी गौर करें! पहाड़ के दूर दराज के गधों के कंधों पर कीमती दुसाले हैं। हमनें यह नहीं कहा कि वे गधे दुसालों के काबिल नहीं हैं लेकिन हम अपने घोड़ों को दुसाला न सही एक-एक मोटा कम्बल तो बांट ही सकते हैं! क्या कहा ये सम्भव नहीं है? तो के.के. भुल्लर साहब ने अपनी पुस्तक ‘महाराजा रणजीत’ में क्या यूं ही लिख दिया है कि महाराजा के शासन काल में – ‘प्रत्येक सिपाही को दो कम्बल मिलते थे- एक अपने लिए और एक उसके घोड़े के लिए।’ भई आज के लोकतांत्रिक समय में भी एक अदद कम्बल हर एक गरीब की मूलभूत जरूरत है।
देखते हैं हमारे घोड़ों के कितने सपने पूरे होते हैं!

Previous Post

अंकिता हत्याकांडः ध्यान रहे, समय की धूल से कहीं ढक न जाएं काली करतूतें

Next Post

Low Altitude Guide Course

Related Articles

Sliderउत्तराखंड

शासन हेतु पत्र तैयार करने के निर्देश

Slider

मतगणना की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया

Slider

जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी

Sliderराजनीति

407 बसावटों के लिए बजट करने की मांग

Slider

गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए बागवानी करवाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः  डीएम June 11, 2026
  • थलीसैंण क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात June 10, 2026
  • मसूरी में सड़क हादसा, चार की मौत June 10, 2026
  • बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाईयों में मारपीट June 10, 2026
  • विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिमः डाॅ. धन सिंह रावत June 10, 2026
  • गोल्डन आवर में मदद से बच सकती है जान: नाज़िश कलीम June 10, 2026
  • स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, खिर्सू में सड़क परियोजना का लोकार्पण June 9, 2026
  • 12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार June 9, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar