Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी*
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन*
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Slider

आयुष्मान योजना के सात साल, बेमिसाल

Raath Samachar
September 23, 20250

उत्तराखंड में प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करती आयुष्मान योजना

देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की कहावत को चरितार्थ कर रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने आज सात साल का शानदार सफर पूरा कर दिया है। 23 सितंबर 2018 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन इस योजना की शुरूआत की थी। इसमें प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए तक निःशुल्क उपचार की सुविधा सुलभ है। इसमें प्रदेश के 5.97 लाख परिवारों को आच्छादित किया गया था।
बाद में आयुष्मान की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार ने आयुष्मान को सार्वभौमिक करते हुए आम जनों के लिए अटल आयुष्मान योजना व व राजकीय व स्वावय कार्मिकों व पेंशनरों के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना भी शुरू की। योजनाओं के नाम भले ही अलग हों लेकिन लक्ष्य सभी का जन कल्याण ही है। जन कल्याण के इन सामूहिक प्रयासों के नतीजे आज अनुकरणीय बने हैं।

61 लाख से अधिक बन चुके हैं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजन व उत्तराखंड राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में आरंभ से वर्तमान तक के ब्यौरे की बात करें तो प्रदेश में करीब 61 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 17 लाख से अधिक मरीजों ने अस्पताल में भर्ती होकर निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठाया। और इस निःशुल्क उपचार सेवा पर बीते सात सालों में करीब 3300 करोड़ का व्यय हुआ है। इसमें गंभीर बीमारियों से जूझते हुए कई लाभार्थी मरीजों को जीवनदान मिला है।

आयुष्मान में अस्पतालों की है एक बड़ी श्रृंखला
प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत वर्तमान में कुल 396 अस्पताल सूचीबद्ध हैं। जिसमें 201 सरकारी व 195 निजी अस्पताल शामिल हैं। प्रदेश के बाहरी प्रांतों में 31 हजार से अधिक अस्पताल आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं। प्रदेश के बाहर रहने वाले राज्य के लाभार्थी बाहर के अस्पतालों में उपचार कराते हैं और उत्तराखंड में बाहरी प्रांतों के लाभार्थी भी सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार सुविधा का लाभ उठाते हैं।

बुजुर्ग जनों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड
जन कल्याण में नया अध्याय जोड़ते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत ही गत वर्ष 29 अक्टूबर को 70 साल या उससे अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गजनों को पृथक से 5 लाख रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा दी है। चूंकि बड़ी में उम्र ही स्वास्थ्य सुरक्षा की अधिक आवश्यकता होती है ऐसे में वय वंदना कार्ड हमारे बुजुर्ग जनों के लिए उपहार से कम नहीं है। अभी तक 20 हजार से अधिक वय वंदना कार्ड बन चुके हैं। जिसके सापेक्ष करीब 5000 लाभार्थियों ने 7400 बार योजना का लाभ उठाया है जिस पर आरंभ से अब तक करीब 20 करोड़ रूपए की धनराशि खर्च हुई है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल उपचार
सड़क हादसे में घायल हुए पीड़ितों के लिए आयुष्मान के तहत ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय संयुक्त पहल से कैशलेस उपचार की खास व्यवस्था की गई है। इसमें किसी भी सड़क हादसे के घायल को सिर्फ पुलिस रिपोर्ट के आधार पर उपचार तत्काल शुरू किया जाता है। इसमें 1.50 लाख तक या सात दिवस (जो भी पहले हो) कैशलेस उपचार की सुविधा है।

– माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना से प्रारम्भ की गई आयुष्मान भारत दृ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी आरोग्य योजना है। यह योजना लाखों हितग्राही रोगियों के लिए संजीवनी सिद्ध हो रही है।
उत्तराखण्ड में इस योजना के सात वर्षों की यात्रा में असंख्य रोगी निःशुल्क उपचार पाकर पुनः स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हुए हैं। रोगपीड़ितों को संकट से उबारने वाली, लोककल्याण की इस अद्वितीय योजना के सफल संचालन हेतु केन्द्र सरकार तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से धन्यवाद।

पुष्कर सिंह धामी
मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार

– आयुष्मान योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के वरदान साबित हो रही है। महंगे उपचार के कारण जहां पहले गरीब-जन अपनी बीमारी का उपचार नहीं करा पाते थे आज आयुष्मान कार्ड लेकर किसी भी बड़े सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में वह निःसंकोच जाकर निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को भी आयुष्मान का लाभ मिलना चाहिए। गंभीर ब्याधियों से ग्रसित कई लोगों को आयुष्मान से जीवनदान मिला है। हम कह सकते हैं कि आयुष्मान योजना का सात साल का सफर उपलब्धिपूर्ण रहा।
डा धन सिंह रावत
स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार

– आयुष्मान योजना जनापेक्षाओं पर खरी उतरे, पात्र लाभार्थियों को सही ढंग से उपचार मिले और अस्पताल के चिकित्सा दावों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। सेवाओं में कोई कोताही ना हो इस के लिए सेवा प्रदाताओं को निर्देशित किया जाता है। गलत दावे प्रस्तुत करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई है।
अरविन्द सिंह ह्यांकी
अध्यक्ष
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड

– राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना का संचालन किया जा रहा है। सरकार की मंशा व दिशा निर्देशों के अनुरूप आम जन मानस को लाभान्वित कर रही आयुष्मान योजना प्रगति की ओर अग्रसर है। लाभार्थियों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए अस्पतालों को समय समय पर निर्देशित किया जाता है। लाभार्थियों की सुविधा के लिए प्राधिकरण में कॉल सेंटर की व्यवस्था भी है।
रीना जोशी
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण

Previous Post

महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया

Next Post

चिकित्सा शिविरों का आयोजन 1006 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Related Articles

Slider

मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री जी का आभार

Slider

एमओयू से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा राष्ट्रीय विस्तार

Slider

तीन राज्यों में जीत पर उत्तराखंड भाजपा में जबरदस्त उत्साह

Slider

युवाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत है स्वामी विवेकानंद का जीवन: डॉ0 धन सिंह रावत

Slider

बड़ी खबरः पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी कई खास जानकारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4
https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा.mp4

Recent Posts

  • शोक सिंघल जी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी* October 11, 2026
  • श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का आगाज October 11, 2026
  • ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का विमोचन* October 10, 2026
  • 106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी October 9, 2026
  • 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा October 8, 2026
  • पिकअप-स्कूटी की भिड़ंत, युवक की मौत October 8, 2026
  • नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान October 8, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना October 8, 2026
  • Doon Valley Shaken by Three Murders October 7, 2026
  • विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव October 7, 2026
  • फल्दाकोट में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ October 7, 2026
  • संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश October 7, 2026
  • उत्तराखंड बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य October 6, 2026
  • उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक October 5, 2026
  • सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • रघुपति राघव राजा राम October 2, 2026
  • सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी September 30, 2026
  • दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाने पर जोर September 30, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में चमकी खेल प्रतिभाएं September 30, 2026
  • चिपलघाट में बहुउद्देशीय शिविर व जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं September 29, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं को संस्कृति September 29, 2026
  • सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता रामनगर ने जीती September 28, 2026
  • सांस्कृतिक दल कर रहे जनजागरूकता कार्यक्रम September 28, 2026
  • ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश September 28, 2026
  • आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे धनदा, नुकसान का लिया जायजा September 27, 2026
  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण September 27, 2026
  • हादसों की रोकथाम को ब्लैक स्पॉट पर तैनात रहेगी टास्क फोर्स September 26, 2026
  • विस सामान्य निर्वाचन; तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन September 26, 2026
  • SIR में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन September 25, 2026
  • बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी September 24, 2026
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय व वीएसके का शुभारम्भ September 24, 2026
  • ग्रामीणों को घर पर मिली आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा September 24, 2026
  • गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई September 22, 2026
  • युवा आयोग से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री September 19, 2026
  • सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ September 19, 2026
  • सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से September 19, 2026
  • छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी पद छात्राओं के लिए: Dr Dhan Singh Rawat September 18, 2026
  • मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश September 18, 2026
  • DM ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण September 18, 2026
  • GPS/GIS मैपिंग अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ September 18, 2026
  • जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन September 18, 2026
  • प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिल गये 9 कर्मशाला अधीक्षक September 16, 2026
  • बच्चों के बीच बिताया समय ऊर्जा और प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री September 16, 2026
  • लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम September 16, 2026
  • ,हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश September 15, 2026
  • समाधान दिवस: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश September 14, 2026
  • देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान September 14, 2026
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत September 12, 2026
  • जिला योजना डीएम ने विभागों को दिए प्रगति बढाने के निर्देश September 12, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय September 11, 2026
  • यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति September 11, 2026
  • भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री September 11, 2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, September 11, 2026
  • 13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं September 11, 2026
  • 14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ September 11, 2026
  • CM ने अमर शहीदों को नमन किया September 10, 2026
  • आत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ September 10, 2026
  • चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं के बारे में बताया September 10, 2026
  • पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश September 9, 2026
  • दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने आत्महत्या की September 9, 2026
  • जर्जर भवनों का सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश September 9, 2026
  • कुम्हार भाइयों एवं माटी के कारीगरों के लिए जागरुकता कार्यक्रम September 9, 2026
  • विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक September 8, 2026
  • दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान September 8, 2026
  • नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा सीएम से मिले September 8, 2026
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी September 8, 2026
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’ September 7, 2026
  • ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण September 5, 2026
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR September 5, 2026
  • खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण September 1, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar