Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
Sliderराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की होगी रिकार्ड मतों से जीत

Raath Samachar
March 21, 20240

देहरादून। हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराने के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आ गए हैं। आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के तहत आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में त्रिवेंद्र ने कहा कि एक बार फिर मोदी की सरकार और अबकी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव में जुट जाएं।
बुधवार को पूर्व सीएम और हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, रायवाला और डोईवाला में चुनावी बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से चुनाव में जुटना होगा। इस संकल्प को हम पूरा तो करेंगे ही लेकिन ऐतिहासिक मतों के अंतर से जीत करने के लिए कार्यकर्ताओं को और कड़ी मेहनत करनी होगी। मोदी जी के 10 साल में किए गए ऐतिहासिक कार्य को लेकर कार्यकर्ताओ को जनता के बीच जाना होगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भाजपा की जीत सुनिश्चित है। लेकिन इस चुनाव में जीत के अंतर को ऐतिहासिक स्तर पर ले जाना है। इसके लिए हरेक कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को और ज्यादा मेहनत करने के साथ ही समाज के अंतिम छोर में बैठे लोगों तक भी अपनी बात पहुंचानी है जो मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अछूते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो हिमालय की तरह विराट और पवित्र है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 2047 में ऐसे भारत की नींव रखी जा रही है जिसका मुकाबला करने की विश्व के किसी भी देश में ताकत नहीं होगी।
ज्वालापुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में त्रिवेंद्र ने कहा कि कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी के लिए भटक रही है। लेकिन उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। सभी भाजपा में आने के इच्छुक हैं। लक्सर, डोईवाला और रायवाला में बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। जोरदार नारेबाजी के साथ प्रत्याशी त्रिवेंद्र के समर्थन और चार सौ पार के नारे लगाए गए। त्रिवेंद्र ने इन बैठकों में पूरे जोश के साथ जुट जाने का आह्वान किया।
लोकसभा हरिद्वार प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि हमें जनता के बीच जाकर मोदी और धामी सरकार की योजनाओं के बारे में जागरुक करना होगा। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि त्रिवेंद्र की ऐतिहासिक जीत के लिए हरेक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करने के लिए निकल पड़ा है। रुड़की की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, सांसद कल्पना सैनी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव, रानी देवयानी, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, कविंद्र चौधरी, आदित्य चौहान, सुशील राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी आदि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इससे पहले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जोरदार और भरपूर उत्साह के साथ स्वागत किया। अब की बार फिर मोदी सरकार और चार सौ पार के नारे से बैठक में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश भर गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम व प्रवीण संधू ने किया।
डोईवाला बैठक में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि त्रिवेंद्र जी को हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी बनाने से कार्यकर्ताओं में उमंग और जोश का माहौल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि यह जोश कम न हो। चुनाव में इस बार डोईवाला क्षेत्र से त्रिवेंद्र को ऐतिहासिक वोट मिले, इसके लिए हर कार्यकर्ता मैदान में जुट जाए। इन सभी बैठक में पार्टी के हरेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने भाग लिया। पूरी भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।

Previous Post

गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया

Next Post

Press Briefing: शराब की दुकानों पर सीसीटीवी के जरिये मॉनिटरिंग

Related Articles

Slider

मतदाता जागरूकता के लिए जले दीए, मोमबत्ती व मशाल

Slider

मुख्यमंत्री ने किया छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का शुभारम्भ

Sliderराजनीति

कार्यकर्तों के त्याग, तप की बदौलत BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

Slider

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन

Slider

‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बलूनी तेरा नाम रहेगा‘

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री July 14, 2026
  • बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान July 14, 2026
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की July 14, 2026
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत July 14, 2026
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी July 14, 2026
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम June 14, 2026
  • खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा” June 14, 2026
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील June 13, 2026
  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, June 12, 2026
  • कालेश्वर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित June 12, 2026
  • दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन June 12, 2026
  • सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता June 12, 2026
  • छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल June 11, 2026
  • चालक की सूझ बूझ से हादसा टला June 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण June 11, 2026
  • दोस्त की गुमसुदगी के इस्तेहार चस्पा June 11, 2026
  • शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त June 11, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar