Author Posts
Slider

ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री

डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण कदम, ABDM कार्यशाला में विशेषज्ञों ने रखे ठोस सुझाव देहरादून, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), उत्तराखंड द्वारा देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण, ABHA ID के व्यापक उपयोग, टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार तथा राज्य में ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देश में डिजिटल हेल्थ क्रांति का आधार बन चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी ABHA ID बनाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं, जिससे स्वास्थ्य सेवा...

Continue Reading
Slider

जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार

जरूरतमंदों को मिला नया जीवन आधार, मजबूत हुआ महिला एवं बाल संरक्षण तंत्र पौड़ी/05 अप्रैल 2026: जनपद पौड़ी गढ़वाल में महिला एवं बाल विकास/कल्याण विभाग द्वारा विगत वित्तीय वर्ष में पुनर्वास, संरक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा, संबल एवं मुख्यधारा से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कोटद्वार स्थित महिला कल्याण पुनर्वास केंद्र में वर्ष के दौरान 28 संवासिनियों को आश्रय प्रदान किया गया, जिनमें पॉक्सो से प्रभावित बालिकाएं भी शामिल थीं। इन सभी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ काउंसलिंग एवं शिक्षा के माध्यम से उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया गया। इनमें से 22 संवासिनियों का सफलतापूर्वक उनके परिवारों के साथ पुनर्वास किया गया। जिला बाल क...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री के निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज मास्टर प्लान में प्राकृतिक विरासत को सहेजने की पहल, ग्रीन देहरादून की दिशा में कदम, नदी, जंगल और हरियाली बचाने की योजना डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान पर मंथन, अंतिम रूप देने के निर्देश राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस मास्टर प्लान को जनभागीदारी आधारित, पर्यावरण संतुलित और आधुनिक शहरी जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मास्टर प्लान ...

Continue Reading
Slider

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले स्थलीय निरीक्षण

आशारोडी से गढ़ीकैंट तक डीएम का ग्राउंड जीरो निरीक्षण, हर व्यवस्था की बारीकी से जांच साफ सुथरे और व्यवस्थित मार्ग के लिए प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ आशारोड़ी से गढ़ीकैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सड़क मार्ग पर सभी आवश्यक सुधार कार्य तत...

Continue Reading
Slider

समय से पहले सड़कों का कायाकल्प

समय से पहले सड़कों का कायाकल्प: दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की रफ्तार” राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से बदली ग्रामीण परिवहन व्यवस्था की तस्वीर जनपद पौड़ी गढ़वाल में राज्य सरकार की जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता के तहत विद्युत, पेयजल, शिक्षा के साथ-साथ मोटर मार्गों के विकास कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रभावी निगरानी के साथ लोक निर्माण विभाग द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्र गति से कार्य करते हुए लोगों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुलभ बनाया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है, बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अधिशासी अभियंता लोनिवि बैजरो लोकेश सारस्वत ने बताया कि थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत मैखुली-देवराड़ी-गणतखाल मोटर मार्ग का 2.87 किमी लंबा स...

Continue Reading