Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम
Slider

एसएनसीयू ऋषिकेश व विकासनगर में रहेगा डेडिकेटेड स्टाफ

Raath Samachar
June 24, 20250

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में निर्माणाधीन ब्लड बैंक, आईसीयू, मैकेनिकल पार्किंग के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, वैक्सीनेशन और जिला योजना के तहत प्रस्तावित एवं संचालित कार्याे की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु संचालित निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी देहरादून जनपद के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से आच्छादित करने में जुटे है और मा0 मुख्यमंत्री के प्रताप से अस्पतालों को अपग्रेड और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का सार्थक प्रयास कर रहे है। देहरादून में ब्लड बैंक, मैकेनिकल पार्किंग निर्माण के साथ ही चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। डीएम ने अस्पताल में निर्मित मैकेनिकल पार्किंग में आपातकालीन स्थिति में वाहनों का सुरक्षा बीमा व टेक्निकल ऑपरेटर के लिए जिला प्लान से फंड की स्वीकृति दे दी है। एसएनसीयू ऋषिकेश व विकासनगर में डेडिकेटेड स्टाफ व मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए अभी तक प्रस्ताव न भेजने पर अस्पताल प्रशासन को फटकार लागाई और ब्लड बैंक कोरोनेशन व ऋषिकेश का कार्मिक ढांचा कल ही शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल की तर्ज पर ऋषिकेश चिकित्सालय में भी मॉडल टीकाकरण कक्ष, विस्तारीकरण के साथ एयर कडीशन, सीटिंग, बच्चों के मनोरंजन सुविधा की फैसिलिटी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आरबीएसके टीम द्वारा चिन्हित स्कूलों में बच्चों की चिकित्सा सुविधा के लिए डीएम ने मौके पर ही नए वाहन की स्वीकृत दी। डीएम ने कहा कि  जनमन के सरकारी चिकित्सालय सुविधायुक्त होने चाहिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि देहरादून कोरोनेशन और एसडीएच ऋषिकेश में ब्लड बैंक निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए ब्लड बैंक के लिए आवश्यक उपकरणों का प्लान तैयार कर शीघ्र शासन को उपलब्ध करें। ताकि स्वास्थ्य निदेशालय से समय पर उपकरणों की आपूर्ति हो सके।

कोरोनेशन अस्पताल में नवीन मैकेनिकल पार्किंग का सुरक्षित संचालन के लिए सीएमएस को टेंडर, इंश्योरेंस के साथ जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कहा कि आपातकालीन स्थिति में वाहनों की सुरक्षा बीमा व टेक्निकल ऑपरेटर के लिए जिला प्लान से फंड दिया जाएगा।
विकासनगर व ऋषिकेश अस्पताल में संचालित एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति के लिए अभी तक एनएचएम को प्रस्ताव उपलब्ध न कराने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए एसीएमओ को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि एसएनसीयू में डेडिकेटेड स्टाफ होना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि एसएनसीयू में मेडिकल ऑफिसर की तैनाती के लिए तत्काल निदेशक एनएचएम को प्रस्ताव भेजें। साथ ही ऋषिकेश अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के दो खाली पद और ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेटर के लिए के आवश्यक स्टाफ के पद सृजन हेतु शासन को डिमांड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनमानस की सुविधा के लिए विकासखंड कालसी के ग्राम पंचायत नागथात में परिवार कल्याण उपकेंद्र का संचालन आवश्यक है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि नागथाम में उपकेंद्र की स्थापना एवं संचालन के लिए स्वास्थ्य सचिव से स्वीकृति ली जाए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग को जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, मातृत्व मृत्यु, चाइल्ड हेल्थ, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, फैमिली प्लानिंग आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों में नियमित रूप से बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाए। जो बच्चे किसी बीमारी से ग्रसित है उनको उचित उपचार किया जाए। सभी एमओआसी इसकी स्वयं मॉनिटरिंग करें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा चिन्हित बच्चों को अस्पताल आने जाने की सुविधा के लिए अस्पताल की बचत से नया डेडिकेटेड वाहन खरीदा जाए। यदि फंड की आवश्यकता है तो जिला प्लान में तत्काल इसका प्रस्ताव उपलब्ध करें।
जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों में पीपीपी मोड पर संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की मौजूदा स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शहरी क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने सीडीओ और ओसी क्लेक्ट्रेट को शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने और पीएचसी में मेडिसिन वितरण, वैक्सीनेशन, स्टाफ की उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ऋषिकेश चिकित्सालय में टीकाकरण कक्ष का विस्तारीकरण के साथ एयर कंडीशनर, लाइटिंग, सीटिंग और बच्चों के लिए मनोरंजक व सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। वही चन्दन लैब को 24×7 संचालित करने तथा एसडीएम व एसीएमओ के सत्यापन उपरांत ही लैब का बिल भुगतान करने के निर्देश दिए।
जिला योजना के तहत प्रस्तावित एवं संचालित निर्माण कार्याे की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि निर्माण कार्याे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण कार्याे की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोरोनेशन अस्पताल में निर्माणाधीन ब्लड बैंक, मैकेनिकल पार्किंग, एसएनसीयू, वैक्सीनेशन तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बताया कि कोरोनेशन अस्पताल में ब्लड बैंक का कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मैकेनिकल पार्किंग का निर्माण कर लिया गया है। बताया कि जिलें में 01 एमसी, 01 डीएच, 4 एसडीएच, 05 सीएचसी, 48 पीएचसी, 14 यूपीएचसी, 190 स्वास्थ्य सब सेंटर सहित कुल 263 स्वास्थ्य इकाईयां संचालित है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम योगेश मेहरा, सीटीओ नीतू भंडारी, सीएमओ डॉ एम के शर्मा, सीएमएस डॉ एम जोशी, एसीएमओ डॉ सीएस रावत, ईई आरडब्ल्यूडी विनीत कूरील आदि सहित एमओआईसी एवं एनएचएम के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

सूबे में 1.30 लाख मैट्रिक टन हुई भण्डारगृहों की भण्डारण क्षमता

Next Post

कैबिनेट मंत्री ने डा धन सिंह रावत ने ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया

Related Articles

Sliderआंदोलन

पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात कर गिनाई समस्याएं

Slider

स्वर्गाश्रम सचमुच स्वर्गाश्रम है-श्री रामनाथ कोविंद

Sliderउत्तराखंड

पोक्सो एक्ट, दहेज, बलात्कार प्रभावी पैरवी करने के निर्देश

Slider

बीस अपै्रल तक दर्ज कराएं अपना नाम

Sliderउत्तराखंड

संकाय सदस्यों की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों को मिली ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • यमकेश्वर विधानसभा: हेमंत की कलाई सजाने बड़ी तादाद में पहुंची बहनें August 27, 2026
  • स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी हुई चर्चा August 25, 2026
  • कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय August 25, 2026
  • SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी August 22, 2026
  • विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास August 22, 2026
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान August 22, 2026
  • मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना August 21, 2026
  • एलपीजी ई-केवाईसी में पौड़ी ने हासिल की प्रगति August 19, 2026
  • कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड August 19, 2026
  • चैन स्नैचिंग का आरोपी गोली लगने से घायल August 19, 2026
  • 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली-डीएम August 18, 2026
  • अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश August 17, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा रंग दे बसंती चोला August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण August 15, 2026
  • मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण August 11, 2026
  • दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ August 11, 2026
  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा August 11, 2026
  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार August 10, 2026
  • ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे कूड़ा संग्रहण केंद्र August 10, 2026
  • 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक August 10, 2026
  • सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र – छात्राओं के सुझाव – सीएम August 10, 2026
  • कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नीलकंठ क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाकचौबंद August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026
  • वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत August 7, 2026
  • कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक August 7, 2026
  • वन भूमि हस्तांतरण की बैठक August 7, 2026
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर August 7, 2026
  • बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस August 6, 2026
  • रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू August 6, 2026
  • सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज August 6, 2026
  • मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट August 6, 2026
  • CS ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की August 5, 2026
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट August 5, 2026
  • संवेदनशील स्थलों का लार्ज स्केल पर होगा सर्वे August 4, 2026
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता August 3, 2026
  • प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान August 1, 2026
  • राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी August 1, 2026
  • विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति July 31, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं July 31, 2026
  • समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार July 31, 2026
  • मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को July 30, 2026
  • राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत July 30, 2026
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विकसित किए जा रहे औषधीय उद्यान July 30, 2026
  • विद्यार्थियों से करियर काउंसलिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश July 29, 2026
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दिवाकर डिमरी गिरफ्तार July 29, 2026
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री July 29, 2026
  • सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम July 28, 2026
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड  जीरो पर उतरे डीएम July 28, 2026
  • CM की पहल से जनपद में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का क्रम जारी July 28, 2026
  • विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से होंगे विवादों का त्वरित निस्तारण : सचिव July 28, 2026
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा July 25, 2026
  • निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं करेंगे पेपर सेटिंग: डॉ. तृप्ता ठाकुर July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी July 25, 2026
  • व्यय वित्त समिति की बैठक: नियोजन विभाग को शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश July 25, 2026
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री July 24, 2026
  • जिलाधिकारी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्राम प्रधानों को सौंपे बुशकटर July 24, 2026
  • ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार July 24, 2026
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जल स्रोत संरक्षण July 24, 2026
  • मुख्यमंत्री बोले- श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार July 23, 2026
  • अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कार्यों के दिए निर्देश July 22, 2026
  • शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण July 22, 2026
  • “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ July 22, 2026
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान July 20, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति July 20, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन July 19, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar