सूबे में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करेगा शैलहरी धरोवर ट्रस्ट शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में विभाग के साथ हुआ एमओयू सरकारी स्कूलों में डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध कराएगा ट्रस्ट देहरादून, प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग और शैलहरी धरोवर ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा ट्रस्ट की निदेशक एवं प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी मौजूद रहीं। एमओयू के तहत ट्रस्ट द्वारा स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, कौशल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य शिविर जैसी पहलें भी की जाएंगी। साथ ही, ट्रस्ट कुछ गांवों को गोद लेकर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगा। डॉ. रावत ने कहा कि उत्तर...
Continue ReadingRaath Samachar
सूबे में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की होगी विधिवत शुरूआतः डॉ. धन सिंह रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 अगस्त को संस्कृत ग्राम भोगपुर से करेंगे शुभारम्भ उत्तराखंड संस्कृत अकादमी व केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के तहत होगा संचालन देहरादून, सूबे में देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर राज्य सरकार द्वारा घोषित 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की विधिवत शुरूआत की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 10 अगस्त को संस्कृत ग्राम भोगपुर, देहरादून से इस योजना का शुभारम्भ करेंगे। जिसमें सभी जिलों के आदर्श संस्कृत ग्राम वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की दूसरी राजभाषा और देववाणी ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है | मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिन्तकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्व० मुन्नी दीदी जी एक संघर्षशील एवं जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि रहीं, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास, विशेषकर ग्रामीण बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयास किये। उनकी सरलता, सहज उपलब्धता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने उन्हें क्षेत्रवासियों के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ हेलीकाप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही वह सैंजी गांव में अतिवृष्टि से हुई क्षति का निरीक्षण करेंगे।
Continue Readingउत्तरकाशी आपदा राहत कार्य: हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्यों के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों से तीव्र और सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सचिव, आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है, और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री शामिल हैं: •गुजरात – 131 •महाराष्ट्र – 123 •मध्य प्रदेश – 21 •उत्तर प्रदेश – 12 •राजस्थान – 6 •दिल्ली – 7 •असम – 5 •कर्नाटक – 5 •तेलंगाना – 3 •पंजाब – 1 इन सभी यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी एवं देहरादून लाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त, आज तक 135 लोगों को सुरक्षित रूप से हर्षिल से बाहर निकाला गया, जिसमें से: •100 लोगों को उत्तरकाशी पहुँचाया गया है, •तथा 35 लोगों को
Continue Reading
