Author Posts
उत्तराखंड

आयुष्मान: एसएचए ने पांच अस्पतालों को योजना से हटाया

एसएचए ने पांच अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटाया डिइंपैनल अस्पतालों पर आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के चलते राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने लिया एक्शन देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध पांच अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। इनमें तीन अस्पताल जनपद देहरादून व एक-एक पिथोरागढ़ व यूएस नगर के अस्पताल शामिल हैं। हटाए गए अस्पतालों पर विगत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते यह कार्रवाई हुई है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्यतः कार्य करना होगा। निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण प्रशासन की ओर से जारी निर्देश...

Continue Reading
उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

बड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली: डीएम

बड़े बकायेदारों पर तेजी से करें वसूली: डीएम राजस्व वसूली में धीमी प्रगति पर डीएम सख़्त, दी कड़ी चेतावनी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में राजस्व वसूली की मासिक प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद के उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में मासिक वसूली की गति धीमी है, वहां तत्काल प्रभाव से सुधार लाया जाय। जिलाधिकारी ने मई माह की समीक्षा करते हुए श्रीनगर तहसील द्वारा मात्र 11 प्रतिशत, यमकेश्वर द्वारा 9 प्रतिशत तथा बीरोंखाल द्वारा 15 प्रतिशत राजस्व वसूली प्राप्त करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली की प्रगति में शीघ्र ही तेजी लायी जाय। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों पर वसूली की प्रक्रिया का सख़्ती से कार्यान्वयन करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसे बकायेदारों की सूची तहसीलों में सार्वजनिक...

Continue Reading
Slider

 जिलाधिकारी ने शस्त्र पटल का निरीक्षण किया

अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें : डीएम जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित शस्त्र व सहायक शस्त्र पटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पटल सहायकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहते हुए पूर्ण उत्तरदायित्व से दायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय फाइलों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पटल सहायकों को संबंधित विभागों की बैठकें समय पर नहीं कराने और विभागीय कार्यवाहियों के आंकड़ों की जानकारी नहीं रखने पर चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन विभागों की बैठकें होनी है, उन विभागों से समय पर आंकड़े संकलित कर बैठक की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रम, शस्त्र, उद्योग, पुरातत्व समेत कई अन्य विभागीय पंजिकाओं की भी जांच की। उन्होंने ...

Continue Reading
Slider

पौराणिक धरोहरों को संवारने की पहल

पौराणिक धरोहरों को संवारने की पहल जिलाधिकारी ने मांगी एक सप्ताह में मंदिरों की पूरी जानकारी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जनपद के पौराणिक मंदिरों के संरक्षण व विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पौराणिक मंदिरों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पैठाणी स्थित राहु मंदिर के लिए जाने वाले मार्ग के सुधारीकरण, हेलीपैड के लिए भूमि चिन्हीकरण और बूढ़ा भरसार में धर्मशाला निर्माण की संभावनाओं पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही मंदिर परिसरों में पेय...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षाराजनीति

मुख्यमंत्री ने शुरु किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान“

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत करते हुए कहा कि, अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी राज्य के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11440 गाँवों में किसानों से संवाद करेंगे। गुरुवार को गुनियाल गांव से इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक देशभर के 700 से अधिक जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दलों द्वारा डेढ़ करोड़ किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। इस अभियान के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में तीन टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन तीन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगी, ऐसे प्रत्येक कार्यक्रम में 600 से अधिक किसानों के साथ संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ के माध्यम से किसानों को उनकी भूमि, जलवायु और ज़रूरत के अनुसार उन्...

Continue Reading