सहकारिता मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों को दिये केंद्रीय सहकारिता मन्त्री की बैठक हेतु तैयारियों के निर्देश 30 जून को दिल्ली में सहकारिता को लेकर आयोजित होगी मंथन बैठक देहरादून, केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आगामी 30 जून 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक होगी। जिसकी तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। डॉ रावत ने आज शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में सहकारिता विभाग के उत्कृष्ट सफल मॉडल योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। डॉ रावत ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों एवं सहकारिता विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव भाग लेंग...
Continue ReadingRaath Samachar
स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र देहरादून, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर 9 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी प्रदान की गई है। इन सभी मृतक आश्रितों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्त पत्र वितरित किये। डॉ रावत ने सभी नव नियुक्ति कनिष्ठ सहायकों को भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वह विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 9 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विभागीय मंत्री ने कहा कि इन सभी लोगों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गई है। जिसमें सूरज...
Continue Readingदेहरादून: उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा. साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी। मालूम हो कि राज्य के हरिद्वार जिले को छोड़ा कर सभी 12 जिलों में बहु प्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन की ओर से 21 जून को जारी अधिसूचना के बाद से ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। हालांकि नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम
Continue Readingमा0 मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को डीएम सविन प्रतिबद्ध सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में करना ही है सुधार; यह गांठ बांध ले अधिकारीःडीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर डीएम खफा, सीडीओ व प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य को औचक निरीक्षण के निर्देश दर्शाये गए मानक के अनुरूप फैसिलिटी न पाए जाने पर कड़ा एक्शन तय देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं। मा0 मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को धरातल पर चरितार्थ करने को डीएम सविन बंसल प्रतिबद्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ, एमओसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्व...
Continue Reading30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत अभिभावक समय पर खरीद सकेंगे बच्चों के स्कूल ड्रेस, बैग और जूते कहा, विद्यालय स्तर पर पुस्तक खरीद को बनेगी समिति देहरादून, राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बैग और जूते की खरीद के लिये पैसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार छात्रों के खातों में 30 सितम्बर तक डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेज देगी। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विद्यालयों में पुस्तकों की खरीद के लिये समिति गठित की जायेगी, जो छात्र-छात्राओं की आवश्यकतानुरूप प्रतियोगी व अन्य पुस्तकों की खरीद का प्रस्ताव विभाग को भेजेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय स्थित समग्र शिक्षा सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिस...
Continue Reading
