Author Posts
Slider

कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगार एवं प्लेसमेंट की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए। साथ ही युवाओं की रुचि एवं स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने को कहा गया। मुख्य सचिव ने कहा कि कौशल विकास से संबंधित सभी विभाग एक प्लेटफॉर्म पर काम करें, ताकि युवाओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने प्रदेश को स्किल हब बनाने के लिए सचिव, कौशल विकास को सेतु आयोग की राय लेते हुए तथा सभी स्टैक होल्डर को ...

Continue Reading
Slider

वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में अनुपस्थिति और सूचनाओं के संकलन में लापरवाही पर लोनिवि अधीक्षण अभियंता के वेतन रोकने के निर्देश पौड़ी: जनपद में आधारभूत विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला, राज्य एवं केंद्र स्तर पर विभिन्न चरणों में लंबित प्रस्तावों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर प्रभावी पैरवी, नियमित फॉलोअप तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया कई चरणों और उप-चरणों से होकर गुजरती है। किसी भ...

Continue Reading
Slider

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर

वित्तीय समावेशन से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर खिर्सू में एनआरएलएम के तहत कार्यशाला आयोजित, बैंकिंग, बीमा एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी पौड़ी: मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में विकासखंड खिर्सू में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड एवं सामुदायिक स्तरीय संघ (सीएलएफ) स्तर पर एक दिवसीय वित्तीय समावेशन अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने की। कार्यशाला में सामुदायिक स्तरीय संघ के पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, बैंक सखी, बीमा सखी, वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्शदाता, वित्तीय सखी, बैंक मित्र सखी, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रतिनिधियों, विभिन्न बैंकों, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रतिनिधियों तथा एनआरएलएम के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। ...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस

बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, ...

Continue Reading
Slider

रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू

रिखणीखाल में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 154 मरीजों ने लिया निशुल्क उपचार का लाभ मुख्यमंत्री के निर्देशन में दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को घर के पास मिल रही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित "सेवा, सुशासन और समर्पण" संकल्प के तहत स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में गुरुवार से तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। 6 से 8 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर के पहले दिन 154 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न जांचों एवं निशुल्क दवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ...

Continue Reading