उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार तड़के बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर दूसरी बार और मुनस्यारी में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। वहीं हसलिंग में भी ताजा बर्फबारी हुई है। जिस वजह से आसपास के इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है।
Continue ReadingRaath Samachar
उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके लगे। जोशीमठ से 31 किलोमीटर दूर सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके से लोग दहशत में आ गए। और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी तेज थे। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट, चमोली जिले के जोशीमठ और पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यानी में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अच्छी बात ये रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
Continue Readingट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्रों की साइकिल खाई में गिरी, एक की मौत पिथौरागढ़ः पिथौरागढ से दुखद घटना सामने आई है। यहां ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर लौट रहे दो छात्र साइकिल समेत खाई में जा गिरे। जिसमें से एक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के मुताबिक थकलानी पभ्या गांव निवासी 11 वीं का छात्र (16 वर्षीय) सुमित और कक्षा नौ का छात्र (15 वर्षीय) तनिश कुमार पुत्र शंकर लाल भाटगाड़ से गुरुवार की शाम ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर को लौट रहे थे। तभी अल्मोड़ा-बेरीनाग मार्ग पर तहसील मुख्यालय गणाईगंगोली से दो किमी दूरजोलियाखेत मोड़ पर साइकिल अनियंत्रित होने से दोनों छात्र साइकिल समेत खाईं में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें गिरता देखा तो भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन हादसे में सुमित कुमार की मौत...
Continue Readingउत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार की रात भारी बारिश हुई। इससे देहरादून में जलभराव की समस्या हो गई और रायपुर-थानो मार्ग पर मलबा आ गया। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से हो रही बारिश शुक्रवार की सुबह थमी। हरिद्वार में फिलहाल मौसम साफ है। रुद्रप्रयाग में देर रात भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में भारी मलबा आ गया। इससे श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच एनएच पर यातायात बाधित हो गया। भारी मलबे की चपेट में आकर तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि एनएच बंद होने के कारण ये वाहन रात में वहां खड़े थे।
Continue Readingगुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के नए गवर्नर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार शाम कई प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
Continue Reading
