टोकियो ओलंपिक से एक शानदार खबर आई है। यहां जापान की कोकोना हिराकी ने स्केटबोर्डिंग में महिलाओं के पार्क इवेंट में इतिहास रच दिया। उन्होंने 12 साल 343 दिन की उम्र में रजत पदक जीता। हिराकी जापान की सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता है। इस वर्ग में जापान की ही साकुरा योसोजुमी को स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, ब्रिटेन की 13 वर्षीय स्काय ब्राउन को कांस्य पदक मिला। योसोजुमी ने पहले ही दौर में 60.09 अंक बना लिए और 60 अंक पार करने वाली वह अकेली खिलाड़ी रहीं।
Continue ReadingRaath Samachar
भारत के लिए 14वां दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए मैच खेलने उतरेगी। वहीं, रवि दहिया गोल्ड के लिए लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, दीपक पूनिया के कांस्य पदक मैच पर भी देश की निगाहें टिकीं रहेंगी जबकि अंशु मलिक, विनेश फोगाट भी कुश्ती के मैदान में उतरेंगी।
Continue Readingजिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनहित में सर्वसाधारण को सूचित करते हुए अपील की है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अनुसार समय-समय पर पात्रतानुसार राशनकार्ड का सत्यापन किया जाना है। कहा कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार लाभार्थियों का चयन तथा अपात्र परिवारों के राशनकार्डों को निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। आय के आधार पर कार्डधारकों की पात्रता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन0एफ0एस0ए0) के अन्तर्गत ऐसा परिवार जिसकी मासिक आय रू0 15000.00 से कम हो। अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत ऐसा परिवार जिसका संचालन मुखिया के तौर पर विधवा महिला, असाध्य रोग से पीडित व्यक्ति, विकलागंता से पीडित अथवा 60 वर्ष से अधिक आयु के निरश्रित हां, जिनकी आय का साधन न हो। जबकि राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत ऐसा परिवार जिनकी वार्षिक आय रू 500000.00 से कम हो। जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि कार...
Continue Readingविकास भवन सभागार पौड़ी में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक ली। उन्होने हर माह मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिये। जिसमें कार्य प्रगति की गहनता से समीक्षा की जायेगी। कहा कि अपने अपने विभाग से संबंधित घोषणाओं की विवरण सुस्पष्ट से देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि रिपोर्ट में एकरूपता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में 203 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें 88 घोषणाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है, उनका कार्य जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर अपेक्षित है उसकी डीपीआर 15 दिन के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिका...
Continue Readingपिथौरागढ़ः जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। बुधवार 4 अगस्त को कुल 1188 सैम्पलिंग में से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया पॉजिटिविटी दर 0.0þ रही। जिले में वर्तमान तक कुल 158 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। बुधवार को 6 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। बुधवार तक जिले में कुल 31 एक्टिव केस हैं। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है कि, वह कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करें अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न समारोहों में निर्धारित संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान क...
Continue Reading
