Author Posts
Slider

दून में स्कूल खोलने पर मंथन

देहरादूनः जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद में विद्यालय खोलने के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों, शिक्षाविदों एवं अभिभावक संघो के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सर्व सम्बन्धितों के द्वारा विद्यालय खोले जाने के सम्बन्ध में अपने सुझाव एवं समस्याओं से अवगत कराया, इस दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, टीकाकरण, ऑफलाईन एवं ऑनलाईन शिक्षण, ट्यूशन फीस, एनओसी के अलावा सम्भावित तीसरी लहर, जिसमें बच्चों को प्रभावित करने की आंशका है, में स्कूलों को खोले जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप खोले जाने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को सामुहिक रूप से प्रयास करना है ताकि बच्चे भी संक्रमित न हों और शिक्षण व्...

Continue Reading
Slider

औचक निरीक्षण पर आईएसबीटी पहुंचे डीएम, मास्क न पहनने वालों को दी चेतावनी

  देहरादूनः जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज आईएसबीटी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर बनाये गये सैम्पलिंग प्वांईट, सफाई व्यवस्था मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की भी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंनें बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों को चेतावनी जारी करते हुए मास्क लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई लोग बिना मास्क घूम रहें जिस पर उन्होंने बस स्टैण्ड प्रबन्धकों एवं कार्मिकों सहित आईएसबीटी चैकी प्रभारी को दिन में समय-समय पर निरीक्षण करने तथा मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन ना करने वालों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंनें सैम्पलिंग प्वांईट पर सैम्पल लेने वाली टीमों को आईएसबीटी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की सैम्पलिंग लेने के साथ ही पूर्ण पता एवं अनिवार्यतः यात्रा विवरण प्राप्त करने क...

Continue Reading
Slider

चार जिलों के डीएम समेत 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जिलों के डीएम सहित 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। काशीपुर के एसडीएम रहे, मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर हिमांशु खुराना को चमोली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आशीष चौहान को पिथौरागढ़ का नया डीएम बनाया गया है। विनय शंकर पांडे को हरिद्वार का नया डीएम बनाने के साथ-साथ उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वंदना सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। सी रविशंकर से जिलाधिकारी हरिद्वार के पद से, नितिन सिंह भदोरिया को जिलाधिकारी अल्मोड़ा के पद से, स्वाति भदौरिया को चमोली जिलाधिकारी के पद से हटा दिया है। चर्चित आईएएस दीपक रावत को एक बार फिर से कुंभ मेला अधिकारी हरिद्वार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आशीष भटगाई को मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है। नैनीताल के पूर्व डीएम सविन बं...

Continue Reading
राजनीति

पौड़ीः कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी के स्वागत में झूमे कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी का पौड़ी में जोरदार स्वागत कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी आज पहली बार पौड़ी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देखते ही बना। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ पौड़ी के मुख्य बाजार में रैली निकाली गई। और केशर समेत पार्टी के बड़े नेताओं के जयकारे भी खूब लगे। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने केशर सिंह नेगी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह अपेक्षाओं पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। यहां मीडिया से बातचीत में केशर नेगी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। प्रदेश का आम जन मानस पूरी ...

Continue Reading
Slider

विभागीय मंत्री ने तय की मेडिकल कॉलेजों में निर्माण कार्यों की डेडलाइन

सभी निर्माण कार्य 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने के दिये निर्देश निर्माण कार्यों की धीमी गति पर कार्यदायी संस्थाओं को बदलने की दी चेतावनी देहरादून, 31 जुलाई 2021 चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को 30 अक्टूबर तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जिन संस्थाओं का कार्य गुणवत्तापूर्वक व अनुबंध के अनुसार समय पर पूरा नहीं होगा उन्हें बदल दिया जायेगा। विधानसभा स्थिति सभागार में आयोजित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में राज्य के आधा दर्जन मेडिकल कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिसमें संबंधित मेडिकल कॉलेजों के प...

Continue Reading