अक्सर आपस में छत्तीस का आंकड़ा रखने वालों की जब मीठी मुलाकात हो तो खबर तो बनती है। इस तरह की मुलाकातों को शिष्टाचार का नाम दिया गया है। शुक्रवार की सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। सीएम और नेता प्रतिपक्ष की अंदरखाने क्या बात हुई क्या नहीं, पता नहीं। मुलाकात के नतीजे चाहे जो भी हों लेकिन जानकार मानते हैं कि यह चलन महज दिखावा भर नहीं अंदरखाने की मिठास को दर्शाता तो है ही बढ़ाता भी है। शायद इसी को ही अंदरखाना कहा जाता है। और यह गणित आम व्यक्ति की समझ से परे होता है। ेलेकिन कुल मिलाकर अच्छा है।
Continue ReadingRaath Samachar
मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 06 करोड़ 52 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र द...
Continue Readingमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण के लिये कुल रूपये 18 करोड़ 36 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत गंगसार गांव मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु रूपये 3.60 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत बाबूगढ़-नवाबगढ़-जीवनगढ़ एवं डाकपत्थर क्षेत्र के आंतरिक मार्गों एवं नाली निर्माण के लिये भी रूपये 2.37 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में ज्योली-बसर-खूँट मोटर मार्ग से बसगॉव-दडमाण मोटर मार्ग पर 18 मी0 स्पान सिंगल लेन सेतु निर्माण हेतु रूपये 1.66 करोड़, सहसपुर के ग्राम सभा अटक फार्म में हिमालयन स्कूल तक सड़क निर्माण हेतु रूपये 1.46 करोड़, चकराता के विकासखण्ड कालसी में गडोग से डियूड...
Continue Readingमामला टिहरी के कसार गांव का ह।ै यहां एक योग और युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बीपी 17 जुलाई से यह दोनों लापता थे पेड़ पर लटके हुए शव बुरी तरह से गल चुके थे। पुलिसिया अंदाजा लगा रही है कि घटना काफी दिन पहले की होगी जांच चल रही है।
Continue Reading
