देहरादून: प्रत्येक सोमवार कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु उपस्थित हो रहे हैं तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होने से सरकार तथा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर जनमानस का भरोसा बढा है। विगत जनता दर्शन कार्यक्रम में सहस्त्रधारा निवासी बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए जिलाधिकारी को बताया कि उनका पेयजल बिल 35,000 आ गया है, जिसे वह भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं, आय का कोई स्थायी साधन नहीं है तथा अक्सर बीमार रहती हैं। बुजुर्ग हरदीप कौर ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने जल कनेक्शन काटने हेतु अनुरोध किया था। इस दौरान कुछ लोग उनके घर आए और रू0 5,000 लेकर चले गए, किंतु कनेक्शन नहीं काटा गया। बाद में जब वह संबंधित कार्या...
Continue ReadingRaath Samachar
जिला से केंद्र पोषित योजनाओं तक, सीडीओ ने की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा 80 प्रतिशत से कम खर्च करने वाले विभागों पर सीडीओ सख्त, संबंधित विभागों को तेजी लाने के निर्देश सीडीओ के सख्त निर्देशः तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरे हो विकास कार्य, , विभागों को समन्वित कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं सहित बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए गए व्यय एवं कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्
Continue Readingसुरक्षित इंटरनेट दिवस पर देहरादून विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन देहरादून , सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री अंकुश पांडेय की अध्यक्षता में एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला देहरादून स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के कार्मिकों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, इसके लाभ और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताते चले कि पूरे देश में प्रति वर्ष फरवरी माह का दूसरा मंगलवार का दिन सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडेय कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं, ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना
Continue Readingएनआरएलएम व ग्रामोत्थान के सहयोग से खोली रिटेल शॉप, रोजाना 7 से 9 हजार की होती है बिक्री प्रदेश सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं थल्ली की साधना रावत पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली नीति का असर अब गांवों तक साफ दिखायी देने लगा है। जनपद पौड़ी के विकासखंड पौड़ी अंतर्गत ग्राम थल्ली की रहने वाली साधना रावत की कहानी इसका उदाहरण है। ग्रामोत्थान परियोजना और एनआरएलएम से जुड़कर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की है और अब गांव में एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी हैं। साधना रावत ग्रामोत्थान परियोजना से जुड़ने से पहले सामान्य जीवन जी रही थी। परिवार की आजीविका मजदूरी और खेती पर निर्भर थी। ग्रामोत्थान परियोजना के स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत थल्ली में इन्टरप्राइजेज गतिविधि के अंतर्गत सर्वे किया...
Continue Readingपौड़ी: नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अब एक प्रभावी और तेज पहल शुरू की गयी है। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढों को भरने के लिए अब इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर रेडीमिक्स का उपयोग किया जा रहा है। यह एक रेडी-टू-यूज़ कोल्ड मिक्स मटेरियल है, जिसे गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे गड्ढों की मरम्मत बेहद कम समय में हो जाती है। ख़ास बात यह है कि मरम्मत के तुरंत बाद ही यातायात सुचारु रूप से चालू हो जाता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। दरअसल, यह पहल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अब धरातल पर उतारी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि ...
Continue Reading
