Author Posts
Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ग्रहण की रेडक्रास की आजीवन सदस्यता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रहण की भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव श्री जे.एन. नौटियाल एवं चेयरमैन श्री ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक व्यापक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर बल देते हुए राज्य सरकार की ओर से ह...

Continue Reading
Slider

स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा व संकल्पों का वर्ष होगा 2026

  *विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों दिये निर्देश* *कहा, नये वर्ष की कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को करें हासिल* देहरादून, 31 दिसम्बर 2025 नववर्ष 2026 उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा और नए संकल्पों का वर्ष होगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी संकल्प के साथ नये वर्ष में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की दिशा में ठोस कार्ययोजना पर कार्य किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। ताकि प्रदेश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। *दो नये मेडिकल कॉलेजों का श...

Continue Reading
Slider

छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

  छात्रावासों में सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश लाइब्रेरी तथा खेलकूद सुविधा होगी उपलब्ध, प्रत्येक माह लगाए जाएंगे स्वास्थ्य कैंप पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद पौड़ी मुख्यालय में स्थित बालिका एवं बालक अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया को निर्देशित किया कि दोनों छात्रावासों में माह में कम से कम एक बार चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। उन्होंने मेस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही निर्धारित मेनू व्यवस्थित रूप से तैयार कर उसे प्...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पी.ए.सी) एवं 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक की उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। उन्हें अब प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय एवं दो आंतरिक सीमाओं से लगा राज्य है। राज्य में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशा, स...

Continue Reading
उत्तराखंड

मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर

चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चमोली ...

Continue Reading