स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखण्ड को मिला ‘लीडर’ दर्जा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने प्रदान किया Certificate of Appreciation भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking (5वां संस्करण) में उत्तराखण्ड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया। इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उत्तराखंड की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर...
Continue ReadingRaath Samachar
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की पहल पर दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई एबीडीएम कार्यशाला देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की पहल पर दून मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने लाभार्थियों को एबीडीएम के महत्व, स्कैन एंड शेयर की जानकारियों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने कहा कि एनएचए की गाइड लाइन के अनुरूप व राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों पर प्रदेश में एबीडीएम के शत प्रतिशत आच्छादन के साथ ही जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस में शत प्रतिशत आभा आईडी, एचपीआर (हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री), व एचएफआर (हेल्थ फेसिलिटी रजिस्ट्री) बनाई जानी हैं। डिजिटल सुविध...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने किया नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ बीता एक दशक भारतीय खेलों का स्वर्णिम अध्याय, खेल परिदृश्य में आया अभूतपूर्व बदलाव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नेशनल पैरालंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए कहा कि बीते एक दशक में भारत के खेल इतिहास में अभूतपूर्व बदलाव आया है, यह दशक भारतीय खेलों का स्वर्णिम अध्याय बन चुका है। रुड़की स्थित कोर यूनविर्सिटी में आयोजित उद्घाटन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ये प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं बल्कि भारत की उस अदम्य इच्छाशक्ति का उत्सव है, जो हर बाधा को चुनौती में और हर चुनौती को अवसर में बदल देती है। उन्होंने कहा कि पावरलिफ्टिंग अपने आप में अनुशासन, धैर्य, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है, ये खेल केवल ताकत ही नहीं, बल...
Continue Readingनर्सिंग काॅलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दिया अनुमोदन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विधिवत शुरू होंगी पीजी कक्षाएं देहरादून, टिहरी जनपद के राजकीय नर्सिंग काॅलेज सुरसिंधार में एमएससी पाठ्यक्रम संचालन को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नर्सिंग काॅलेज में विधिवत पीजी कक्षाओं का संचालन शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही निर्धारित 10 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की मान्यता मिलने से बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षुओं को टिहरी में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में उच्च स्तरीय व गुणात्मक चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये निरंतर प्रयासरत है। इसके लिये सरकार नये...
Continue Readingसमान कार्य समान वेतन के लिए उपनल कर्मचारी महासंघ ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर जताया आभार देहरादून, 16 जनवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट कर 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मिठाई खिलाकर पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निरंतर प्रयासों एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के परिणामस्वरूप राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मियों के पक्ष में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि र...
Continue Reading
