गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड में माननीय राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रबंध...
Continue ReadingRaath Samachar
सरकार आपके द्वारः सुदूरवर्ती न्याय पंचायत नराया में एसडीएम डॉ हर्षिता ने सुनी जन समस्याएं, जनहित में बडी पहलः मौके पर 13 पेंशन स्वीकृत, 11 जन्म, मृत्यु और परिवार रजिस्टर संशोधन नराया बहुउदेशीय शिविरः 514 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ लाभ भी, समाधान भीः 266 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से लेकर औषधि वितरण, देहरादून , जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड कालसी स्थित खेल मैदान, नराया में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने की। इस शिविर के माध्यम से कुल 514 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित कुल 29 समस्याएँ प्रस्तुत क
Continue Readingमकर संक्रांति व घुघुतिया त्यार पर्व पर कुर्मांचल परिषद के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दी शुभकामनाएं देहरादून, 14 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर मकर संक्रांति एवं घुघुतिया त्यार (उत्तरायणी पर्व) के अवसर पर कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को घुघुति की माला पहनाकर मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यार एवं उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और लोक संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करते हैं। इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, गोविन्द ...
Continue Readingऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी देहरादून, 13 जनवरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। यह संस्था न केवल गोरखा समाज बल्कि समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के क...
Continue Readingसूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती: डाॅ. धन सिंह रावत चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासन को भेजा भर्ती प्रस्ताव मेडिकल काॅलेजों में दूर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी देहरादून, सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल काॅलेजों में शीघ्र ही 365 असिस्टेंट प्रोफेसर की और भर्ती होगी। विभाग ने संकायवार रोस्टर सहित भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शीघ्र ही शासन स्तर से शीघ्र ही उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी राजकीय मेडिकल काॅलेजों में शत-प्रतिशत स्थाई फैकल्टी की नियुक्ति करना है, जिसके क्रम में सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल काॅले...
Continue Reading
