Author Posts
Slider

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की चर्चा नई दिल्ली/देहरादून, गुजरात दौरे से लौटते हुये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डाॅ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान डाॅ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने गुजरात दौरे से लौटते समय नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी नड्डा से मुलाकात कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान डाॅ. रावत ने चार धा...

Continue Reading
Slider

चारधाम यात्राः तैयारियां शुरू,

चारधाम यात्राः ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेपरि, धनाभाव नहीं बनेगा बाधा, विभाग बताए जरूरत, जिला प्रशासन करेगा गेप फंडिंग-डीएम ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटर पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा, मोबाइल टीमें भी रहेगी तैनात, होटल, धर्मशाला व आश्रमों के दूरभाष सहित कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर होंगे सार्वजनिक, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुलभ और समग्र सूचना, डीएम के निर्देश, यात्री सुविधा केंद्र हो सुसज्जित, शटल सेवा के साथ  होल्डिंग  एरिया में रहे सभी आधुनिक सुविधाएं, चारधाम यात्रा में मेडिकल सुविधाओं पर फोकस, टेस्टिंग किट और एंबुलेंस सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती वाहनों की फिटनेस अनिवार्य, ग्रीन कार्ड के साथ परिवहन विभाग करेगा यात्रा वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था, या

Continue Reading
Slider

21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन

दून के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन दिव्य कला मेला में अंतरराज्यीय प्रतिभाः दिव्यांग कलाकारों की अनोखी प्रदर्शनी सृजन और उत्साह का संगमः मेले में दिव्यांग कलाकारों का सांस्कृतिक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र दून के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सजाएंगे मेले की रंगीन झलक देहरादून: राजधानी देहरादून में भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 21 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 1 मार्च, 2026 तक रेंजर ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होगा। प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सीधे बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर 13 जनपदों के दिव्यांगजन भाग लेंगे और वे अपने उत्पादों और कौशल का

Continue Reading
Slider

आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश

आयुष चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के सख्त निर्देश - पहली मार्च से अनिवार्य रूप से प्रभावी होगी व्यवस्था, सचिव ने जारी किए निर्देश देहरादून, सचिव आयुष, श्रीमती रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक आयुर्वेद डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित समस्त जनपदों के आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथी अधिकारियों और संयुक्त निदेशकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सचिव महोदया ने सख्त निर्देश दिए कि प्रदेश के आयुष चिकित्सालयों में रोगी पंजीकरण की व्यवस्था को पूर्णतः ऑनलाइन पोर्टल पर स्विच किया जाए, जिसे आगामी 01 मार्च, 2026 से अनिवार्य रूप से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को प्रतिमाह न्यूनतम 8 चिकित्सालयों का अनिवार्य निरीक्षण करने और दवाओं के स्टॉक रजिस्टरों को नियमित रू...

Continue Reading
Slider

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बनेगी ठोस रणनीति

गुजरात/देहरादून, सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गांधीनगर में सहकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थानों के कार्यकलापों, अन्न भंडारण व्यवस्था, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल विस्तार और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया को जारी बयान में डाॅ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए गुजरात के सफल सहकारिता मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में सहकारी संघों, बैंकों व समितियों में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली, वैज्ञानिक अन्न भंडारण, पारदर्शी क्रेडिट व्यवस्था और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष फोकस कर सहकारिता आंदोलन को नई दिशा दी जाएगी। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जागर...

Continue Reading