देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, बार एसोसिएशन भवन की डिजाइन और निर्माण योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश देहरादून 11 सितंबर,2026 देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउ
Continue ReadingRaath Samachar
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएं 54 परीक्षा केंद्रों पर 21,798 अभ्यर्थी होंगे शामिल, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश देहरादून 11 सितंबर,2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आगामी 13 सितंबर 2026 (रविवार) को कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस), नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) एवं नेवल एकेडमी (एन) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जनपद देहरादून में इन परीक्षाओं के लिए 54 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाओं के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने के निर्देश दिए। अपर जिल...
Continue Reading14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में दिलाई जाएगी ऑनलाइन/ऑफलाइन शपथ देहरादून ‘नशामुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) के अंतर्गत जनपद देहरादून में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक विशेष शपथ अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे ऋषिपर्णा सभागार में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद के शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थानों, विश्वविद्यालयों, छात्रावासों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों, होटल एवं होम स्टे सहित विभिन्न संस्थानों में व्यापक स्तर पर ऑनलाइ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सांसद श्री अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Continue Readingआत्महत्या रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिलायी शपथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर पौड़ी/10 सितंबर, 2026: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, पौड़ी में जागरुकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मानसिक तनाव और भावनात्मक परेशानियों से जूझ रहे लोगों को समय पर सहयोग एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. वीरेंद्र कुमार पुनेड़ा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आत्महत्या रोकथाम की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। किसी व्यक्ति में निराशा, अत्यधिक तनाव या भ...
Continue Reading
