विधिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति छात्र–छात्राओं को किया जागरुक अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर गुरु रामराय स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर हुआ आयोजित पौड़ी' 08 सितंबर, 2026: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर श्री गुरु रामराय स्कूल पौड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल एवं जिला परिवीक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ ही उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार, विधिक साक्षरता, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन...
Continue ReadingRaath Samachar
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान उत्कृष्ट कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग, सेवायोजक एवं खिलाड़ी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए कर सकते हैं आवेदन देहरादून 08 सितंबर,2026 समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभा, दक्षता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया गया कि आगामी 03 दिसंबर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में चयनित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए मुख्य रूप से उत्कृष्ट एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग व्
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य बच्चों और युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। 9 वर्षीय मास्टर रियांश पंत अल्मोड़ा के चीनाखान और 10 वर्षीय प्रिशा रावत नैनीताल जनपद के बैलपड़ाव की निवासी हैं। दोनों ने 22 अगस्त 2026 को 5,895 मीटर ऊ...
Continue Readingजल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें देहरादून 08 सितंबर,2026, बरसात में जल जनित एवं मच्छर जनित संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाती है। डायरिया, पेचिश, टायफायड, हैजा, पीलिया एवं हेपेटाइटिस जैसे जल जनित रोगों के साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों के मामले भी बढ़ने की संभावना रहती है। इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) के माध्यम से प्राप्त साप्ताहिक रिपोर्टों के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने तथा रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने जनसामान्य से बासी भोजन का सेवन न करने तथा बाजार में खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों एवं अधपके भोजन से बचने की अपील की है। तरबूज, ...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिमालय परिषद् में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिमालय के संरक्षण, संवर्धन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हिमालयी क्षेत्रों के लिए समर्पित विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘हिमालय विभूति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्रत्येक वर्ष हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित पांच पोस्टरों का विमोचन किया। इनमें 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्न...
Continue Reading
