Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO
  • विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण
  • खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
Slider

मंत्रीमंडल की बैठक आयोजित

Raath Samachar
January 14, 20230

जोशीमठ भू-धंसाव के संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मंत्रीमंडल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रीमण्डल की बैठक के बाद मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु एवं सचिव अपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने मंत्रीमण्डल के निर्णयों की बिंदुवार जानकारी दी।

1- जोशीमठ के आपदा प्रभावित भू-भवन स्वामियों / व्यक्तियों को स्थायी अध्यासन / विस्थापन नीति निर्धारित होने से पूर्व अग्रिम धनराशि ₹ 1 लाख (जिसका समायोजन किया जायेगा ) तथा सामान की ढुलाई एवं तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु गैर समायोज्य धनराशि ₹ 50 हजार अर्थात कुल 1.5 लाख आवंटित किये जाने हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹ 45 करोड़ की धनराशि पत्र दिनांक 11.01.2023 के द्वारा अवमुक्त की गयी है। उक्त के सम्बन्ध में मा० मंत्रीमंडल द्वारा कार्योत्तर अनुमोदन प्रदान किया गया।

2- जिला प्रशासन द्वारा चयनित भू-खण्डों ( कोटी फार्म, पीपलकोटी, गोचर, ग्राम – गौख सेलंग, ग्राम – ढाक) के क्षेत्रीय सर्वेक्षण के उपरांत जोशीमठ के आपदा प्रभातियों के लघु कालिक पुर्नवास हेतु चयनित भू-खण्डों पर सर्वे के उपरान्त प्री-फेर्बीकेटेड स्ट्रक्चर्स का निर्माण किये जाने पर सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी है | मंत्रिमण्डल द्वारा यह निर्देश भी दिये गये कि जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों / व्यक्तियों के मध्य सर्वे कराते हुए भवन दिये जाने अथवा पैकेज के रूप में धनराशि दिये जाने का निर्णय लिया जायेगा ।

3- शासनादेश सं0 763, दिनांक 02.09.2020 के द्वारा आपदा प्रभावित ऐसे व्यक्ति, जो कि किराये के मकान पर निवास करते है, उनको किराये के रूप में अधिकतम 6 माह के लिये प्रतिमाह ₹ 4000 की धनराशि मा० मुख्यमंत्री राहत कोष से दिये जाने की व्यवस्था है। जोशीमठ के आपदा प्रभावित व्यक्तियों हेतु उक्त किराये की धनराशि ₹ 4,000 प्रतिमाह से बढाकर ₹ 5,000 प्रतिमाह किये जाने पर अनुमोदन प्रदान किया गया। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी, चमोली की रिपोर्ट के आधार पर यदि उक्त किराये में और अधिक वृद्धि किये जाने की आवश्यकता होती है, तो इस सम्बन्ध में निर्णय लिये जाने हेतु मा0 मुख्यमंत्री की जी को अधिकृत किया गया ।

4- भू-धंसाव / भू-स्खलन प्रभावित परिवारों को होटल / आवासीय ईकाईयों में राहत कैम्प के रूप में अधिवास करवाये जाने हेतु एस०डी०आर०एफ० के मानकों के अनुसार वास्तवित व्यय अथवा ₹950 प्रतिदिन प्रतिकक्ष, जो भी कम हो, उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त के साथ ही राहत कैम्प की अवधि के दौरान प्रति व्यक्ति हेतु भोजन के लिये प्रतिदिन ₹ 450 उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। यदि कोई व्यक्ति राहत कैम्प में भोजन करने का इच्छुक नही है, तो ऐसे व्यक्ति को भोजन हेतु प्रतिदिन ₹ 450 धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। एस०डी०आर०एफ० के मानकों के अनुसार पशुओं के प्रतिस्थापन हेतु ₹15 हज़ार दिए जाएँगे, इसके अतिरिक्त बड़े पशुओं के चारे के लिये ₹ 80/- प्रतिदिन तथा छोटे पशुओं के चारे के लिये ₹ 45/- प्रति दिन की धनराशि सम्बन्धित व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाएगी ।

5- जोशीमठ नगर क्षेत्र के भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण तथा जल निकासी योजना इत्यादि कार्यों हेतु सिंचाई विभाग के स्तर पर शोर्टलिस्ट संस्थाओं में से M/S WAPCOS Limited Gurugram को टो-इरोजन तथा भू – धसाव / भू-स्खलन से सम्वन्धित कार्य ई०पी०सी० मोड में कराये जाने हेतु एकल स्रोत के सम्बन्ध में कराये जाने हेतु यह निर्णय लिया गया कि सिंचाई विभाग एवं वैपकोस में से जो भी शीघ्र डी०पी०आर० तैयार करते हुए कार्य प्रारम्भ कर सकता है, उसके सम्बन्ध में निर्णय लिये जाने हेतु मा० मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया गया है।

6- भू-धंसाव / भू-स्खलन से प्रभावित भू-भवन स्वामियों का एक जनपद स्तरीय समिति के माध्यम से क्षति आंकलन का सर्वे कराते हुए, उसके उपरान्त उनकी भूमि तथा निर्मित भवन हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में मा0 मंत्रिमण्डल द्वारा एक सप्ताह के अन्दर पैकेज तैयार कर भारत सरकार को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये।

7- जोशीमठ की आपदा के दृष्टिगत भारत सरकार से राहत पैकेज के रूप में धनराशि प्राप्त होने तक राज्य सरकार के संसाधनों से अल्प कालिक एवं मध्य कालिक किये जाने वाले विभिन्न कार्यों पर धनराशि का व्यय किया जाना प्रस्तावित है, जिसका समायोजन भारत सरकार से राहत पैकेज के रूप में धनराशि प्राप्त होने पर कर लिया जायेगा।

8- भारत सरकार के पत्र दिनांक 10.10.2022 के द्वारा निर्गत एस०डी०आर०एफ० के नवीन मानकों में यह व्यवस्था की गयी है कि ऐसे परिवार जिनकी आजीविका का साधन आपदा के कारण प्रभावित हुआ है, उनके परिवार के दो व्यस्क सदस्यों को मनरेगा के अन्तर्गत निर्धारित मजूदरी की दरों के अनुसार अनुग्राहिक राहत प्रदान की जायेगी। जोशीमठ की आपदा को दृष्टिगत रखते हुये राहत शिविर में निवास कर रहे व्यक्तियों को एस०डी०आर०एफ० के मानकों से सम्बन्धित भारत सरकार के पत्र दिनांक 10.10.2022 के साथ संलग्न सूची के कमांक संख्या – 01 (ड) को लागू करते हुये राहत शिविर में निवास करने की अवधि तक के लिये, मनरेगा में निर्धारित दरों के अनुसार अनुग्राहिक राहत राशि प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में मा0 मंत्रिमण्डल का अनुमोदन प्राप्त किया जाना प्रस्तावित है।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट द्वार 4 अन्य विषयों पर भी सहमति दी गई है।

1- माह नवम्बर, 2022 से आगामी छः माह तक के लिये जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों / व्यक्तियों के बिजली एवं पानी के विद्युत बिल माफ किये जाने का निर्णय लिया गया ।

2- जोशीमठ के आपदा प्रभावित व्यक्तियों के बैंक इत्यादि से लिये गये ऋण की वसूली को एक साल के स्थगित किये जाने के सम्बन्ध में यह निर्देश दिये गये कि सहकारी बैंकों की ऋण वसूली तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाय तथा अन्य कमर्शियल बैंक के स्तर से भी ऋण वसूली स्थगित किये जाने का अनुरोध भारत सरकार से किया जाए।

3- उत्तराखण्ड राज्य के सभी पर्वतीय शहरों की धारण क्षमता का अध्ययन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

4- जोशीमठ की आपदा से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तावों पर शीघ्रता से निर्णय लिये जाने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया गया।

5- जोशीमठ भू धंसाव प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए उत्तराखण्ड के सभी कैबिनेट मंत्री अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।

Previous Post

130 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए

Next Post

मोटे अनाज का बढ़ावा देने के लिए होगा प्रचार प्रसार

Related Articles

Slider

SHA में अब त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण

Slider

उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक

Slider

मसूरी में पुस्ता ढहा, मलवे में दबे वाहन

Slider

पाबौ विकासखंड के भैंसवाड़ा में अमृत सरोवर का निरीक्षण

Slider

आपत्तियों की सुनवाई की गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
  • विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण May 12, 2026
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग र प्राथमिकी दर्ज May 12, 2026
  • कुम्भ मेला-2027 के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति May 12, 2026
  • खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर May 12, 2026
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम May 11, 2026
  • महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न May 11, 2026
  • दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता May 11, 2026
  • जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी का जोर May 11, 2026
  • ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व May 11, 2026
  • मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील May 10, 2026
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति May 8, 2026
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी May 8, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम May 8, 2026
  • “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” May 8, 2026
  • सोमनाथ, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी May 7, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग: CS May 7, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक May 7, 2026
  • हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर May 7, 2026
  • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी May 7, 2026
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश May 6, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश May 6, 2026
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश May 6, 2026
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री May 5, 2026
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री May 5, 2026
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल May 5, 2026
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त May 4, 2026
  • उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश May 4, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत May 3, 2026
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत May 2, 2026
  • गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 02 कुख्यात अपराधी जिला बदर May 2, 2026
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई May 2, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा May 2, 2026
  • सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश May 2, 2026
  • शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत May 2, 2026
  • राज्यपाल ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से की भेंट May 1, 2026
  • डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग May 1, 2026
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट May 1, 2026
  • प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त April 30, 2026
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई April 30, 2026
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित April 30, 2026
  • विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित April 29, 2026
  • एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक April 29, 2026
  • कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय April 29, 2026
  • दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम April 29, 2026
  • निर्माण कार्यों के शासनादेश के विलम्ब पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी April 29, 2026
  • परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बरतने पर जोर April 29, 2026
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित April 28, 2026
  • ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण पर जोर April 28, 2026
  • श्रीनगर में 5 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन April 28, 2026
  • नैनीडांडा की लाइफलाइन देहरादून-धुमाकोट बस सेवा होगी नियमित April 27, 2026
  • जनता दरबार में छलका बुजुर्ग का दर्द, पुत्र-पुत्रबधू पर उत्पीड़न का आरोप April 27, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज April 26, 2026
  • केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर गलत जानकारी फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई April 25, 2026
  • घबराए नहीं, अफवाहों से बचें, यह सिर्फ एक अभ्यास है April 24, 2026
  • गैप फिलिंग के लिए प्रत्येक गांव को मिलगी 20 लाख की सौगात April 23, 2026
  • महिला समूहों के हाथों से परोसे जा रहे पारंपरिक व्यंजन April 22, 2026
  • भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर करने के निर्देश April 20, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर समन्वय बैठक आयोजित April 18, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, दूसरे दिन 279 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक April 18, 2026
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को April 18, 2026
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर April 18, 2026
  • अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री April 17, 2026
  • ट्राजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30 मोबाईल टीमें तैनात April 16, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar