उत्तराखंड मेडिकल विश्वविद्यालय ने जारी की अंतिम चयन सूची देहरादून, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों को शीघ्र ही 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिलने जा रहे हैं। एच0एन0बी0 मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड ने काउंसिलिंग के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। चयनित सीएचओ की तैनाती शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जनपदों में की जायेगी। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में शत-प्रतिशत सीएचओ की तैनाती करने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत गत वर्ष 1683 पदों के सापेक्ष 1515 सीएचओ की तैनाती की जा चुकी है। जिनमें से कुछ अभ्यर्थियों का चयन नर्सिंग अधिकारी पद पर हो जाने से सीएचओ के 379 पद रिक्त हो गये थे। वि...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
उच्च शिक्षा में प्रयोगशाला उपकरणों हेतु जारी किये 5.30 करोड़ देहरादून, 10 मार्च 2024 उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस करने के दृष्टिगत रू0 5.30 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई है। प्रथम चरण में सूबे के 46 राजकीय महाविद्यालयों को यह धनराशि दी गई है साथ ही सभी प्राचार्यों को समय रहते उपकरणों की खरीद करने के निर्देश भी दिये गये हैं। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद हेतु रू0 5 करोड़ 30 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। यह धनराशि सूबे के 46 महाविद्यालयों को उपलब्ध कराई गई है। जिससे इन महाविद्यालयों में प्रयोगशाला के आधुनिक उपकरणों की खर...
Continue Readingहरिद्वार 9 मार्च 2024। देश में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय सहकारी समितियों के कामकाज को सुव्यवस्थित करने और सभी राज्यों में उनके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा ने आज शनिवार को पतंजलि हरिद्वार में सहकारिता सम्मेलन कहा कि, सहकारी समितियों के लिए एक (मार्डन बॉयलॉज ) आधुनिक उपनियम के विकास का बनाया जा रहा है। जिसे सभी राज्यों में लागू करने की तैयारी में है। यह कदम देश भर में सहकारी समितियों के कामकाज में एकरूपता और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि देश के विकास में सहकारिता एक आवश्यक पहलू है और आधुनिक उपनियम (मार्डन बॉयलॉज )सहकारी समितियों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्र...
Continue Readingउच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डा० धन सिंह रावत ने श्रीनगर के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किए। उन्होंने कहा की विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने किया 11 करोड़ की 35 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण मा. मंत्री डॉ. रावत ने अपने भ्रमण के दौरान श्रीनगर के सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के सभी कक्षा कक्षों में अत्याधुनिक तकनीकी के ऐण्ड्राएड़ शिक्षण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होने कहा यह प्रदेश का पहला प्राथामिक विद्यालय है जिसमें ऐण्ड्रायड़ बोर्ड हैं। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर के सरस्वती विद्या मन्दिर और शिशु मन्दिर के कार्यों के लिए 10–10 लाख देने की बात भी कही। मंत्री ने वार्ड संख्या-12 में डांग मुख्य सड़क तक भूमिगत नाली एवं इंटरलॉकिंग टाईल कार्य , वार्ड संख्या-02 में रास्ता एवं भूमिगत नाली का निर्माण कार्य ,वार्ड संख्या-10 केदार मोहल्ला में नाली एवं...
Continue Readingचिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची से हुआ चयन विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी तैनाती की मंजूरी देहरादून, सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल फैकल्टी की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतिक्षा सूची में चयनित 20 असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती को मंजूरी दे दी है। इन सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदो ंके सापेक्ष शीघ्र तैनाती दी जायेगी। मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी नियुक्त होने से जहां कॉलेजों में पठन-पाठन सुचारू होगा वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। राज्य सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने लिये लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में सरकार ने शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये उत्तराखंड ...
Continue Reading
