Sliderउत्तराखंडराजनीति

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह रावत

निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह रावत केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार शर्तों के अनुरूप काम न होने पर ब्लैक लिस्ट होंगी कार्यदायी संस्था देहरादून, प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के ढुलमुल रवैये पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे न होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने चेतावनी दी। डॉ. रावत ने कहा कि परियोजनाओं के लटकने से इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है जबकि राज्य सरकार की कोशिश है वह आम लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं महैया कराये। सू...

Continue Reading
उत्तराखंड

GOOD NEWS: केन्द्र व राज्य के बीच पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत हुआ अनुबंध

राज्य सरकार पीएम-उषा में भेजेगी 585 करोड़ के प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत पांच कम्पोनेंट के अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों का होगा कायाकल्प देहरादून, प्रदेश में उच्च शिक्षा के कायाकल्प के लिये राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ हाल ही में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत पांच कम्पोनेंट के क्रियान्वयन को लेकर अनुबंध किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ढ़ांचागत संसाधनों का विकास, छात्रों के कौशल आधारित शिक्षा, प्रौद्योगिकी का उपयोग, नैक में सुधार के लिये गुणवत्ता को बढ़ावा देना, ई-लर्निंग एवं वर्चुअल लर्निंग के आउट पुट पर नजर रखने सहित अनेक कार्य किये जायेंगे। इसके लिये राज्य सरकार शीघ्र ही भारत सरकार को 585 करोड़ का प्रस्ताव भेजेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्...

Continue Reading
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंश की समीक्षा बैठक ली

पौड़ी जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में निराश्रित गौवंश की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गौवंश के लिए भूमि का चयन करते हुए वहां सड़क, पानी, विद्युत सप्लाई व इनके संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं के अवेदन सम्बन्धी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय के साथ बैठक करते हुए निराश्रित गौवंशों के लिए गौशाला की स्थापना एवं संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि गौशालाओं के संचालन के लिए जिन एनजीओ/संस्थाओं द्वारा आवेदन किये गये है उनका बारीकी से निरीक्षण करने के उपरान्त ही स्वीकृति देना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी व नगर निकायों के अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के ...

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के राखी स्टॉलों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री हो, इस उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी विकासखण्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 24 से 28 अगस्त 2023 तक राखियों के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। स्टॉलों के अवलोकन के दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी से उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली। उन्...

Continue Reading
उत्तराखंडराष्ट्रीय

चंद्रयान मिशन 3 सुरक्षित हुआ चन्द्रमा की धरती पर लैंड

भारत ने रच दिया इतिहास देहरादून : चंद्रयान मिशन 3 सुरक्षित हुआ चन्द्रमा की धरती पर लैंड। इसरो चीफ ने कहा इंडिया इज नाउ ऑन मून। भारत ने रच दिया इतिहास। देश के लोग ख़ुशी के छान को उत्सव की तरह खुशियां मना रहे हैं। देश और दुनिया की तरफ से भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को बधाइयाँ दे रहे हैं। करोड़ों लोग इस अद्भुत नज़ारे को सीधे तस्वीरों के जरिए देख रहे थे। भारत ने एक और इतिहास रचा है भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चाँद के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। देश भर से तमाम राजनीतिक और मनोरंजन खेल जगत की हस्तियों की तरफ से बधाईयाँ देने का सिलसिला लगातार जारी है . स्पेस साइंस से जुडी एजेंसियों की नजर इस पूरे मिशन पर लगे हुई थी। ठीक 6 : 04 मिनट पर लैंडर रोवर ने लैंड किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने सफल अभियान के लिए पूरे ...

Continue Reading