Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता
Slider

अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, बहुउद्देश्यीय शिविरों में त्वरित समाधान

Raath Samachar
December 30, 20250

पौड़ी: जनपद में जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड एकेश्वर, कल्जीखाल, थलीसैंण और द्वारीखाल की चार न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया गया। अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनकर कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत खरीक में उपजिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 61 शिकायतें दर्ज की गयीं और सभी का निस्तारण किया गया। जबकि 197 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इसके माध्यम से अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। बहुउद्देशीय शिविरों के जरिए विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रहा है, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है।
आयोजित शिविर में उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं, जिससे शिकायतों के समाधान में तेजी आयी है और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत गोर्ली में आयोजित शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। शिविर में उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़ा जाय। इस दौरान 27 शिकायतें दर्ज की गयीं, जिनमें से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 62 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करें और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं से जोड़ें।

विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत दिवई में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन विकासखंड सभागार में किया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने की। शिविर में 05 शिकायतें दर्ज की गयी, शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इसके साथ ही 53 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरुक करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह सके।

इसके अलावा विकासखंड थलीसैंण की न्याय पंचायत चौरा में मिलन केंद्र चाकीसैंण में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 58 लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 29 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है। शिविरों में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
शिविरों में समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, बाल विकास, खाद्य आपूर्ति सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाएं उपलब्ध करायी गयीं।

 

Previous Post

डिजिटल अलर्ट सिस्टम सक्रियः अतिक्रमण पर मिलेगा तुरंत अलर्ट

Next Post

मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर

Related Articles

Slider

परगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी कोश्याकुटोली तहसील

Slider

मुख्यमंत्री धामी से विशाखा श्री सारदा पीठम ऋषिकेश के स्वामी श्री स्वात्मनन्देन्द्र सरस्वती ने भेंट की

Slider

उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लगभग 7000 पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया राज्य लोक सेवा आयोग को हस्तान्तरित

Slider

रियल टाइम कॉप सर्वेक्षण को प्रारंभ

Slider

समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • नगर निगम को, शहर के सभी छोटे-बडे नाले व ड्रेनेज साफ करने के निर्देश May 18, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों के निर्देश May 18, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनता मिलन में सुनीं 19 जनसमस्याएं May 18, 2026
  • 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ May 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं May 18, 2026
  • बद्रीपुर: पेंशन सत्यापन शिविर आयोजित May 17, 2026
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत May 16, 2026
  • पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल सुविधाओं को लेकर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश May 16, 2026
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता May 16, 2026
  • ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की May 16, 2026
  • 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता May 16, 2026
  • किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरीः डाॅ. धन सिंह रावत May 15, 2026
  • 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त May 15, 2026
  • SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक May 15, 2026
  • अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान May 15, 2026
  • निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवज May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र May 14, 2026
  • कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक May 14, 2026
  • रीप परियोजना से बदली तस्वीर, महिला उद्यमिता की नई मिसाल May 14, 2026
  • आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 14, 2026
  • अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा: डाॅ. धन सिंह रावत May 13, 2026
  • राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय May 13, 2026
  • सहसपुर और विकास नगर के किसानों को मिली नई पहचान May 13, 2026
  • बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य : मुख्य विकास अधिकारी May 13, 2026
  • अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे May 13, 2026
  • ‘मेरा केवाईसी ऐप’ से घर बैठे होगी सुविधा May 13, 2026
  • विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस: CDO May 12, 2026
  • विशेष लोक अदालत में होगा लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण May 12, 2026
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग र प्राथमिकी दर्ज May 12, 2026
  • कुम्भ मेला-2027 के लिए ₹ 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति May 12, 2026
  • खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर May 12, 2026
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम May 11, 2026
  • महाविद्यालय पैठाणी का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न May 11, 2026
  • दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता May 11, 2026
  • जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी का जोर May 11, 2026
  • ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व May 11, 2026
  • मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील May 10, 2026
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति May 8, 2026
  • सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी May 8, 2026
  • बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता कार्यक्रम May 8, 2026
  • “देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” May 8, 2026
  • सोमनाथ, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी May 7, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड पर काम करें विभाग: CS May 7, 2026
  • मुख्य सचिव ने ली वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर बैठक May 7, 2026
  • हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर May 7, 2026
  • जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु निर्देश जारी May 7, 2026
  • परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश May 6, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनगणना 2026 की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश May 6, 2026
  • अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर पिटकुल को निर्देश May 6, 2026
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: कैबिनेट मंत्री May 5, 2026
  • प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री May 5, 2026
  • 12 करोड़ की लागत से निर्मित होगा पुल May 5, 2026
  • महिला उत्पीड़न मामले में प्रशासन सख्त May 4, 2026
  • उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश May 4, 2026
  • श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत May 3, 2026
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत May 2, 2026
  • गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत 02 कुख्यात अपराधी जिला बदर May 2, 2026
  • आयुक्त का स्पष्ट संदेश- लंबित न रहे मामले, तुरंत करें कार्रवाई May 2, 2026
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा May 2, 2026
  • सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश May 2, 2026
  • शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर होंगे स्थानांतरणः डाॅ. धन सिंह रावत May 2, 2026
  • राज्यपाल ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से की भेंट May 1, 2026
  • डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग May 1, 2026
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट May 1, 2026
  • प्रशासन ने जिले के 56 जर्जर भवन कराए ध्वस्त April 30, 2026
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई April 30, 2026
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित April 30, 2026
  • विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित April 29, 2026
  • एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए छात्राओं को किया जागरूक April 29, 2026
  • कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय April 29, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar