विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र अग्रवाल एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य में निराश्रित पशुओं हेतु गोशाला शरणालय/कांजी हाउस की स्थापना व संचालन के सम्बन्ध में बैठक में प्रतिभाग किया। कैबिनेट सतपाल महाराज ने कहा कि गौवंश की रक्षा तथा निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं इन सुझावों पर अमल करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घुमने वाली गायों को चिन्हित कर गौसदनों में रखा जायेगा तथा जिन स्थानों पर गौशालाएं नहीं बनीं हैं उन स्थानों पर भी निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु गौशालाओं का निर्माण युद्धस्तर पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा करना हमारे लिए सेवा का कार्य है इसके लिए हम सबको आगे बढ़कर प्रयास करने होंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमच...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
’ पौड़ी: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों से हाल ही में अतिक्रमण हटाये जाने पर कहा कि यह कार्यवाही प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई। इस मामले में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता की जायेगी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के सतपुली सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों से हाल ही में हटाये गये अतिक्रमण को लेकर जारी अपने बयान में कहा कि यह कार्यवाही प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई। इस कार्यवाही की जद में स्वयं उनके पौड़ी स्थित आश्रम का हिस्सा भी आया है। इसलिए इस इस मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। न्यायालय का जो भी निर्णय एवं दिशा-निर्देश होगा उसी के अनुसार सरकार प्रभावित लोगो...
Continue Readingउत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जारी किया परीक्षाफल हाईस्कूल के रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि देहरादून, 08 सितम्बर 2023 राज्य में पहली बार आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। उन्...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद के चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, गांधी शताब्दी चिक्तियासालय, दून मेडिकल कॉलेज, सीएमआई, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, कनिष्क हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए डेंगू से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कोरोनेशन चिकित्सालय एवं गांधी शताब्दी के निरीक्षण के दौरान बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांधी शताब्दी चिकित्सालय में डेंगू के बेड खाली थे, जिस पर जिलाधिकारी ने डेंगू से पीड़ित व्यक्तियों को गांधी शताब्दी भेजने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते हुए डेंगू पीड़ितों का हाल-चाल जाना तथा उनके तीमारदारों से भी चिकित्सालय में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है के संबंध में भी जानकारी ली। प्रमुख चिकित...
Continue Readingप्रत्येक ग्राम पंचायत में लगेंगी स्वास्थ्य चौपालः डॉ धन सिंह रावत आयुष्मान भवः अभियान के तहत होंगे स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कार्यक्रम 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा देहरादून, 05 सितम्बर 2023 स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान के तहत प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आयुष्मान कार्ड, डिजीटल हेल्थ आईडी बनाने के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के लिये आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक आयुष्मा...
Continue Reading
