राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागी बनेंगे स्काउट्स एंड गाइड्सः डॉ. धन सिंह रावत प्रादेशिक परिषद की विशेष बैठक में पारित हुये कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मेडिकल शिक्षा से लेकर संस्कृत स्कूलों व मदरसों में भी खुलेगी इकाई देहरादून, 4 सितम्बर 2023 प्रदेश में स्काउट्स एंड गाइड्स का दायरा बढ़ाया जायेगा। जिसके लिये संस्कृत विद्यालयों से लेकर विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा व मदरसों में भी स्काउट्स एवं गाइड्स की इकाईयों की स्थापना की जायेगी ताकि वर्ष 2025 तक प्रदेश में स्काउट्स एंड गाइड्स तथा रोवर रेंजर्स के रूप में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जा सके। स्काउट्स एंड गाइड्स अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों वार्षिक कार्ययोजना तैयार करेंगे। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्...
Continue ReadingCategory: उत्तराखंड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री वी षणमुगम ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद बागेश्वर की 47-बागेश्वर (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उप निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए Exit Poll के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126क की उपधारा (1) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत निर्वाचन आयोग उक्त धारा की उप-धारा (2) के उपबंधों के दृष्टिगत दिनांक 05-09-2023 (मंगलवार) को पूर्वान्ह 07:00 बजे से अपरान्ह 07:00 बजे के बीच की अवधि को ऐसी अवधि के रूप में अधिसूचित करता है जिसके दौरान उल्लिखित उप निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट किया जाता है कि...
Continue Readingडेंगू से लड़ाई के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के आह्वान पर रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की उमड़ी भीड़ - शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान - 13 सितंबर तक और 9 रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे त्रिवेंद्र रावत देहरादून । पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर डेंगू से लड़ने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों ने बढ चढ़कर रक्तदान शिविर में भागीदारी की। देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन के तत्वावधान और श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर में 200 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह किया गया । शिविर में 50 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि डेंगू से लड़ने के लिए उत्तराखंड के लोग लगातार आगे आ रहे हैं। उनका प्रयास है कि डेंगू से पी...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने शहीद स्थल खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की मूर्तियों का किया अनावरण। शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित। शहीदों तथा राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का चहुमुखी विकास हमारा लक्ष्य-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यर्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों तथा राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का चहुमुखी विकास हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इन महान लोगों ने स्वयं का बलिदान इसीलिए दिया कि उन्हें लगता था कि उत्तराखंड अलग राज्य बनकर ही सच्चे अर्थाे में उ...
Continue Readingदेहरादून 29 अगस्त 2023! उत्तराखंड शासन में सचिव सहकारिता व समेकित सहकारी विकास परियोजना के सीपीडी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आज मंगलवार को बहादराबाद बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुरुषोत्तम ने एम पैक्स कंप्यूटराइजेशन को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए और समिति के कार्यों में पारदर्शिता और किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सचिव श्री पुरुषोत्तम ने कहा कि, उत्तराखंड गवर्नमेंट की पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 0% ब्याज दर पर अधिक से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जाए। इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। डॉक्टर पुरुषोत्तम ने NCDC योजना के तहत विकसित मत्स्यजलाशयों का निरीक्षण भी किया।उन्होंने हरिद्वार में एक गाय को लंपी स्किन रोग की टीका भी स्वयं लगाया। उल्लेखनीय ह...
Continue Reading
