उत्तराखंड

जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी PCS Pri

जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों में 2024 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग  हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल /प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2025 की लिखित परीक्षा रविवार 29 जून 2025 को दो सत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 3099 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2024 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1075 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के द्वितीय पाली में कुल 3099 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1994 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के अंतर्गत कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा नोडल अधिकारी से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि पर...

Continue Reading
उत्तराखंड

30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत

30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत अभिभावक समय पर खरीद सकेंगे बच्चों के स्कूल ड्रेस, बैग और जूते कहा, विद्यालय स्तर पर पुस्तक खरीद को बनेगी समिति देहरादून, राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बैग और जूते की खरीद के लिये पैसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार छात्रों के खातों में 30 सितम्बर तक डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेज देगी। इसके लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विद्यालयों में पुस्तकों की खरीद के लिये समिति गठित की जायेगी, जो छात्र-छात्राओं की आवश्यकतानुरूप प्रतियोगी व अन्य पुस्तकों की खरीद का प्रस्ताव विभाग को भेजेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय स्थित समग्र शिक्षा सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिस...

Continue Reading
उत्तराखंड

SHA ने लिया अस्पताल के खिलाफ एक्शन

  आरोप सत्य हुए तो हरिद्वार जनपद के एक अस्पताल को भुगतने होेंगे परिणाम, नोटिस जारी सीईओ बोली, आयुष्मान लाभार्थियों से उपचार के नाम पर वसूली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं देहरादूनः राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी से अवैध रूप से धनवसूली के आरोप में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हरिद्वार जनपद के एक निजी अस्पताल पर एक्शन लिया है। कार्रवाई के प्रथम चरण में आरोपों पर अपना पक्ष रखने को लेकर संबंधित अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि कुछ दिवस पूर्व राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से प्रदेश के सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना व राज्य सरकार उत्तराखंड योजना के उपचार में लाभार्थियों से इलाज के नाम पर अनाधिकृत रूप से किसी भी तरह की धन वसूली पर सख्त कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया था। प्राधिकरण की टीमों द्व...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

डोभ श्रीकोट व मल्ली गांव में 300 बेड़ू के पौधों का रोपण किया गया

पौध रोपण करना ही हमारा लक्ष्य नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी: सीडीओ   हरेला पर्व और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डोभ श्रीकोट गांव व मल्ली गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बेड़ू के पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों, अधिकारी व कर्मचारियों को रोपे गये पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलायी। वहीं रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिये बायो फेंसिंग भी की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि हरेला पर्व न सिर्फ हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है, लेकिन उतना ही आवश्यक है उनकी देखभाल और संरक्षण। उन्ह...

Continue Reading
उत्तराखंड

पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान

पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान जिलाधिकारी चमोली ने सीएम के निर्देश पर राजेश के परिजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन चमोली जनपद के क़ौब गांव निवासी राजेश के पंजाब में उत्पीड़न के मामले का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी को युवक के परिजनों से संपर्क कर हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली ने पंजाब के तरनतारन जनपद के जिलाधिकारी से संपर्क कर राजेश की हर संभव मदद की बात कही है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मामले जहां जिलाधिकारी तरनतारन ने राजेश की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी चमोली ने पंजाब के नवा शहर में निवास कर रही राजेश की बहन से भी संपर्क कर हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया है। साथ उन्होंने बताया कि मामले उत्प...

Continue Reading