Skip to content
Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

Raath Samachar

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध

  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • आंदोलन
  • खेल
  • पर्यटन
  • युवा जगत/ शिक्षा
  • राजनीति
  • हादसा
  • अपराध
Breaking News
  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट
  • निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ का लोकार्पण
Sliderउत्तराखंड

शिक्षा मंत्री ने किये 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

Raath Samachar
July 7, 20250
शिक्षा मंत्री ने किये 486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास
एससीईआरटी देहरादून परिसर में बनेंगे आवासीय भवन
देहरादून,  सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री  डाॅ. धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्होंने समग्र शिक्षा के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि से एस0सी0ई0आर0टी0 में आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों के अन्तर्गत टाईप-3 के 03 आवास, टाईप-2 के 02 तथा टाईप-05 का 01 आवास का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया। इस हेतु भारत सरकार द्वारा 473.62 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।  यह निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, देहरादून के माध्यम से किया जा रहा है।
 इसके अलावा डॉ रावत ने  प्रादेशिक शिक्षा संकुल परिसर ननूरखेड़ा के मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत रू0 12.77 लाख है।
इस अवसर पर डॉ रावत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत नवीन निर्माण तथा विद्यालय सुदृढीकरण के लिए निम्नानुसार स्वीकृतियां प्रदान की गयी हैं –
जिसमें वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत प्रारम्भिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालयों हेतु 868 निर्माण कार्याें हेतु रु0 109.02 लाख की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है।
07 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास एवं 02 के0जी0बी0वी0 छात्रावास भवन निर्माण हेतु धनराशि रु0 3120.00 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है एवं वर्तमान में सभी कार्य प्रगतिरत् है।
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में डायट् आॅफ एक्सीलेन्स के अन्तर्गत 05 डायटों क्रमशः जनपद देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर का चयन किया गया, जिस हेतु उक्त डायटो के निर्माण कार्य के लिए धनराशि रु0 3017.03 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष सभी कार्य प्रगतिरत् हैं तथा वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत भी 03 डायट-जनपद अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं चमोली में निर्माण कार्यों हेतु धनराशि रू0 3200.00 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
पी0एम0 जनमन के अन्तर्गत राज्य के बोक्सा एवं राजी जनजाति क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु 03 छात्रावास भवनों क्रमशः जनपद देहरादून, पौड़ी एवं ऊधमसिंहनगर के निर्माण हेतु धनराशि रु0 735.00 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसके सापेक्ष सभी कार्य प्रगतिरत् है।
धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अन्तर्गत भी राज्य के जनजाति क्षेत्रों हेतु 03 छात्रावासों क्रमशः जनपद चमोली, देहरादून एवं ऊधमसिंहनगर के निर्माण हेतु धनराशि रु0 1055.00 लाख की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्राप्त हुई है।
वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत माध्यमिक स्तर के विद्यालयों हेतु 239 निर्माण कार्याें के लिए धनराशि रु0 3908.02 लाख तथा प्रारम्भिक स्तर के निर्माण कार्याें हेतु 301 निर्माण कार्याें के लिए रु0 3532.00 लाख की स्वीकृति भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी है।
उक्त के अतिरिक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग के लिये रू0 08 करोड़ तथा के0जी0बी0वी0 कालसी के उच्चीकरण के फलस्वरूप 50 छात्राआंे के लिये धनराशि रू0 03 करोड़ 50 लाख छात्रावास भवन निर्माण कार्य एवं छात्रावासों में अतिरिक्त निर्माण कार्याें के लिए धनराशि रु0 1167.69 लाख की स्वीकृति भी भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है।
डॉ रावत ने कहा  कि SCERT न केवल हमारे शिक्षकों के प्रशिक्षण का केंद्र है, बल्कि यह वह संस्था है जहाँ से नीतियाँ बनती हैं, पाठ्यक्रम गढ़े जाते हैं और गुणवत्ता युक्त शिक्षा की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होता है। आवासीय भवन निर्मित होने से अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा साथ ही कार्यक्षमता बढेगी।
 कार्यक्रम के दौरान मा0 विद्यालयी शिक्षा मंत्री एवं मा0 विधायक रायपुर द्वारा एससीईआरटी परिसर मंे ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के अन्तर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री भगवती प्रसाद मैन्दोली, स्टाॅफ आफिसर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती बन्दना गब्र्याल, निदेशक, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, डाॅ0 मुकुल कुमार सती, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, श्री अजय कुमार नौड़ियाल, निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड, डाॅ0 आनन्द भारद्वाज, निदेशक, संस्कृत शिक्षा उत्तराखण्ड, श्री राकेश चन्द्र तिवाड़ी, परियोजना प्रबन्धक- पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, श्री कुलदीप गैरोला, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, श्री पदमेन्द्र सकलानी, अपर निदेशक, एससीईआरटी, श्री मुकेश मोहन, कन्सल्टेंट, निर्माण कार्य, श्री अजय शर्मा, सहायक अभियंता-समग्र शिक्षा, श्री मोहित जैन, सहायक अभियन्ता- पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, श्री सीपी ध्यानी, अवर अभियंता- पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

रायफल फंड से 9.70 लाख की आर्थिक सहायता

Next Post

भू-माफियाओं से परेशान बुजुर्ग किसान, एक्शन के निर्देश

Related Articles

Slider

हर शिक्षण संस्थान में एंटी ड्रग्स कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर

Sliderपर्यटन

तय समय सीमा से पहले ही होगा सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण -गणेश जोशी

Slider

मैक्स हॉस्पिटल: आधुनिक न्यूरोलॉजिकल देखभाल से मरीज का जीवन बचाया

Slider

जो यात्री जहां पर हैं फिलहाल वहीं पर रहें

Sliderउत्तराखंड

घुटनों के बल आए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://raathsamachar.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Recent Posts

  • जापानी प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण July 21, 2026
  • एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत July 21, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण July 21, 2026
  • जनता मिलन में शिकायतों की सुनवाई, मौके पर हुआ समाधान July 20, 2026
  • आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति July 20, 2026
  • 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग-सुमन July 19, 2026
  • भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट July 18, 2026
  • निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत July 18, 2026
  • मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ का शिलान्यास, ₹ 41.37 करोड़ का लोकार्पण July 15, 2026
  • जिलाधिकारी ने स्वीकृत की दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता July 15, 2026
  • फलदार पौधों का किया निःशुल्क वितरण July 15, 2026
  • शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने किया निःशुल्क नोटबुक योजना का शुभारम्भ July 15, 2026
  • हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री July 14, 2026
  • बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान July 14, 2026
  • मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की July 14, 2026
  • महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह होगी समीक्षाः डा. धन सिंह रावत July 14, 2026
  • ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी July 14, 2026
  • पाबौ जनसेवा शिविर में 287 आवेदन प्राप्त, 272 का मौके पर हुआ निस्तारण July 13, 2026
  • फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाएः मुख्य सचिव July 13, 2026
  • विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद July 13, 2026
  • सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन July 12, 2026
  • “बीज बम” अभियान पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम : डॉ. धन सिंह रावत July 11, 2026
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर, लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं July 10, 2026
  • भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम; July 10, 2026
  • SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक July 10, 2026
  • ग्रामीणों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे जनसेवा शिविर: ब्लॉक प्रमुख July 9, 2026
  • प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण July 9, 2026
  • मुख्यमंत्री ने ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविर लगाने के दिए निर्देश July 9, 2026
  • लगातार बारिश, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान July 9, 2026
  • बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी July 9, 2026
  • नारी पुनर्वास केंद्र में महिलाओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: कुसुम कंडवाल July 9, 2026
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण की होगी उच्चस्तरीय जांच July 8, 2026
  • प्रदेश की मुख्य उपलब्धियों और आर्थिक रूपरेखा पर प्रस्तुतिकरण July 8, 2026
  • शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी July 8, 2026
  • मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग July 8, 2026
  • 30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कावंड मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन July 8, 2026
  • 4,007 पात्र परिवारों को मिले नए राशनकार्ड July 7, 2026
  • ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई को होगा उप प्रधान पद का चुनाव July 7, 2026
  • मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आत्मीय संवाद July 7, 2026
  • समाधान दिवस’ में लापरवाह अधिकारियों को चेताया, July 7, 2026
  • श्रीलंका के अधिकारियों को भाया उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन माॅडल July 6, 2026
  • नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न July 6, 2026
  • सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डाॅ. धन सिंह रावत July 6, 2026
  • सूबे के 2 लाख किसानों को वितरित होगा ब्याज मुक्त ऋण: डॉ धन सिंह रावत July 5, 2026
  • CM ने किया धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण July 5, 2026
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत July 4, 2026
  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ July 4, 2026
  • जनपद में 4 से 19 जुलाई तक होंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर July 3, 2026
  • PMआवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न July 3, 2026
  • शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समयः डाॅ. धन सिंह रावत July 3, 2026
  • क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने July 2, 2026
  • जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफल July 2, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ July 2, 2026
  • राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल July 2, 2026
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:जिलाधिकारी July 2, 2026
  • औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम July 1, 2026
  • आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर June 30, 2026
  • मानसून से पहले सभी जनपदों में 2 जुलाई को मॉक ड्रिल June 29, 2026
  • विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण June 24, 2026
  • विशेष कार्यशाला 26 जून को June 23, 2026
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर June 23, 2026
  • शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही-डीएम June 20, 2026
  • प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, June 18, 2026
  • जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक June 17, 2026
  • मौसम अनुकूल और व्यवस्थाएं पूरी: गढ़वाल मंडलायुक्त June 16, 2026
  • 17 जून से 15 जुलाई तक जनपद में चलेंगे शिविर June 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण June 15, 2026
  • आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं June 15, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर June 15, 2026
  • युवक की गोली मारकर हत्या June 15, 2026
© 2021 All Rights Reserved. Raath Samachar