उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।

Continue Reading
उत्तराखंड

पर्यावरण की सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी: सीडीओ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यालय स्थित टेका-केवर्स मार्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर पालिका कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना' पर टेका-केवर्स मार्ग पर विभिन्न स्थलों से प्लास्टिक, जैविक व अजैविक कचरे को पृथक-पृथक कर इकट्ठा किया गया। लगभग 600 किलो कचरा एकत्रित किया गया, जिसका निस्तारण नगर पालिका के वाहनों के माध्यम से किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सब की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकारी एजेंसियों का नहीं, हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।" उन्होंने कहा कि हमें अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखनी होगी और प्लास्टिक के ...

Continue Reading
उत्तराखंड

थानों तहसीलों पर जल्द लगेंगे, उच्च गुणवत्ता के सायरन

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज आपदा परिचाजन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए आपदा कन्ट्रोलरूम की दीवारों को जिले के तहसील, थाना, हॉस्पिटल एवं आवश्यक सेवाओं वाले संस्थानों के जीआईएस मैप से सुस्जित किया जाए। आपदा परिचालन केन्द्र को डिजिटल कन्ट्रोलरूम में स्थापित किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि मानसूनकाल में त्वरित रिस्पांस हेतु एनएच, लोनिवि, यूपीसीएल, जलसंस्थान के जेई दो टाईम  सुबह एवं शाम एक-2 घंटा आपदा परिचालन केन्द्र में उपस्थित रहेंगे तथा अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा कन्ट्रोलरूम के वायरलेस सेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए।  मुख्यमंत्री के आपदा की घटना पर दें त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश पर डीएम ने अपने एकीकृत आपदा कन्ट्रोलरूम की

Continue Reading
उत्तराखंड

स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान

  पौड़ी: विकासखण्ड द्वारीखाल की ग्राम पंचायत चमस्यूूल गहली के निर्वतमान प्रधान/प्रशासक की अगुआई में हेवल नदी पर स्वच्छता के साथ-साथ पौध रोपण अभियान भी चलाया गया। अभियान की शुरुआत नदी की स्वच्छता की शपथ से हुई, जिसके बाद सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी से कांच एवं प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन इत्यादि हटाकर उसे स्वच्छ किया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने हेतु नदी किनारे जंगलों में बाँस एवं तून के पौधों का रोपण भी किया गया। अभियान में कुल दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई, जो स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता और सहयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल जयकृत बिष्ट, सहायक खण्ड विकास अधिकारी विकास चौधरी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुणमाला कश्यप, ग्राम रोजगार सहायक प्रवीण नेगी तथा अन्य प्रशासनिक...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के लिए रिपोर्ट

  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को सचिवालय में सेतु आयोग ने नगर निकायों के सशक्तिकरण की दिशा में गहन विश्लेषण आधारित रिपोर्ट सौंपी। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष श्री राज शेखर जोशी ने रिपोर्ट सौंपते हुए कहा कि नगर निगम और निकायों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने, प्रदेश के शहरी विकास और नगरों की समस्याओं को सुधारने की दिशा में सुझाव दिये गये हैं। रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय स्वायत्तता और राजस्व जुटाने की क्षमता बढ़ाना और भारतीय संविधान की 12वीं अनुसूची में शामिल 18 कार्यों (जैसे जल आपूर्ति, सार्वजनिक स्वास्थ्य, शहरी नियोजन) को निकायों को हस्तांतरित करना है। रिपोर्ट में तकनीकी नवाचार के लिए स्मार्ट गवर्नेंस, जीआईएस मैपिंग और डेटा-आधारित निर्णय लेने को बढ़ावा देना है। निकायों के कर्मचारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Continue Reading