खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक पौड़ी/30 सितंबर, 2026: खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं पिट्ठू की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए। अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा में रामनगर विधानसभा की टीम ने प्रथम, पौड़ी ने द्वितीय तथा नरेंद्रनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में पौड़ी की आराध्या ने प्रथम तथा श्रीनगर की साध्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन युगल में रुद्रप्रयाग की टीम प्रथम, पौड़ी द्वितीय तथा श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहा। पिट्ठू...
Continue ReadingCategory: खेल
फाइनल में देवप्रयाग को ट्राईब्रेकर में 7-6 से हराया, पौड़ी ने कोटद्वार को हराकर हासिल किया तीसरा स्थान पौड़ी/28 सितंबर, 2026: खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के बालक वर्ग अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले रांसी खेल मैदान पौड़ी में खेले गए। रोमांचक फाइनल मुकाबले में विधानसभा रामनगर ने विधानसभा देवप्रयाग को ट्राईब्रेकर में 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला विधानसभा कोटद्वार और विधानसभा रामनगर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रही। इसके बाद ट्राईब्रेकर में रामनगर ने कोटद्वार को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में विधानसभा देवप्रयाग ने विधानसभा पौड़ी को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में रामनगर और देवप्रयाग की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल...
Continue Readingक्रास कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम पौड़ीः हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की क्रॉस कंट्री दौड़ डॉ बीजीआर परिसर पौड़ी में सम्पन्न हुई। जिसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर, डीएवी कालेज देहरादून, राठ महाविद्यालय पैठाणी व डा. बीजीआर परिसर पौड़ी की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्रास कंट्री दौड़ को परिसर निदेशक प्रोफेसर उमेश चन्द्र गैरोला ने हरी झण्डी दिखा कर टेका रोड़ पर दौड़ का शुभारम्भ किया। महिला वर्ग में प्रथम ख़ुशी बिष्ट, द्वितीय विनीता व ममता तृतीय स्थान पर रही (सभी बिड़ला परिसर श्रीनगर)। पुरुष वर्ग में दिगम्बर सिंह प्रथम बीजीआर परिसर पौड़ी, नितिन डीएवी कालेज देहरादून द्वितीय व कुलदीप सिंह बिड़ला परिसर श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहे। परिसर निदेशक प्रोफेसर गैरोला व प्राचार्य राठ महाविद्यालय डॉ जीतेंद्र नेगी ने विजई खिलाडियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए। क्रीड़ा सचिव डॉ विपुल सिंह...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा में बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान, 200 सोलर लाइटें और छात्रावास निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीमती एकता बिष्ट और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जी.आई.सी. ग्राउंड में हॉकी एवं फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग हेतु बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु 200 सोलर लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। हेमवती नंदन बहुग...
Continue Readingखेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेगी: मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से राज्य बन रहा खेल महाशक्ति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिको द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी अनवरत रूप से आगे बढ़ती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। इन विचारों के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार क...
Continue Reading
