राष्ट्रीय खेल: पांच खेलों के लिए पंजीकरण प्रणाली तय हैंडबाॅल, ताइक्वांडो, वाॅलीबाॅल जैसे खेलों के लिए हुआ निर्णय एनएसएफ, एसओए, यूटीओए, एसएससीबी को भेजा गया पत्र 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत पांच खेलों के लिए पंजीकरण प्रणाली तय कर ली गई है। गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है। पंजीकरण प्रणाली को तय करते हुए जीटीसीसी ने राज्य खेल संघों के लिए प्रविष्टि की अंतिम तिथि भी तय कर दी है। राज्य खेल संघों को तीन चरणों में तीन से 13 जनवरी तक प्रविष्टि सुनिश्चित करनी होगी। जिन खेलों के लिए पंजीकरण प्रणाली तय की गई है, उसमें हैंडबाॅल, बीच हैंडबाॅल, ताइक्वांडो, वाॅलीबाॅल और बीच वाॅलीबाॅल शामिल हैं। जीटीसीसी चेयरपर्सन सुनैना कुमारी ने इस संबंध में एनएसएफ, एसओए, यूटीओए, एसएससीबी के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्षों को पत्र भेजा है। उत्तराखंड ओलंपि...
Continue ReadingCategory: खेल
राष्ट्रीय खेलः 'मौली' केे रूप मेें शुभंकर का नया अवतार गहन विमर्श से उपजा मौली, खिलाड़ियों के लिए होगा ज्यादा प्रेरक 38 वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी तेज, लोगो भी और आकर्षक, जर्सी, टार्च, एंथम सभी में उत्तराखंडी प्रतीक नजर आएंगे उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेज हो गई है। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक 'मौली' (मोनाल पक्षी) नए अवतार में नजर आएगा। यह खिलाड़ियों के नजरिए से ज्यादा आकर्षक और प्रेरक होगा। राष्ट्रीय खेल के लोगो को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है। जर्सी, टार्च, एंथम सभी में उत्तराखंड की छाप नजर आएगी। दरअसल, 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को करीब आठ वर्ष पहले मिल गई थी। तब इसका शुंभकर प्रतीक और लोगो जारी किया गया था। इन खेलों के लिए उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को शुभंकर प्रतीक बनाया गया था। मगर लंबे विमर्श के बाद यह महसूस किया गया कि शुभ...
Continue Readingतैराकी की चैंपियन को किया सम्मानित देहरादूनः उत्तराँचल प्रेस क्लब सभागार में महिला उजागर समिति उत्तराखंड द्वारा कु0 ईरा रावत को उत्तराखंड से तैराकी नेशनल चौंपियनशिप गोल्ड मैडल जीतने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बडी संख्या में उपस्थित रहे नागरिकों ने ईरा रावत की विजय को गौरवमयी करार दिया। महिला उजागर समिति उत्तराखंड की अध्यक्षा श्रीमती रेखा नेगी ने बताया कि उत्तराखंड से जिला पौड़ी गढवाल ग्राम कलुण निवासी कुमारी ईरा रावत ने हाल ही में सम्पन्न तैराकी मे नेशनल चौंपियनशिप गोल्ड मैडल प्रदेश के लिए जीता है अतः उनके जीतने पर महिला उजागर समिति उत्तराखंड द्वारा बेटियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एवं उनके हौसले को बुलंद करने के लिए और सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी मुहिम को आगे बढ़ाये जाने के लिए यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया है। ईरा रावत के सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे...
Continue Readingदेहरादून हाफ मैराथन 2024 (11वां संस्करण) में 1200 धावकों ने भाग लिया। सतपाल ने देहरादून हाफ मैराथन 2024 (11वां संस्करण) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष थीम "रन फॉर साइबर सिक्योरिटी" रही देहरादून: थ्रिल ज़ोन द्वारा देहरादून हाफ मैराथन 2024 (11वां संस्करण) का आयोजित किया गया। जिसका फ्लैग-ऑफ सुबह 5:30 बजे आई टी पार्क, सहस्त्रधारा रोड हुआ। इस वर्ष थीम "रन फॉर साइबर सिक्योरिटी" है जो कि साइबर सुरक्षा जागरूकता माह का हिस्सा है और इसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। देहरादून हाफ मैराथन 2024 (11वां संस्करण) के आयोजक और थ्रिल जोन के संस्थापक पी सी कुशवाह ने बताया कि आज की देहरादून हाफ मैराथन 2024 चार कैटेगरी में में देश भर से आये 1200 महिला और पुरुष धावकों ने 21 कि. मी. फास्टस तथा 10 कि. मी. फास्टस कैटेगरी में भाग लिया। 21 कि. मी. फास्टस पुरुष वर्ग में...
Continue Readingइंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी दीया चौधरी का जूनियर ग्रेड स्लैम खेलना है अगला लक्ष्य देहरादून। इंटरनेशनल टेनिस का खिताब जीतकर कैरियर की लंबी छलांग लगाने वाली उत्तराखंड की एकमात्र टेनिस खिलाड़ी दीया चौधरी ने कहा है कि जूनियर ग्रेड स्लैम में खेलना उनका अगला लक्ष्य है। यहां अफ्रीका के घाना से लौटने के बाद आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारत और विदेशों में खेलने के अनुभवों को साझा करते हुए दीया चौधरी ने कहा है कि इंटरनेशनल टेनिस फैडरेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से बहुत अच्छा लगा और बिना प्रेशर के फ्रीमाइंड के साथ खेलकर खिताब जीतकर भारत व उत्तराखंड का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में पांच टूर्नामेंट में से चार फाइनल मैच खेले जिसमें दो खिताब जीते और दो में उप विजेता रही और इस टूर्नामेंट...
Continue Reading
