मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।
Continue ReadingCategory: खेल
गढ़वाल मंडल पौड़ी में खेल विवि खुलवाने हेतु युकां ने ज्ञापन भेजा पौड़ी। युवा कांग्रेस ने पौड़ी में खेल विश्वविद्यालय खोलने की मांग उठाई है। कहा कि यह मांग उनकी जायज है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में युवा कांग्रेस नेता जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, जिला सचिव सोनू, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, प्रियांश रावत, अमन नेगी, हिमांशु रावत ने अवगत कराया किया उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक में खेल विश्विद्यालय खोले जाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है। आगामी होने वाले गैरसैंण विधानसभा सत्र में सरकार विधेयक ला रही ऐसे में हम चाहते है कि यह खेल विश्वविद्यालय का निर्माण गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में किया जाना चाहिए। युकां नेताओं का कहना है कि हमारे पास यहाँ एथलीट खेलों के लिए उचित वातावरण व एशिया के सबस...
Continue Readingखेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी के गौलापार में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्तावित उत्तराखंड खेल विश्विद्यालय को लेकर खेल विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागीय मंत्री ने कहा कि गौलापार में स्थापित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को उच्चीकृत करते हुए खेल विश्वविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। जिस हेतु 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां पर वन विभाग की भूमि उपलब्ध है लेकिन यह भूमि सीए(कॉम्पेनसट्री एफोरेस्टेशन) के अंतर्गत आती है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीए लैंड अगर यहां उपलब्ध नहीं होती है तो किसी और स्थान पर तलाशा जाए। उन्होंने इस मामले में उधमसिंहनगर व नैनीताल के जिलाधिकारी से भी रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेल भी होन...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का किया आह्वान मुख्यमंत्री ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया l मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर उत्तराखंड तथा हिमाचल के बीच आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया l उल्लेखनीय है क...
Continue Readingदेहरादूनः 12 मार्च 2024: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पोर्टाथलॉन’ का समापन समारोह के साथ समपन्न हुआ, जिसमें विजेताओं को पूरी प्रतियोगिता के दौरान उनके असाधारण खेल भावना, कौशल और कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। ‘स्पोर्टाथलॉन’ 2024 का सफल आयोजन समग्र विकास के लिए संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विश्वविद्यालय में छात्रों के शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बल दिया जाता है। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अनिल सुब्बाराव पायला ने समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की, उन्होंने विभिन्न खेल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। समापन समारोह में आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डॉ. रविकेश श्रीवास्तव भी उपस्थि...
Continue Reading
