साकेत पंत के खेल से दून किंग राइडर बनी चैंपियन मैन ऑफ द सीरीज साकेत पंत की ऑलराउंडर खेल के सहारे दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग को 29 रन से पराजित कर उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता। उत्तरांचल प्रेस क्लब की तरफ से गुरुवार को मंजुल सिंह माझिला स्मृति प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के मैदान पर खेला गया। दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। कप्तान सुनील सिंह ने 41 और साकेत पंत ने 34 रन की पारी खेली। दून सुपर किंग के हर्ष उनियाल ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य लेकर उतरे दून सुपर किंग के बल्लेबाज सात विकेट खोकर 134 रन ही बना सके। हमेशा की तरह मनीष डंगवाल ने अच्छी बल्लेबाजी कर 43 रन बनाए। दून किंग राइडर के साकेत पंत और अभय कैंतुरा ने दो-दो विकेट लिए। साकेत पंत मेन ऑफ द सीरीज, हर्ष...
Continue ReadingCategory: खेल
*सतपुली नयारघाटी में एडवेंचर फेस्टिवल का ट्रायल शुरू* *बिलखेत के आसमान में पैराग्लाइडर्स ने दिखाई रोमांचक उड़ान* *रविवार तक जारी रहेंगे ट्रायल, अगले सप्ताह से कयाकिंग सहित अन्य खेलों की होगी ट्रायल* पौड़ी: नयारघाटी में फरवरी माह में प्रस्तावित एडवेंचर फेस्टिवल को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं। पर्वतीय पर्यटन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में शुक्रवार को बिलखेत के आसमान रोमांच से भर उठा, जब हिमालयन एयरो स्पोर्ट्स, देहरादून के दल ने पैराग्लाइडिंग के ट्रायल उड़ानें भरी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि ट्रायल्स होने से स्थानीय युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने के साथ–साथ प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं पर्यटन को बढ़ावा पर भी काम किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग के ट्रायल रविवार तक चलेंगे, जबकि कयाकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के ट्रायल अगले सप्ताह से शुर...
Continue Readingदून सुपर किंग व दून चैंपियंस ने शानदार मुकाबले में जीत दर्ज की देहरादून, 10 दिसंबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में आज के पहले मुकाबले में दून सुपर किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून किंग राइडर को 8 विकेट से परास्त कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। वही दूसरे मुकाबले में दून चैंपियन ने दून टाइटंस को 55 रनों से पराजित किया। पहले मुकाबले में दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 87 रन ही बना पाई। दून किंग राइडर में हिमांशु बरमोला ने 18 रन, साकेत पंत ने 17 रन, कप्तान सुनील कुमार ने 11 रन, अभय कैंतुरा 6, मदन सिंह 5, योगेश सेमवाल 4, सुनील नेगी ने 2 रन बनाए। दून किंग राइडर के गैंदबाज साकेत पंत व अभय कैंतुरा ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दून सुपर किंग के बल्लेबाजों ने 11.4 ...
Continue Readingसुपर किंग के सुरेन्द्र डसीला और चेलेंजर्स के ठाकुर नेगी बने प्लेयर ऑफ द मैच देहरादून, 08 दिसंबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में दून सुपर किंग और दून चैलेंजर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः दून चैंपियन और दून लायंस को मात दी। पहले मुकाबले में दून सुपर किंग ने 31 रनों से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में दून चैलेंजर्स ने 25 रनों से शानदार विजय हासिल की। आज के प्लेयर ऑफ द मैच दून सुपर किंग के सुरेन्द्र सिंह डसीला और दून चेलेंजर्स के ठाकुर नेगी घोषित किए गए। पहला मुकाबला: दून सुपर किंग ने दून चैंपियन पर दर्ज की 31 रनों की जीत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दून चैंपियन की टीम, सुपर किंग्स की मजबूत बल्लेबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई। दून सुपर किंग ने निर्धारित 20 ओवर में 149/9 रन बनाए। टीम के...
Continue Readingदून किंग राइडर और दून टाइटंस की जीत दून चैलेंजर्स और दून लायंस की मिली हार देहरादून, लोकसत्य। दून किंग राइडर और दून टाइटंस ने मंजुल सिंह माजिला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की। उत्तरांचल प्रेस क्लब की तरफ से पुलिस लाइन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच दून किंग राइडर और दून लायंस के बीच खेला गया। दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 149 रन बनाए। कप्तान सुनील कुमार ने 46 रन की पारी खेली। साकेत पंत ने 34 और हिमांशु बरमोला ने 31 रन का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून लायंस टीम शुरुआत में अच्छी स्थिति में रही, लेकिन धीरे-धीरे उसके बल्लेबाज आउट होते गए और निधार्रित ओवरों में वे सात विकेट खोकर 136 रन ही बना सके। मैन ऑफ द मैच हिमांशु बरमोला ने तीन विकेट भी लिए। दूसरे मैच में दून टाइटंस...
Continue Reading
