विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप से अच्छी खबर आई है। यहां टोक्यो ओलंपिक में सोने पर भाला मारने वाले नीरज चोपड़ा रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वो इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। नीरज की इस जीत के बाद देशवासी जश्न में डूब गए हैं और सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांत लग चुका है। भारतीय सेना से लेकर प्रधानमंत्री मोदी, विभिन्न प्रांतों के मुख्यमंत्री समेत विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने नीरज को बधाई दी है।
Continue ReadingCategory: खेल
टॉप क्रिकेटर मिताली राज ने लिया सन्यास खेल की दुनिया से जो एक ताजा खबर आई है उससे क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी का आलम है। खबर यह है कि भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर मिताली राज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। बाकयदा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उन्होंने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है। इसने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया और उम्मीद है कि इससे भारतीय महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ने में मदद मिली।
Continue Readingचमोली में गोपेश्वर से बह्मसैण तक अण्डर 16 के बालक एवं बालिकाओं की मिनी मैराथन आयोजित चमोली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग द्वारा स्पोटर््स स्टेडियम गोपेश्वर से बह्मसैण तक अण्डर 16 के बालक एवं बालिकाओं की मिनी मैराथन आयोजित की गयी, जिसका शुभारम्भ श्री शिखर सक्सेना, महाप्रबंधक, ने किया । बालक वर्ग 05 कि0मी0 दौड़ में 213 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें रोहित राणा ने प्रथम, प्रियाशंु विष्ट ने द्वितीय, अमल ठाकुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार ऋषभ सिंह व देवेश कुमार को दिया गया तथा सबसे कम आयु के उद्दीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार ऋषभ को प्रदान किया गया। बालिका वर्ग 04 कि0मी0 दौड़ में 115 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें ईशा बर्त्वाल ने प्रथम, टैमी द्वितीय, जीआईसी बैंरागना की कंचन ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार सोनम...
Continue Readingमहाराणा प्रताप स्पोर्टस की प्रतिभाएं चमकीं देहरादून प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर राजेश मंमगाई ने अवगत कराया है कि 26 मार्च 2022 को कोहिमा नागालैण्ड में आयोजित हुई 56 वीं राष्ट्रीय क्रास कन्ट्री प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के 02 छात्रों एवं 01 छात्रा द्वारा प्रतिभाग किया गया। 2 किमी एथलेटिक्स में कक्षा 10 के छात्र प्रियांशु कुमार ने रजत पदक एवं मंयक राठौर ने चतुर्थ स्थान तथा 10 किमी एथलेटिक्स में कुमारी गौरी कोठियाल द्वारा तेरहवां स्थान प्राप्त किया गया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के समस्त स्टॉफ एवं प्रधानाचार्य द्वारा विजेता छात्र खिलाड़ियों को बधाई दी ।
Continue Reading
