उत्तराखंड

पहाड़ों की लाइफ लाइन सड़कों को हर हाल में रखना है दुरुस्त

वर्षाकाल में ग्राउण्ड जीरो पर डीएम सविन बंसल; जाना दुर्गम क्षेत्र के लोगों का हाल ; जिलाधिकारी सविन बंसल जिले के दुर्गम क्षेत्र चकराता के निरीक्षण पर डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जजरेट पर तत्काल रॉक फाल बैरियर बनाने की मौके पर ही अनुमति, डीपीआर के निर्देश डीएम ने ध्वेरा, जड़वाला, हईया सुधारीकरण के निर्देश, 10 लाख धनराशि आपदा से मौके पर ही स्वीकृत डीएम पंहुचे पाटा गांव, ग्राम पंचायत बमराड़ के पाटा गांव भू- धसाव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के डीएम ने दिए निर्देश पाटा का किया जाएगा ट्रीटमेंट; पुनर्वास का भी है बी प्लान

Continue Reading
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने कावंडियों का पांव धोकर किया स्वागत किया

  देवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा सभा एवं भारतीय नदी परिषद के तत्वधान में गंगा तट पर विश्व के सबसे ऊँचे 251 फीट भगवा ध्वज की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुॅचकर ओम पुल के निकट गंगा घाट पर आयोजित प्रतिभाग किया तथा देशभर से आए शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आयोजित भजन सन्ध्या में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शिव भक्त कांवड़ियों का पैर पखार कर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सफल आयोजन के लिए हरिद्वार पुलिस सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, एचआरडीए को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल अर्पित करने मात्र से ही भगवान शिव अपने सभी भक्तों की मनोकामनायें पूरी कर देते है, और श्रावण मास में त...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

कौशल विकास और रोजगार के लिए समन्वय के साथ करें कार्य

युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय सचिव समन्वय के साथ करें कार्य सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने मुख्य सचिव को सचिवों के साथ बैठक कर इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को इन्क्यूबेशन और ग्रोथ सेंटरों से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थानीय लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मिस्त्री जैसे कार्यों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उद्योगों की मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते ...

Continue Reading
उत्तराखंड

पूर्ति निरीक्षक गैस गोदामों में नियमित निरीक्षण करें: डीएम

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राशन वितरण, गैस आपूर्ति, अंत्योदय योजना तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों पर चर्चा की गई। गुरुवार को जिला सभागार में सम्पन्न बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राशन की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देशित किया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक राशन कार्डों के सत्यापन हेतु अभियान चलाते हुए अपात्र व्यक्तियों के कार्ड निरस्त किए जाएं। उनसे पश्चात उपजिलाधिकारियों द्वारा रैंडम सत्यापन तथा समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने घटतोली की शिकायतों की जांच कर उपभोक्ताओं को ठगे जाने से बचाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गोदामों में एक से अधिक स्थानों से गेहू...

Continue Reading
उत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत

आईआईएम काशीपुर में प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्राचार्यः डॉ. धन सिंह रावत लीडरशिप प्रोग्राम में पहले बैच के 40 प्राचार्य लेंगे हिस्सा आगामी 21 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम देहरादून, सूबे के राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में प्रबंधन व नेतृत्व के गुर सिखाये जायेंगे। आईआईएम काशीपुर व उच्च शिक्षा विभाग के बीच पूर्व में हुये एमओयू के तहत प्रदेशभर के प्रचार्यों को बैचवार प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस श्रृंखला के तहत आगामी 21 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप कार्यक्रम’ में प्रदेशभर के 40 प्राचार्य प्रतिभाग करेंगे। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित मालवीय मिशन शिक्षक कार्यक्रम (एमएमटीटीपी) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा...

Continue Reading