उत्तराखंडराजनीति

मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सरहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री जी ने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया। जिसके माध्यम से नैनीताल जनपद के दुर्गम 12 गांवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा ‘कविताएँ’, ‘कहानियाँ...

Continue Reading
उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ब्रिटेन जाएगा राज्य का डिलिगेशन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक रहेगा ब्रिटेन के दौरे पर बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर उन्हें आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 26 सितंबर को लंदन में आयोजित होने वाले रोड शो के दौरान डेलिगेशन र...

Continue Reading
उत्तराखंड

बैंक एक सप्ताह के भीतर लम्बित आवेदनों का निस्तारण

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के आवेदन बैंक स्तर पर लम्बित होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि बैंक एक सप्ताह के भीतर लम्बित आवेदनों का निस्तारण करते हुए प्रगति आख्या से अवगत करायें। साथ ही प्रबन्धक क्षेत्रीय अग्रणी बैंक को निर्देश दिए कि जिन बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है ऐसे सहयोग न करने वाले बैंको को उनकी ओर से नोटिस प्रेषित करें। साथ ही निर्देशित किया कि बैंक प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करायें तथा 15 दिन के अन्तराल में समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश क्षेत्रीय प्...

Continue Reading
उत्तराखंडखेल

मुख्यमंत्री से अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी से इंटरनेट पर छाए पहाड़ के युवा चमन वर्मा को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की और उनके ट्रेनिंग आदि के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवाओं में बहुत प्रतिभाएं हैं, बस उन्हें तराशने और सही प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोत भी बताया।

Continue Reading
Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून, 21 सितम्बर 2023 सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में प्रथम चरण के अंतर्गत 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री विद्यालय बनाये जायेंगे, जिनकी स्वीकृति केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा दे दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को चयनित विद्यालयों की शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि समय पर धनराशि जारी कर स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय, देहरादून के सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र के चारों विकासखंडों खिर्सू, पाबौं, थलीसैंण व बीरोंखाल (आंशिक) में श...

Continue Reading